Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनसीसी कैडेट ने जन जागरूकता रैली निकाली

एनसीसी कैडेट ने जन जागरूकता रैली निकाली

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार को 11 यूपी बटालियन एनसीसी मथुरा के निर्देशन में किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने एनसीसी रैली को रवाना किया गया। इस रैली में लगभग 100 से ज्यादा कैडेटों ने भाग लिया। यह रैली भैंस बहोरा से होते हुए डैंपियर नगर तक चलाई गई। कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और लोगों को बताया कि वह किस तरह स्वच्छता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस रैली में लेफ्टिनेंट डॉ कपिल कौशिक ने स्वच्छता के नारे लगवाए। नायब सूबेदार भोजराज गुरुंग और हवलदार दलजीत सिंह ने स्वच्छता रैली की व्यवस्था को संभाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर (डॉ) राजेश अग्रवाल, डॉ राजेश गौतम, डॉ. उमेश शर्मा, डॉ राजेश सारस्वत, डॉ अजय उपाध्याय, डॉ रामदत्त मिश्रा, डॉ.अशोक कौशिक, डॉ. नवीन अग्रवाल उपस्थित रहे। एन.सी.सी के कैडेट्स अंडर ऑफिसर अंजलि जायसवाल, अंडर ऑफिसर राज चौधरी, सार्जेंट विष्णु सिंह, सार्जेंट मदन मोहन, सार्जेंट सौरव कुमार, सार्जेंट वेदांत कौशिक, श्यामा आदि अन्य कैडेट्स ने भाग लिया।