Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत के उमेश शर्मा नेपाल देश में होंगे सम्मानित

बागपत के उमेश शर्मा नेपाल देश में होंगे सम्मानित

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा निवासी समाजसेवी उमेश शर्मा को नेपाल देश मे सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 20 जनवरी को उनको सामाजिक कार्याे के लिए सम्मानित किया जाएगा। उमेश शर्मा ने बताया कि नेपाल की सामाजिक संस्था डायनेमिक वर्ल्ड मल्टीपरपज द्वारा उनको सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू में 20 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड से सम्मानित करने हेतु उनको संस्था की सीईओ डॉक्टर तेल कुमारी राणा द्वारा निमंत्रण पत्र भेजा गया है।
याद दिला दें, इससे पूर्व भी उमेश शर्मा को बांग्लादेश ढाका की समाजिक संस्था एवं आंध्र प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी समाज सेवा के लिए, पर्यावरण गोल्डन जुबली, अवार्डाे से विभूषित किया जा चुका है।