Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसंत पंचमी पर श्याम बाबा का किया आलोकिक श्रंगार

बसंत पंचमी पर श्याम बाबा का किया आलोकिक श्रंगार

शिकोहाबाद। नगर के वडा बाजार फूला पुरिया गली मे स्थित सर्वेश्वरनाथ मंदिर पर बसंत पंचमी उत्सव की धूम रही। मंदिर प्रांगण मे विराजमान खाटू श्याम का मंत्र उच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर बाबा का बसंती पुष्पों द्वारा आलोकिक श्रंगार किया गया। सभी भक्तों ने बाबा की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। कलाकारो द्वारा बाबा को सुन्दर-सुन्दर भजन सुनाये। साथ ही भक्तो को भी भजनो पर थिरकने को मजबूर कर दिया। श्याम भक्तों द्वारा कीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्याम सखा परिवार के सभी सदस्यों के साथ सभी भक्त गण उपस्थित थे।