Thursday, May 15, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी सपा-अखिलेश

निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी सपा-अखिलेश

फिरोजाबाद। शादी समारोह में राजा का ताल स्थित एक मैरिज होम में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो काम सपा ने कराया, वह काम कोई नहीं कर सका। लखनऊ स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम सपा सरकार ने किया था। भाजपा ऐसी पार्टी है जो दूसरों के काम को अपना बनाती है। फिरोजाबाद के समीप बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली है। बटेश्वर को हमने भगवान विष्णु के नाम पर करने की मांग की थी। मुगल गार्डन को अमृत उद्यान बना दिया। सपा की योजनाओं पर भाजपा ने अपना नाम कर दिया। अर्थव्यवस्था गड़बड़ हो गई है, शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। भाजपा दावा करती थी कि एक उद्योगपति नंबर एक पर होने जा रहा है, वह कहां पहुंच गए। ऐसे में कई बैंक डूब जाएंगी। निकाय चुनाव में सपा पूरी दमदारी से लड़ेगी। शादी समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भी शामिल हुए।