Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएल जैन महाविद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

सीएल जैन महाविद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

फिरोजाबाद। सी.एल. जैन महाविद्यालय में जी-20 जागरूकता अभियान के तहत 19 से 31 जनवरी तक निबंध, एकल गायन, बैडमिंटन, ऊॅची कूद, गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया।
जी-20 जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. वैभन जैन के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई थी। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में तुलसी, एकल गायन में विजय कुमार, बैडमिंटन में शशांक और सुमित, गोला फेंक में करन और निधि एवं ऊॅची कूद में करन और आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जी-20 जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन डा. रश्मि जिंदल, डा. मुकेश चौधरी और पूजा त्यागी ने किया। सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।