Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मधुरमा वशिष्ठ बनी हिंदु जागरण मंच महिला सुरक्षा एवं सम्मान की महानगर प्रमुख

मधुरमा वशिष्ठ बनी हिंदु जागरण मंच महिला सुरक्षा एवं सम्मान की महानगर प्रमुख

फिरोजाबाद। हिंदु जागरण मंच की एक बैठक हिंदु जागरण मंच महिला सुरक्षा एवं सम्मान की प्रांत प्रमुख रजनी सिंह एडवोकेट के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में समाज सेविका मधुरिमा वशिष्ठ को हिंदु जागरण मंच महिला सुरक्षा एवं सम्मान का महानगर प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। तथा डॉक्टर दुर्गेश यादव को महानगर सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान हिंदु जागरण मंच ब्रज प्रांत के सह प्रांत स्वावलम्बन प्रमुख भारत सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष उर्वषी वर्मा, महानगर संयोजक रंजीत सिंह, सुमित सागर, विनय विद्यार्थी, ललित, नंदु पंडित, डा. देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।