Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस पर हमला करने का एक आरोपी मुठभेड में गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने का एक आरोपी मुठभेड में गिरफ्तार

⇒थाना मगोर्रा, शेरगढ़ पुलिस तथा स्वाट टीम ने की संयुक्त कार्यवाही
मथुरा। थाना मगोर्रा, शेरगढ़ पुलिस तथा स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही में एक फरवरी की रात्रि में पुलिस के साथ घटित हुई घटना, पुलिस मुजामत एवं सरकारी शस्त्र लूट का अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा लूटा हुआ सरकारी शस्त्र बरामद हुआ है। साथी अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र श्याम निवासी बन्डपुरा थाना मगोर्रा (अभियुक्त का पुत्र) मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। एक फरवरी की रात्रि को थाना मगोर्रा पुलिस के पास एक सोनगांव की एक महिला की शिकायत आयी थी। जिसमें पास के गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ छेडखानी तथा उसके आभूषण छीन लिये थे। कार्यवाही के लिए थाना मगोर्रा पुलिस गांव बंडपुरा पहुंची जहां पर आरोपियों ने छत से पथराव किया था। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।