Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाज सेविका जया शर्मा बनी जिले की स्वीप ब्रांड एंबेसडर

समाज सेविका जया शर्मा बनी जिले की स्वीप ब्रांड एंबेसडर

फिरोजाबाद। समाज सेविका एवं टूंडला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरौलिया की प्रधान अध्यापिका जया शर्मा को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरुकता अभियान के लिए फिरोजाबाद जिले की स्वीप ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन ने जया शर्मा को फिरोजाबाद जिले की ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने की संस्तुति करते हुए आदेश पत्र जारी किया है।