Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गन्ना समिति के चुनाव में लगा धांधली का आरोप

गन्ना समिति के चुनाव में लगा धांधली का आरोप

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने गन्ना समिति रायबरेली में हो रहे ग्राम समिति के चुनाव में धांधली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गन्ना समिति रायबरेली ग्राम प्रतिनिधि का चुनाव हो रहा है जिसमें बिंदु संख्या-45 के भाग संख्या-18 का पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसमें आपात लोग डेलीगेट बन रहे हैं, जिससे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है।जबकि नियम अनुसार जिस गांव में 10 सदस्य हैं, वहीं पर ग्राम प्रतिनिधि होना चाहिए तथा जिनकी आपूर्ति 3 वर्ष से नहीं है। वह स्वतरू समिति के सदस्य नहीं है। बाइलाज के अनुसार जो समिति का सदस्य नहीं है, किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता है। उन्होंने सहकारी निर्वाचन मार्गदर्शिका के आहता बिंदु संख्या-47(1) (ई)को संज्ञान में लेते हुए आपात लोगों के फॉर्म निरस्त करने का एवं नियमानुसार चुनाव कराने का अनुरोध किया।