Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एम्बुलेंस में सकुशल प्रसव कराया गया, स्वस्थ हालत में जच्चा बच्चा सीएचसी में भर्ती

एम्बुलेंस में सकुशल प्रसव कराया गया, स्वस्थ हालत में जच्चा बच्चा सीएचसी में भर्ती

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के एहारी बुजुर्ग गाँव निवासी मंजीत कुमार की पत्नी अनीता को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उसे प्रसव हेतु रोहनियां सीएचसी ले जाया जा रहा था, तभी लक्ष्मीगंज बाजार के पास अत्यधिक पीड़ा होने पर पायलट अनिल कुमार ने वाहन को रोककर ईएमटी वीरेंद्र कुमार व आशा पूजा शुक्ला की मदद से सजगता दिखाते हुए सकुशल प्रसव कराया। इस दौरान महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद जच्चा बच्चा को स्वस्थ हालत में रोहनियां सीएचसी में भर्ती कराया गया।सीएचसी अधीक्षक रोहनियां डॉ. एम के शर्मा ने बताया कि महिला व उसकी बेटी को स्वस्थ हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया ।