Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1034)

JAN SAAMNA DESK

एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक सम्पन्न

-लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
-लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों के प्रकाशकों ने केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति जताया रोष
-बैठक में केन्द्रीय संचार ब्यूरो व आर. एन. आई. की कार्यशैली की निन्दा की
गौहाटी, असमः अखिलेश सिंह। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक आज पलटन बाजार स्थित होटल स्टार लाइन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला ने की व संचालन एसोसिएशन की उप्र इकाई के अध्यक्ष श्याम सिंह पंवार ने किया।
राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाई की पुष्टि की गई। बैठक के दौरान विनोद महापात्रा व अप्पा साहिब पाटिल को एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रवीण पाटिल व डॉ0 अनन्त शर्मा को राष्ट्रीय सचिव सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। वहीं निशा रस्तोगी को संगठनमन्त्री पुनः मनोनीत किया गया। इस मौके पर उड़ीसा राज्य का अध्यक्ष चन्द्रकांत सुतर, महाराष्ट्र राज्य का अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी, राजस्थान राज्य का अध्यक्ष विजेन्द्र प्रकाश, आन्ध्र प्रदेश का अध्यक्ष सेंडीरेड्डी कोण्डलाराव, कर्नाटक राज्य का अध्यक्ष वेणु गोपाल नायक व उप्र राज्य का अध्यक्ष श्याम सिंह पंवार को पुनः मनोनीत किया गया।

Read More »

एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक 22 को

⇒लघु एवं मध्यम वर्ग के समाचारपत्रों की समस्याओं पर की जायेगी चर्चा
गोहाटीः अखिलेश सिंह। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स ऑफ इण्डिया की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक 22 अगस्त 2022 को पलटन बाजार स्थित होटल स्टारलाइन में आयोजित की गई है। परिषद् की बैठक एसोसिएशन की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुरेश गारोदिया के संयोजन में आयोजित की गई है।
यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चन्दोला ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में लघु एवं मध्यम वर्ग के समाचारपत्रों की समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। साथ ही डी ए वी पी व आर एन आई की नीतियों पर चर्चा की जायेगी क्योंकि डी ए वी पी और आर एन आई की कार्यशैली से पूरे देश के प्रकाशक परेशान हैं।

Read More »

भारतीयता मनुष्‍य बनाने की है प्रक्रियाः प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल

वर्धा। भारतीयता मनुष्‍य बनाने की प्रक्रिया है। भारतीयता पश्‍चाताप जैसी अवधारणा को स्‍वीकार नहीं करती है। भारतीय परंपराएं प्रायश्चित की बात करती है। हमें भावी पीढ़ी को जीने लायक धरती देनी है तो वर्तमान पीढ़ी को इस विकास की अंधी दौड़ से अलग होकर आवश्‍यक प्रायश्चित करने पड़ेंगे। उक्‍त विचार कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल ने व्‍यक्‍त किये। वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में प्रकाशन एकक द्वारा विश्‍वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष में ‘पुस्तक-वार्ता श्रृंखला’ के अंतर्गत गुरूवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार’ से सम्मानित कृति ‘भारतीय ज्ञानपरंपरा और विचारक’ पर आयोजित पुस्तक-वार्ता कार्यक्रम के दौरान अध्‍यक्षीय वक्‍तव्‍य देते हुए बोल रहे थे।
भारतीय ज्ञानपरंपरा और विचारक के लेखक प्रो. रजनीश कुमार शुक्‍ल ने आगे कहा कि भारत की अनादि संस्‍कृति निरंतर बढ़ती रही है, श्रेष्‍ठता समकाल में कैसे आ सकती है, उसका आधान करती है। गांधी हिंद स्‍वराज में कहते हैं कि पश्चिम से जो पागलपन की बयार आ रही है उन सबको यथाः न्‍यायालय, रेल, शिक्षा आदि को चला जाना चाहिए। इसके अधीन होकर जो समाज चल रहा है, वह यांत्रिक समाज है।

Read More »

निर्माणाधीन एअरपोर्ट का निरीक्षण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिल अधिकारी विशाख जी0 ने आज चकेरी एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नवीन सिविल टर्मिनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट निदेशक एवं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट हेतु निर्माणाधीन समस्त कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए तथा किए जा रहे कार्य की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए एवं साप्ताहिक प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों की अलग-अलग टाइमलाइन बनाते हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। कार्यों की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल सूचित किया जाए ताकि ससमय उसका निस्तारण कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल को देखा, जो लगभग तैयार किया जा चुका है। उनके द्वारा सिटी साइड एवं एयर साइड में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उपस्थित नगर निगम के मुख्य अभियंता का स्टोर्म वाटर ड्रेन एवं क्रैश गेट के समीप प्रस्तावित रैम्प का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।

Read More »

