उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग, उन्नाव में भविष्य निधि कार्यालय कानपुर की ओर से भविष्य निधि जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि अधिनियम के तहत लागू नवीन योजनाओं एवं प्रावधानों, पीएमवीबीआरवाई (PMVBRY), विश्वास (VISHWAS), ईईसी (EEC) आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कैंप में बताया गया कि गैर-सरकारी पेंशन प्राप्त कर्मचारियों, जिनका प्रथम वेतन ₹25,000 से कम है, के भविष्य निधि मासिक अंशदान को नियमानुसार अगले माह की 15 तारीख तक जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा में अंशदान जमा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई एवं दंड का प्रावधान है।
आरटीओ प्रशासन और एआरटीओ प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित महिला को को मिला न्याय
जन सामना संवाददाता: कानपुर। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली। वाहन ट्रांसफर कराने आई एक महिला और उनके भाई के साथ बिचौलिए द्वारा अभद्रता और विवाद करने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने न केवल स्थिति को संभाला, बल्कि पीड़िता की समस्या का समाधान कराया।
कानपुर देहात के बनी गाँव की रहने वाली अंकिता तिवारी ने अपने भाई अमित तिवारी के साथ आरटीओ कार्यालय पहुँचकर बताया कि दो महीने पहले उन्होंने एक बिचौलिए को कागजात सौंपे थे, जिसने काम अटका रखा था। जब उन्होंने अपने दस्तावेज वापस मांगे, तो बिचौलिए ने बहस व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान कार्यालय की एक सतर्क महिला कर्मचारी (बाबू) ने बिना अपनी परवाह किए आगे आकर तुरंत बचाव किया और अधिकारियों को सूचित किया।
असंख्य किसान परिवारों के त्याग से पल्लवित हुआ बागपत का जनता वैदिक कॉलेज
➤ बड़ौत की धरती से निकली शिक्षा की धारा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाई विशिष्ट पहचान
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर स्थित जनता वैदिक कॉलेज आज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि जनसहयोग, सामाजिक जागृति, ग्रामीण समाज की सामूहिक चेतना और शिक्षा के प्रति समर्पण का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। 20 अक्टूबर 1917 को एक छोटे से वैदिक हाईस्कूल के रूप में शुरू हुई यह संस्था आज अपनी गौरवशाली यात्रा के शताब्दी वर्ष एवं हीरक जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी ऐतिहासिक विरासत को स्मरण कर रही है। यह अवसर संस्था के विकास में योगदान देने वाले उन असंख्य लोगों और किसान परिवारों को याद करने का भी है, जिनके त्याग और सहयोग से इसकी नींव मजबूत हुई।
चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांग-पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर करोड़ों वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इससे भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
अट्टावाला जैन मंदिर में भक्तिभाव से संपन्न हुई जलधारा
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर में सोमवार को वार्षिक जलधारा महोत्सव भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पीत वस्त्र धारण किए इंद्र बने श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नेवज और जल लेकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक कर स्वयं को धन्य माना। वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप मित्तल ने बताया कि दिगंबर जैन अट्टावाला मंदिर को नगर के प्रथम जैन मंदिर होने का गौरव प्राप्त है। इस मंदिर की स्थापना चंद्रवार से यहां आकर बसे अग्रवाल जैनों ने की थी। मंदिर एक अट्टे पर स्थापित किए जाने के कारण बाद में इसका नाम अट्टावाला मंदिर पड़ गया। अध्यक्ष संजय जैन घंटू ने बताया कि मंदिर में मूलनायक भगवान के रूप में पंच बालयति—भगवान वासुपूज्य, मल्लिनाथ, नेमिनाथ, पार्श्वनाथ और महावीर स्वामी—की मनोज्ञ प्रतिमाएं स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी बाल ब्रह्मचारी भगवान हैं।
अंडर-19 बालिका वर्ग में रेवती देवी और अंडर-17 में महात्मा गांधी की टीम विजेता
फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर माध्यमिक विद्यालयों की क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में फिरोजाबाद क्षेत्र के 12 विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में रेवती देवी इंटर कॉलेज ने रामा कन्या विद्यालय को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज ने जेवी इंटर कॉलेज को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
Read More »जनता की शिकायत पर सिर्फ आदेश नहीं, मौके पर समाधान कराएं : डीएम
हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दर्शन से जोड़ा है। जनता दर्शन में शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारी से प्रकरण की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है। डीएम ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
प्रदीप मोहन दीक्षित ने संभाला क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार
हाथरस। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, हाथरस में प्रदीप मोहन दीक्षित ने नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैंक के व्यवसाय, ऋण वितरण एवं वसूली, एनपीए नियंत्रण, जमा वृद्धि, ग्राहक सेवा तथा डिजिटल बैंकिंग की समीक्षा की। उन्होंने सितंबर 2026 के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने, गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण, प्रभावी वसूली और बेहतर ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए टीम भावना और अनुशासित कार्यशैली के साथ मार्च 2027 तक निर्धारित व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया। बैठक में बेहतर प्रदर्शन करने वाली शाखाओं और शाखा प्रबंधकों के कार्यों की सराहना भी की गई।
जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
हाथरस। सासनी तहसील परिसर में सोमवार को एसडीएम शिवप्रकाश यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। तहसीलदार डॉली यादव ने इसका संचालन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले जनता दरबार में ग्रामीणों ने राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, नाली, जलभराव, बिजली सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। तहसीलदार डॉली यादव ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को महाप्रबंधक रामन कृष्णन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में पिछली तिमाही में हुई राजभाषा संबंधी गतिविधियों और राजभाषा प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अलावा आगामी तिमाही में प्रस्तावित कार्यक्रमों और गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य राजभाषा अधिकारी ओंकार शरण सिंह ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के समापन पर 30 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
Jansaamna