फिरोजाबाद। इंडिया धनगर समाज महासंघ पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान स्थित बघेल प्याऊ पर डा. भुवनेंद्र सिंह आर्य हाथरस को उच्च शिक्षा आयोग उत्तर प्रदेश की परीक्षा मे टॉपर-कानून (विधि) के प्रोफेसर बनने पर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने डा. भुवनेंद्र सिंह आर्य का माला, शॉल एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संरक्षक दयालु राम आचार्य, गेंदा लाल आर्य, जिला अध्यक्ष हाथरस आभा पाल, डा. केपी सिंह, जिलाध्यक्ष फोरन सिंह धनगर, जिला उपाध्यक्ष के.पी.सिंह धनगर, जिला महासचिव रामबाबू धनगर, कोषाध्यक्ष एड ब्रजेश धनगर, अरविंद, होरीलाल, जेपी धनगर, अशोक धनगर, भूदेव धनगर, रामबाबू धनगर आदि मौजूद रहे।
Jansaamna