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर निकाली रैली

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से कारगिल पार्क मोतीझील से संजय वन किदवई नगर तक एक वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक शरद वर्मा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य जनमानस को फोटोग्राफी कला के बारे में जागरूक करना था। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव सौरभ मिश्र के अनुसार एसोसिएशन लगातार इस कला को बढ़ाने के काम में कार्यक्रम करती रहती है। इसी क्रम में अगला कार्यक्रम अक्तूबर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक फोटो एक्सपो का आयोजन भी संस्था द्वारा किया जाएगा। जिला अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित ने बताया कि पढ़े लिखे लोग फोटोग्राफी को अब व्यवसाय बना रहे हैं जिससे यह कला और भी फल फूल रही है।

Read More »

शराब नीति को लेकर मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई का छापा

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार की सुबह दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित कई राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे।
कुछ हफ्ते पहले, सिसोदिया ने सीबीआई को पत्र लिख कर दावा किया था कि पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने पर अपना रुख अप्रत्याशित रूप से बदल दिया था। कैबिनेट की नीति को पहले पूर्व एलजी द्वारा मंजूरी दी गई थी, लेकिन निर्णय बाद में किया गया था। इससे हजारों करोड़ का नुकसान हुआ।
यह फैसला क्यों लिया गया ? मुझे उम्मीद है कि सीबीआई इसकी निष्पक्ष जांच करेगी।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
उन्होंने कहा कि जुलाई में पेश दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी, जिसमें जीएनसीटीडी अधिनियम 1991, व्यापार नियमों का लेनदेन (टीओबीआर)-1993, दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम-2009 तथा दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम-2010 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन दिखाया गया था। अधिकारियों ने कहा इसके अलावा निविदा के बाद ‘शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ’ प्रदान करने के लिए ‘जानबूझकर और प्रक्रियात्मक चूक’ भी थे। ।
सिसोदिया ने कहा- सीबीआई यहां है। उनका स्वागत है। हम बेहद ईमानदार हैं, और लाखों बच्चों का भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में अच्छा काम करने वालों को इस तरह प्रताड़ित किया जाता है। इसलिए हमारा देश अभी नंबर वन नहीं बना है।

Read More »

कर्त्तव्य का बोध

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए राष्ट्र को उद्बोधन में नागरिक कर्तव्य का जिक्र करते हुए इसे पांचवीं प्राणशक्ति बताया गया और शासक, प्रशासक, पुलिस हो या पीपुल, सबको अपने-अपने कर्तव्य निभाने चाहिए। सही बात भी है कि सभी को अपने अपने कर्त्तव्य निभाने चाहिये, देशहित में सभी को इसके प्रति निष्ठावान भी होना चाहिये क्यों कि बगैर नागरिक कर्तव्य के कोई भी देश पूर्ण रूप से उन्नति नहीं कर सकता है। अब ऐसे में कर्तव्य निभाने का पहला और मूल सवाल तो आम नागरिकों के के सिर पर मढ़ दिया जा चुका है किन्तु इसी तरह का सवाल संसद-विधानसभाओं में कीमती वक्त और लोगों की गाढ़ी कमाई को शोर-शराबे और धरने-प्रदर्शन में बर्बाद करने पर भी प्रधानमन्त्री जी को बोलना चाहिये था जिस पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। ऐसे में तो ‘ पर उपदेश कुशल बहुतेरे’ वाली कहावत चरित्रार्थ हो रही है क्योंकि क्या सरकारी कार्मिक वेतन और सुविधाओं के बदले में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह क्या जनप्रतिनिधि भी जनता की गाढ़ी कमाई से वेतन व सुविधाएं तो ले रहे हैं लेकिन इसके ऐवज में जनप्रतिनिधि क्या अपना फर्ज अदा कर रहे हैं? इस पर प्रधानमन्त्री जी कुछ नहीं बोले क्यों ?
इसके कतई दो राय नहीं और कटु सत्य व सर्वविदित है कि जनप्रतिधियों ने सर्वाेच्च संवैधानिक संस्थाओं को पैतरेबाजी का अखाड़ा बना दिया है। देश के लोकतंत्र को शर्मसार करने की अनेक घटनाएं इसकी गवाह हैं और सदन में सत्र के दौरान कामकाज में बाधा डालने के अलावा मारपीट, कपड़े फाडऩे, एक-दूसरे पर माइक और कुर्सियों से हमला करने के मामले ज्यादा पुराने नहीं हैं और शायद हर एक को याद भी होगा।
ऐसे में यही उचित रहता कि प्रधानमन्त्री मोदी जी, आम लोगों को नसीहत देने की बजाय आम लोगों की बदौलत ऐश-आराम करने वाले नेताओं और कार्मिकों से कर्तव्य निभाने की बात करते। देश को नेता व उच्चपदों पर बैठे अधिकारी खोखला कर रहे हैं और अनेक नेताओं व अधिकारियों के बंगलों व घरों से बरामद हुई नकदी व जेवरात इसके उदाहरण हैं। खास बात यह है कि देश को लूट कर खाने वाले ऐसे नेताओं-अफसरों के खिलाफ देशद्र्रोह का मुकदमा चलाने के बजाय विरोधी दल ही एकजुट होकर उसके बचाव में उतर आते हैं। इतना ही नहीं उसी के बचाव में धरने-प्रदर्शन तक की करने में गुरेज नहीं रहता।

