Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल महानगर महिला सभा की अध्यक्ष बनी आकृति सहयोगी

व्यापार मंडल महानगर महिला सभा की अध्यक्ष बनी आकृति सहयोगी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक विभव नगर चौराहा पर आर.आर. कैफे पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल की महिला सभा का विस्तार किया गया।
रविवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने व्यापार मंडल कि महानगर महिला सभा का गठन करते हुए आकृति सहयोगी को अध्यक्ष, दीक्षा अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री, नीलम जैन महामंत्री, प्रियंका चक को कोषाध्यक्ष, निरंजना शंखवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना जैन, मीरा ठाकुर, सारिका गुप्ता को उपाध्यक्ष, सोनी देवी शंखवार को मंत्री, सपना राणा को संगठन मंत्री, स्वाति कच्चा को प्रचार मंत्री, मीनाक्षी मिश्रा को सलाहकार एवं उमा सोनी को संरक्षक मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि 23 मार्च को मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी स्वाभिमान रथयात्रा फिरोजाबाद में आएगी। उसका भव्य स्वागत महिला नेतृत्व करेंगी। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि आज महिलाओं की एक सशक्त कमेटी का गठन किया गया है। बैठक का संचालन हरिशंकर अग्रवाल महामंत्री ने किया।