Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर-शिवराज

सच्चे जननायक थे कर्पूरी ठाकुर-शिवराज

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय दबरई पर जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।
शिवराज सिंह एडवोकेट ने कहा कि सच्चे समाजवादी जननायक कपूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन बिहार में गरीबी का उन्मूलन सपना संजोए सारा जीवन बिना मकान के झोपड़ी में रहे। यहां तक मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कुर्ता बनवाने के लिए उप प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने झोली पसार के चंदा लिया। उसे भी मुख्यमंत्री कोष में जमा कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता ने की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, छुट्टन भाई, गुलाब सिंह प्रधान, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव, केवी यादव, गौरव यादव, कप्तान सिंह यादव, चरण सिंह यादव, सुशील यादव, सादान हुसैन, ओपी यादव, देवेश यादव, अनुज राठौर, ईश्वरेंद्र सविता, राकेश प्रतापति, बंटू कठेरिया आदि मौजूद रहे।