Read More »

पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा निकाल पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

– पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा रैली निकालकर दिखाई एकजुटता
– उपजिलाधिकारी के माध्यम से 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा गया
– देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो व मीडिया आयोग का गठन नितांत आवश्यकरू शीबू खान
फतेहपुर। खागा कस्बे में पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति में अपने आप को आगे रखते हुए बाईक रैली में दमखम दिखाते हुए देश के प्रधानमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी के माध्यम से 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
बताते चलें कि संयुक्त पत्रकार मोर्चा जिसमें विभिन्न संगठनों के पत्रकारों ने शिरकत करते हुए एक तिरंगा बाइक रैली निकाली जोकि मानू का पुरवा स्थित वरिष्ठ पत्रकार संजय पटेल के दरवाजे से शुरू हुई। इस तिरंगा यात्रा को तहसीलदार खागा इवेन्द्र कुमार व नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने तिरंगा दिखाकर शुरू किया जोकि सर्वप्रथम नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम गोपाल सिंह द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया एवं बापू महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समूचे रास्ते में भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत के अमर सपूत अमर रहें, कलम की हत्या बन्द करो, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारे गुंजायमान होते रहें। इसी दौरान यात्रा सोनारी गली होते हुए अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल पहुंची जहां स्मारक समिति के मंत्री ने यात्रा का स्वागत किया जिसके बाद सभी पत्रकारों व अन्य उपस्थित लोगों ने अमर शहीद के स्थल पर सभी बलिदानियों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद स्मारक समिति के मंत्री ने अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह व उनके अन्य बलिदानी साथियों का व्याख्यान करते हुए लोगों में जोश भरने का काम किया।

Read More »

Kanpur South: केशव नगर में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

⇒क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी ने किया भूमि पूजन
⇒अस्पताल की लागत आयेगी लगभग 60 करोड़ रुपये
कानपुरः हिमांशु श्रीवास्तव। इलाज के अभाव में शहर के दक्षिणी क्षेत्र के वासिन्दों को अब काफी राहत मिलेगी क्योंकि दक्षिण क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल बनाने हेतु भूमिपूजन बुधवार को किया गया।
बताते चलें कि नौबस्ता स्थित मौरंग मंडी को खाली कराये जाने के बाद से ही विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा अनेक तरह के कमेंट किये जाते थे क्योंकि वहाँ पर अस्पताल न बनकर भाजपा का कार्यालय देखते ही देखते बनकर तैयार हो गया था किन्तु, शायद अब इस पर विराम लग जायेगा।
गौर तलब हो कि किदवई नगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के कर कमलों द्वारा केशव नगर में अस्पताल हेतु नियत की गई भूमि का पूजन बुधवार को किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि उप्र के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ को इसका श्रेेय जाता है क्योंकि मेरे निवेदन को उन्होंने स्वीकार किया। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल बनाने में लगभग दो वर्ष का समय लगेगा।

Read More »

बजरंग द्वार व्यापार मंडल ने हर्षाेल्लास से मनाया आजादी महापर्व

जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा आजादी का महापर्व 15 अगस्त बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया ।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालवाड़ रोड स्थित गेट से बजरंग द्वार मैन चौराहे तक व्यापारियों ने बड़े उत्साह के साथ पैदल रैली निकाली तत्पश्चात अर्चना शर्मा चैयरमेन शहरी आजीविका विकास समिति ग्रेटर नगर निगम जयपुर द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। डॉ एन एल डिसानिया गेस्ट आफ आनर रहे। इस अवसर पर डॉ रवि शेखावत, जगदीश प्रजापत, बनवारी लाल सोनी, सांवरमल दाधीच, ताराचंद शर्मा, सत्येन्द्र नाटाणी, जितेन्द्र सिंह सांगलिया, सतीश खंडेलवाल, राजेन्द्र कुमावत, मोनू सोनी, सुरेश प्रजापत, नितेश अग्रवाल, रोहित वर्मा, अशोक सैनी, शिशुपाल जाखड़, गिर्राज शर्मा, त्रिलोक प्रजापत, महिपाल सिंह, सुमेर सिंह, पिंटू सैनी, आनन्द कुमावत, सुरेन्द्र सिंह नाथावत, लक्ष्मण सिंह तंवर, राजेन्द्र सिंह राठौड़, मोहन सैन आदि व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे ।

Read More »