
लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश फोर्टिफाईड राइस योजना के अनुश्रवण हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि फोर्टिफाईड राइस में विभिन्न विधियों द्वारा आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 और विटामिन ए जैसे विटामिन एवं पोषक तत्वों को जोड़ा गया है, जिससे महिलाएं एवं बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। फोर्टिफाइड चावल के लाभ, पकाने की प्रक्रिया, उचित भंडारण तथा इससे जुड़े मिथकों पर अधिक जागरूकता की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि मिलेट्स की भांति भी इस चावल का भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। फोर्टिफाईड राइस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये जिंगल्स बनाकर रेडियो पर प्रसारित किया जाये। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिंग तथा नुक्कड़-नाटक आदि के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाये, इससे महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी।
Jansaamna
सासनी, हाथरस। नगर निकाय चुनाव का मतदान दिनांक 11 मई को होना है, इसके लिए जहां प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में जुटे हैं वहीं प्रशासनिक अफसर भी पूरी तैयारी के साथ मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरी तहर कमर कस मुस्तैद हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं और मतदान कर्मियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्यवेक्षक्षक श्रीस चंद ने सासनी में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें पाई गई खामियों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए खामियों को दूर करने हेतु संबधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए।
♦ वृंदावन में मैली हो रही यमुना, सीधे गिर रहे नाले
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में संस्कार भारती वृंदावन के बैनर तले बिहारी घाट स्थित श्री निंबार्क जूनियर हाई स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 25 नवोदित चित्रकला साधकों ने सहभागिता करते हुए आजादी के दीवाने क्रांतिकारियों के चित्रों को रंगों से सजाया। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, महात्मा गांधी, मंगल पांडे व सरोजिनी नायडू आदि चित्रों को रंगों से सुसज्जित किया। नवोदित चित्रकला साधकों का निर्देशन चित्रकला विधा प्रमुख राहुल पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नंद कुमार शुक्ला के परिवार से बृजेश कुमार शुक्ला तथा स्वतंत्रता सेनानी श्रीनाथ गुप्ता उर्फ सीनोजी के परिवार से विनोद कुमार वार्ष्णेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मथुरा। फामा के तत्वाधान मै कराटे खिलाडियों का बेल्ट एग्जाम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें दो दर्जन से अधिक खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाडियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी योग्यतानुसार बेल्ट प्राप्त की ,राष्ट्रीय रेफरी सोनू निषाद ने जानकारी देते हुऐ कहा कि खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के मशाल रैली में खिलाड़ी करेंगे प्रतोभाग। जनपद मथुरा स्थित ट्रेडिशनल शोतो काई कराटे एसोसिएशन मथुरा और फाइटर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट (फामा अकादमी) द्वारा रंगीन बेल्ट का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी योग्यता अनुसार बेल्ट प्राप्त की जिसमें कि पीली बेल्ट के लिए दिव्यम अग्रवाल, मेहुल कुमार, सुधांशु, यशस्वी, सोनाक्षी चौधरी, प्रिंस चौधरी, दीक्षा राघव, हार्दिक दंडोतिया, अंबा देवी, आस्था देवी, जय वशिष्ठ, वंशिका राय, यश यादव, वर्षा रावत, धैर्य शर्मा, अमृता देवी एवं प्रिंस अत्री ने परीक्षा दी
लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इण्डो-नेपाल बार्डर मार्ग परियोजना व अंतर्राष्ट्रीय/अन्तर्राज्यीय सीमा पर बहुउद्देश्यीय हब के निर्माण की प्रगति समीक्षा की।
ऊंचाहार, रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी ऊंचाहार ने बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर तहसील जिला और प्रदेश की प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए समस्त आचार्य और प्रधानाचार्य बधाई के पात्र हैं, जिनके परिश्रम के चलते इतना बढ़िया परीक्षा फल प्राप्त हुआ है। निश्चित रूप से यह विद्यालय ही नहीं एनटीपीसी के लिए भी गर्व का विषय है। मुख्य अतिथि ने हाईस्कूल और इंटर में 90ः से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अवसर विशेष पर एनटीपीसी की ओर से सम्मानित करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी ऊंचाहार मानव संसाधन विभागाध्यक्ष अनिल कुमार डैंग ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने और उसे हासिल करने हेतु कठोर परिश्रम करने का पाथेय प्रदान किया ,उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य भी अनंत है और उसे प्राप्त करने के साधन भी अनंत हैं जिसे ऊर्जावान छात्र ही प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के उपाध्यक्ष एवं एनटीपीसी ऊंचाहार में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूरा प्रबंध तंत्र प्रसन्न है और विद्यालय की ओर से सम्मान प्रदान करने के लिए हम सब सदैव तत्पर हैं।