Tuesday, October 1, 2024

फिरोजाबाद के युवक ने हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव को फंदा पर लटका देख साथी ड्राइवरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सुनील यादव ने बताया कि वह फिरोजाबाद के गांव टीकामई का प्रधान है। उसके ही गांव का प्रवीन कुमार (25) पिछले करीब पांच साल से पानीपत में रहता था। वह यहां राख से भरे हुए ट्रक चलाता था। उसकी शादी के दो माह बाद ही पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Read More »

फिरोजाबाद क्लब में महिला शक्ति लगाएंगी प्रदर्शनी कल

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक अगस्त दिन मंगलवार को फिरोजाबाद क्लब में तीज प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में कपड़े, डिजाइनर ज्वैलरी, रेसिन प्रोडक्ट, राखी, भगवान की पोशाक, साड़ी और घरेलू उपयोगी समान उपलब्ध रहेंगे। महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबा क्लब में एक अगस्त को प्रातः दस बजे से तीज प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में जो भी धन लाभ होगा, उसको सामाजिक सेवा कार्य में लगाया जायेगा। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में कानपुर, मथुरा, आगरा, भरतपुर, खैरागढ के दुकानदारों स्टाल लगाई जायेगी।

Read More »

छह अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों की याद में क्रांतिवीर तीर्थ कार्यक्रम का होगा आयोजन

⇒स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया जायेगा सम्मानित
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त अनुशासिक संगठनों की बैठक गौशाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग संघ चालक डॉ रमाशंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छह अगस्त को नगर में होने वाले क्रान्तिवीर तीर्थ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक बृजेश जी ने बताया कि छह अगस्त को प्रातः 11 बजे स्थानीय एफ.एम. वाटिका में अपने जिले में 1947 में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में क्रांतिवीर तीर्थ कार्यक्रम का भव्य एवं वृहद आयोजन किया जायेगा।

Read More »

ऊंचाहार में नई कृषि उत्पादन मंडी की उद्यान मंत्री ने रखी आधारशिला

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। रविवार को ऊंचाहार में कृषि उत्पादन मंडी स्थल का शिलान्यास प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। ऊंचाहार क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल के गांव ननकू का पुरवा स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे बाईपास के किनारे करीब 5 करोड़ की लागत से कृषि उत्पादन मंडी स्थल का निर्माण (लगभग 4 महीने को अवधि में) पूरा होना है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ मिलेगा। जनपद रायबरेली के नवीन मंडी स्थल ऊंचाहार के अंतर्गत शिलान्यास के अवसर पर कैथवल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता पर संचालित किया जा रहा है।

Read More »

पुलिस लाइन में सिपाही को दी गई ससम्मान अन्तिम विदाई

रायबरेली। मीडिया सेल रायबरेली द्वारा मीडिया को अवगत कराया गया कि रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में नियुक्त पुलिस कर्मी आरक्षी चालक राधेश्याम गौड़ जिनकी आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर आरक्षी चालक को सहकर्मियों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके पश्चात् अधिकारियों द्वारा उनके परिजनों को सूचित करते हुए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की गई।

Read More »

संगठन को खण्ड स्तर पर मजबूत करने का हो प्रयास

बछरावां, रायबरेली। विश्व हिन्दू परिषद रायबरेली के प्रखंड बछरावां के श्री बुलाकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रांत सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख दिनेश सिंह लोधी ने बताया कि अखण्ड भारत दिवस 14 अगस्त तथा विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस 3 से 16 सितम्बर तक प्रत्येक खण्ड स्तर पर मनाया जाएगा तथा खण्ड स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि दिनेश सिंह लोधी का स्वागत जिला सत्संग प्रमुख विकास चौरसिया ने अंग वस्त्र प्रदान करके किया।

Read More »

बेपरवाह विभाग ने अधूरी छोड़ दी सड़क मरम्मत

खागा/फतेहपुर। खागा तहसील में उप मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम रद्द हुआ तो तैयारियां भी अधूरे में छोड़कर गायब हो गए अधिकारी। जीटी रोड पर अधिशाषी अभियंता बिजली कार्यालय के सामने गहरे गड्ढों को पाटने का काम गुरुवार को चल रहा था। मानू का पुरवा मुहल्ले तक जीटी रोड किनारे कई जगह बोल्डर डाले गए थे। जैसे ही विभागीय कर्मचारियों को यह खबर लगी कि उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम टल गया है तो वह मरम्मत का काम छोड़कर गायब हो गए। दो फिट गहरे गड्ढे में डाली गई गिट्टी जहां दूर से नजर नहीं आती है, वहीं वाहन सवार अचानक टायर धंसने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

Read More »

26 विपक्षी दलों की गठबंधन से विचलित भाजपा कुनबे की सफाई में जुटी

⇒लोक सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा में भारी फेर बदल

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना कुनबा ठीक करने में जुट गई है। 26 विपक्षी दलों के ताजा गटबंधन (इँडिया) से विचलित भगवा पार्टी लगातार रणनीति बदलने को मजबूर हुई है।
किसी अनहोनी से परेशान सत्तारुढ़ पार्टी इस बार अपने कुनबे में दो मुस्लिम नेताओं को जगह देकर अल्पसंख्यक वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती हुई दिख रही है। चौंकानेवाला नाम विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर का है।

Read More »

मंडलायुक्त ने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की बैठक

⇒गुणवत्ता एवं सुधार में बढ़ोतरी के दिए निर्देश
मथुरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शनिवार को धार्मिक नगरी वृंदावन में विभिन्न विकास कार्यों के साथ जन सुविधाओं का निरीक्षण किया मंडलायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों से गुणवत्ता में सुधार के साथ सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए शनिवार को दूसरी बार जनपद दौरे पर पहुंची। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने वृंदावन के टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में एमबीडीए एवं नगर निगम समेत अन्य कई विभागों की बैठक लेने के बाद विकास कार्यों और जन सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पानीगांव संपर्क मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का जायजा लिया साथ ही गुणवत्ता में सुधार के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए उन्होंने संयुक्त चिकित्सालय के समीप स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और वहां मिलने वाली असुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किए इसके साथ ही कमिश्नर ने वीआईपी मार्ग पर हो रहे जलभराव पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई है।

Read More »

चौरासी कोस ही नहीं, ब्रज में हर ओर परिक्रमा का जोर

⇒बरसाना की पहाडी पर गाड़ियों को किया गया प्रतिबंधित
मथुरा। अधिक मास में समूचा ब्रज भक्ति भाव से ओतप्रोत है। अधिक मास में ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा का महात्म्य माना जाता है। लेकिन इस समय ब्रज में हर ओर भक्तिभाव से लोग परिक्रमा करते देखे जा सकते हैं। ब्रज रज को मस्तक लगाने के लिए लोग दंडवती परिक्रमा भी कर रहे हैं। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के अलावा गांव गांव महिला पुरुष अपने गांव की परिक्रमा नियमित रूप से कर रहे हैं। गोवर्धन, बरसाना जैसे धार्मिक स्थलों पर भी परिक्रमार्थियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।

Read More »