Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजसेवी युवक चन्द्रपाल के घर के लिये नहीं है रास्ताः मांग

समाजसेवी युवक चन्द्रपाल के घर के लिये नहीं है रास्ताः मांग

हाथरस। खारे पानी की विकराल समस्या को लेकर पीने के पानी के लिए आवाज उठाने वाले हसायन ब्लाक के गांव नगला मया महासिंहपुर निवासी समाजसेवी युवक चंद्रपाल के सामने अब उसके घर के लिए रास्ते की विकराल समस्या खड़ी हो गई है और उसके घर के लिए कोई रास्ता नहीं है।
नगला मया महासिंहपुर निवासी समाजसेवी युवक चंद्रपाल सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि वह पिछले 7 वर्षों से लगातार पत्राचार सभी कार्यालयों में कर रहा है लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है और उसका अब एक ही सवाल है क्या मेरे घर आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त समाजसेवी चंद्रपाल सिंह ने खारे पानी की समस्या को लेकर काफी आंदोलन किया था और अब उसके लिए उसके घर आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है और वह शासन प्रशासन से अपने लिए रास्ते की मांग कर रहा है।