Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फन एण्ड फूड पार्टी में बच्चों ने की मस्ती

फन एण्ड फूड पार्टी में बच्चों ने की मस्ती

2017.07.22. 1 ssp fun partyअसेण्ट स्कूल मे आयोजित हुआ मानसून प्रोग्राम
घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित असेण्ट पब्लिक स्कूल मे शनिवार को नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए फन एण्ड फूड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भेलपुरी तथा अन्य स्वादिश्ट व्यंजनों का आनन्द लिया तथा विभिन्न मनोरंजंक कार्यक्रमों में शरीक हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक रमेश वर्मा एवं संदीप शर्मा तथा निदेशक मुकेश कुमार माथुर और प्रधानाचार्य दीपक निगम उपप्रधानाचार्या पूजा तिवारी ने नन्हें मुन्नें बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विंग इंचार्ज प्रतिमा मिश्रा व शिक्षक शालिमा श्रीवास्तव, अनुप्रिया विश्नोई, जरमीन कुरैशी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।