Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पड़ोसी ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों के साथ की मारपीट

पड़ोसी ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों के साथ की मारपीट

ऊंचाहार, रायबरेली । कोतवाली क्षेत्र के कोटराबहादुर गंज गाँव में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया, कोतवाली में मामले की शिकायत की गई ।
गाँव निवासी रोहित कुमार का कहना है रविवार की दोपहर पड़ोस के ही कुछ लोग उसके साथ गाली गलौज कर रहे थे, जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर रोहित, उसकी मां विमला, पत्नी बीना देवी व दादा को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।