बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिलाधिकारी ने जनपद के समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता को कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया है। समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि, जिलाधिकारी डॉक्टर राजकमल यादव ने उनको व सहयोगियों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर उनके साथ लॉयन संदीप अग्रवाल, लॉयन पंकज गुप्ता व आशुतोष मित्तल को जिला संयुक्त अस्पताल बागपत में कायाकल्प में सहयोग करने के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में समाजसेवियों की पूरी टीम दीन हीन की सेवा करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जिला संयुक्त अस्पताल में उन्होंने समय-समय पर सहयोग देकर हॉस्पिटल को प्रदेश सरकार से कायाकल्प अवार्ड दिलवाने में सहयोग किया है। कायाकल्प अवार्ड मिलने पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Jansaamna