Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर्य समाज का 69 वां वार्षिक महोत्सव 24 से

आर्य समाज का 69 वां वार्षिक महोत्सव 24 से

हाथरस। आर्य समाज नयागंज का 69 वां वार्षिक महोत्सव 24, 25 व 26 फरवरी को भारी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और वार्षिक महोत्सव की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। वहीं महोत्सव में देश के ओजस्वी एवं क्रांतिकारी वक्ता व भजनोपदेशक आदि भाग लेंगे और उपदेश एवं भजनों के माध्यम से अलख जगाएंगे।
आर्य समाज नयागंज के मंत्री वेदप्रकाश आर्य शास्त्री ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि आर्य समाज नयागंज का 69 वां वार्षिक महोत्सव 24, 25 व 26 फरवरी को भारी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और वार्षिक महोत्सव में ओजस्वी, क्रांतिकारी वक्ता पं. योगेश भारद्वाज, भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ कोलकाता, कन्या गुरुकुल सासनी की मुख्य अधिष्ठात्री पवित्रा विद्यालंकार, स्वामी अमलानंद, स्वामी निर्भयानंद, आचार्य स्वदेश मथुरा, पंडित भीष्म आचार्य बिजनौर आदि अनेक वैदिक विद्वान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त विद्वानों द्वारा ओजस्वी, क्रांतिकारी भजन एवं प्रवचन जनता को सुनने के लिए मिलेंगे। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि वार्षिक महोत्सव में पहुंचकर ओजस्वी क्रांतिकारी, वैदिक विद्वानों के भजनों व उपदेशों को सुनकर धर्म लाभ प्राप्त करें और पुण्य के भागी बनें।