Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुम हुई महिला को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

गुम हुई महिला को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

रायबरेली। 20 जनवरी 2023 को विजय कुमार निवासी ग्राम दरीबा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गयी कि मेरी पुत्री शांति देवी (उम्र करीब 35 वर्ष) दिनांक 19.1.2023 को काम के लिए निकली थी और घर वापस नही आयी । काफी तलाश व खोजबीन करने पर उसका कुछ पता नही चल सका है। इस सूचना के आधार पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर पर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
उपरोक्त महिला की सकुशल बरामदगी हेतु थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक विभिन्न माध्यमों से तलाश की गयी, जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 21.01.2023 को शांति देवी उपरोक्त को तलाश कर सकुशल परिजनों (पिता) के सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों द्वारा रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।