Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बांस तोड़ने से मना करने पर अधेड़ को पीटा

बांस तोड़ने से मना करने पर अधेड़ को पीटा

ऊंचाहार, रायबरेली। मामला सोमवार की दोपहर बाद का है, कोतवाली क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम राय मजरे अरखा गांव निवासी श्रीराम 55 वर्ष ने खेतों में मवेशियों से फसल को बचाने के लिए बांस लगा रखा है, पड़ोस के ही दिनेश कुमार व उसकी पत्नी मंशा देवी ने बांस को तोड़ दिया, जब श्रीराम ने इस बात का विरोध किया तो आरोप है कि उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया, परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दिग्विजय प्रताप ने बताया कि मारपीट के मामले में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।