Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जन सामना संवाददाताः ऊंचाहार, रायबरेली। थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान भगवती प्रसाद पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी कोटिया चित्रा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम गांजा के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना ऊंचाहार पर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।