Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन बालिकाओं को भगाने के आरोप में बाल अपचारी सहित सात आरोपी गिरफ्तार

तीन बालिकाओं को भगाने के आरोप में बाल अपचारी सहित सात आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित एक गांव से अचानक गायब हुईं तीन बालिकाओं को मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया गया है। मुख्य आरोपी बाल अपचारी सहित सात आरोपियों को भी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित एक गांव की नाबालिग तीन सगी बहनों को गांव के ही बाल अपचारी और उसके सहयोगी बहला कर अगवा कर कीठम ले गए। आरोप है कि कीठम से अन्य सहयोगियों की मदद से बालिकाओं को मध्यप्रदेश ले गए। बालिकाओं के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गुरुवार को बालिकाओं को मध्यप्रदेश से बरामद कर बाल अपचारी सहित कीठम और भरना खुर्द टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि तीन बालिकाओं को कुछ युवक बहला कर अगवा कर ले गए थे। पुलिस ने 24 घंटे में बालिकाएं बरामद कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।