Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के पूरे गुलाम हसन निवासी महिला ने पति पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए, कोतवाली में शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।
गाँव निवासी अर्चना देवी का कहना है कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी झालाबाग निवासी सजनलाल से हुई थी, आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और आठ माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से भगा दिया तब से वो मायके में ही रह रही है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि उभय पक्षों को बुलाकर मामले का निस्तारण कराया जायेगा।