Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मामूली विवाद में हुई मारपीट, केस दर्ज

मामूली विवाद में हुई मारपीट, केस दर्ज

ऊंचाहार, रायबरेली । कस्बा के हसनगंज मोहल्ला निवासी राम किशुन का कहना है कि पड़ोसी देवता दीन द्वारा उसके दरवाजे के सामने झाड़ू लगाकर कूड़ा फेंक दिया जाता है, मना करने पर फौजदारी के लिए अमादा हो जाते हैं। आरोप है कि रविवार की सुबह भी देवता दीन झाड़ू लगाकर उसके दरवाजे कूड़ा फेंक रहा था। जिसका रामकिशुन ने विरोध किया तो देवता दीन ने हमलावर होकर परिजनों के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर देवता दीन, रंजीत कुमार, बबलू व प्रीति बाला पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर, चिकित्सीय परीक्षण कराया गया ।