Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर, बांटे पंपलेट

कांग्रेसियों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर, बांटे पंपलेट

फिरोजाबाद। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नालबंद चौराहे पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आगाज वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान कर किया। साथ ही नबबर्ष 2023 के कलेंडर व पम्पलेट का वितरण किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा 137 सालो से कांग्रेस पार्टी देश के प्रगति के लिए समर्पित है। आज से भाईचारे का संदेश देने के लिए हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरुआत की जा रही है। वकार खालिक ने कहा कि आपसी नफरत और झगड़े हमारे देश के विकास में बाधक है। चाँद कुरैशी ने कहा आज हमारी संस्कृति गंगा जमुनी तहजीब भी खतरे में है। कुछ बिभाजन कारी ताकते हमारी विविधता को हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। लाला राईन गांधी ने कहा आप लोग इस अभियान का हिस्सा बनकर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान को सफल बना कर भारत के निर्माण में हमारा साथ दें।