Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्यान मंत्री ने गरीबों को भेंट किए कम्बल, पूछा कुशलक्षेम

उद्यान मंत्री ने गरीबों को भेंट किए कम्बल, पूछा कुशलक्षेम

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विकास खंड राही के पूरे इंची मजरे परौरा में आज मंत्री ने गरीबों को कंबल वितरण कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग की चिंता करती है और उनके हितों का ध्यान रख रही है। उन्होंने किसानों को उद्यान विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि औद्योनिक खेती करके किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं और उद्यान विभाग द्वारा कृषि व लघु उद्योग की स्थापना हेतु विभिन्न प्रकार की सब्सिडी दी जा रही ।