Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भण्डारा में लोगों ने लिया प्रसाद

भण्डारा में लोगों ने लिया प्रसाद

कानपुर: स्वप्निल तिवारी। सजारी गांव में जय महाकाल प्रॉपर्टी फाइनेंस एवं चंदेल ट्रैवेल्स द्वारा भव्य बाबा नीम करौली पर दीप प्रज्वलन के बाद भंडारे का कार्यक्रम बाबा नीम करौली को समर्पित आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक ठा. उदय सिंह चंदेल ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन में इस प्रकार के भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। उदय सिंह चंदेल वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य महाराजपुर से हैं उन्होंने कहा कि आवास एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए लोगों को उचित मूल्य पर आवास एवं प्रतिष्ठान उपलब्ध भी करवाते हैं। कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह चंदेल, विशाल सिंह, बृजभूषण सिंह, विवेक चैहान, गौरव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।