Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 14 जनवरी से शुरू करेंगे जन जागरण अभियान यात्रा

14 जनवरी से शुरू करेंगे जन जागरण अभियान यात्रा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने घोषणा की है कि ट्रस्ट 14 जनवरी से जन जागरण अभियान यात्रा शुरू करेगी। मंगलवार को ट्रस्ट के पदाधिकारी जिलाधिकारी पुलकित खरे से मिलने पहुंचे और उन्हें इस बात की जानकारी देते हुए अनुमति के लिए आवेदन किया। ज्ञापन देने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने कहाकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि जनजागरण अभियान यात्रा 90 दिन चलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष सिद्धिपीठ माता शाकुम्भरी पीठाधीश्वर भृगुवंशी आशुतोष पांण्डेय, राष्ट्रीय संयोजक अनिल पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री पीठाधीश्वर महंत धर्मेन्द्र गिरी आदि पदाधिकारी थे।