Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हंसराज पुत्र शोभनाथ निवासी हलौर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के असनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक आशीष मलिक, उप-निरीक्षक सौरभ मलिक, आरक्षी शैंकी, आरक्षी राजकुमार थाना महराजगंज जनपद रायबरेली से मौजूद रहे।