Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा उत्तर मंडल की बैठक में बजट पर हुई चर्चा

भाजपा उत्तर मंडल की बैठक में बजट पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। भाजपा उत्तर मंडल महानगर की एक बैठक में देय प्रबंधन व बजट पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष केशवदेव शंखवार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों, किसानों एवं व्यापारियों का हितकारी बजट जारी किया। हम सब इसकी सराहना करते है। महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बजट को गरीबों का कल्याणकारी बताया। जिसकी कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा की। साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं को सरल एप को डाउनलोड कराने की जानकारी दी। बैठक का संचालन महामंत्री गेंदालाल राठौर ने किया। इस दौरान राजा भैया, देवेश भारद्वाज, निंकुज शुक्ला, हरीशंकर राठौर, कायम सिंह, लायक सिंह, रामकेश झा, नाहर सिंह तोमर, कन्हैयालाल गुप्ता, मनोज शंखवार, लक्ष्मण कश्यप, योगेन्द्र चौहान, डोरीलाल कुशवाह, सुरेन्द्र राजपूत, अजय ओझा, भगवान सिंह झा, कैलाश बाबू ओझाा आदि मौजूद रहे।