Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1060)

JAN SAAMNA DESK

आई पी एस चौहान बने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य

कानपुर। चीफ लोको इंस्पेक्टर आई पी एस चौहान को भारतीय रेलवे मजदूर संघ का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। चेन्नई में आयोजित दो दिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव थे। अधिवेशन में नवीन राष्ट्रीय कार्यसमिति का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष पवन कुमार एवं महामंत्री मंगेश देशपांडे को बनाया गया।

Read More »

स्थापना दिवस पर राहगीरों को पिलाया शरबत

कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। रविवार को हिन्दू नववर्ष व भगवान श्रीराम नवमी एंव कानपुर विकास समिति के चौथवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों के द्वारा शात्री चौक चौराहा बर्रा-3 पर शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि समिति के माध्यम से सनातन धर्म हिन्दू संस्कृति के कार्यक्रमों का समिति के पदाधिकारी आयोजित करते रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक पर निसाना साधते हुए कहा कि शात्री चौक से लेकर हाईवे तक कोई पानी पीने की व्यवस्था नहीं जिसको लेकर काई बार अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Read More »

परिजनों ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, किया हंगामा

अखिलेश सिंह/राघवेन्द्र सिंह : कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में एक निजी हास्पिटल में कोहनी का आपरेशन करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने हास्पिटल के अन्दर हंगामा किया और इलाज के दौरान डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हास्पिटल में हंगामा होने की सूचना पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और तहरीर के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। जब मामला शान्त हो गया तो पुलिस ने मृतक के शव को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु शव परीक्षण गृह भेजा।
मामला देर रात का है और बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा स्थित सत्य हॉस्पिटल का है। शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कटियार बिगत 7 अप्रैल को काकादेव क्षेत्र स्थित चैन फैक्ट्री के पास बाइक से जाते समय एक स्कूटी से टकरा गये गये थे और सड़क पर गिर पड़े थे। इससे प्रदीप की कोहनी में गंभीर चोट लग गई थी। इस वजह से प्रदीप को सत्य हास्पिटल में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों की सलाह के मुताबिक प्रदीप की कोहनी का आपरेशन किया गया।

Read More »

उत्कृष्ट कार्य हेतु डाककर्मियों को मिला डाक सेवा अवार्ड

वाराणसी। सम्पूर्ण महिला डाकघर, वाराणसी सिटी की पोस्टमास्टर सी. अनीथा को डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिला कर्मचारी संवर्ग में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सी. अनीथा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामान्य डाक सेवाओं के अलावा सिटी डाकघर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद के लिए भी नोडल ऑफिस है, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। गौरतलब है कि डाक सेवा अवार्ड परिमंडलीय स्तर पर डाककर्मियों को दिया जाने वाला सर्वाेच्च सम्मान है। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को इस वर्ष वैयक्तिक श्रेणी में 7 और समूह श्रेणी में 3 अवार्ड सहित कुल 10 डाक सेवा अवार्ड दिए गए। इनमें वैयक्तिक श्रेणी में वाराणसी परिक्षेत्र को दो अवार्ड प्राप्त हुए।
वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी सिटी महिला डाकघर की पोस्टमास्टर सी. अनीथा को उत्कृष्ट महिला कर्मचारी संवर्ग और बलिया में कसौंदर ब्रांच पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर अरविन्द कुमार सिंह को ग्रामीण डाक सेवक संवर्ग में डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित किया।

Read More »

ऐश पॉन्ड की उड़ती राख से परेशान ग्रामीणों ने मार्ग को अवरुद्ध करके किया प्रदर्शन

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। एनटीपीसी के राख संकलन केंद्र (ऐश पांड) से हवा के साथ असमान की उड़ती राख से परेशान किसानों ने शनिवार की दोपहर बाद रास्ता रोककर प्रदर्शन किया है।
ऊंचाहार क्षेत्र के गंगा नदी के किनारे अरखा गांव के पास एनटीपीसी का ऐश पांड बना हुआ है। गर्मी के दिनों के पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं इस ऐश पांड की राख लेकर उड़ती हैं। जिससे गंगा नदी के किनारे के कई गांवों के लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। राख न उड़े इसलिए एनटीपीसी द्वारा लगातार जल छिड़काव की व्यवस्था की गई है। किंतु ठेकेदारी प्रथा के तहत होने वाले इस कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसी बात को लेकर शनिवार को ग्रामीणों के सब्र का पैमाना छलक गया और दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने ऐश पांड को जाने वाले मार्ग को अवरूद्ध करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान राख ढोने वाले कई वाहन वहां खड़े हो गए थे। काफी देर बाद एनटीपीसी के अधिकारियों ने दूरभाष पर ग्रामीणों से बात करके उनको संतुष्ट किया। तब आवागमन बहाल हुआ है।

Read More »

विधान परिषद सदस्य के लिये 18 मतदान केन्द्रों पर हुआ मतदान

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। 9-रायबरेली स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 के मतदान के लिए आज जनपद के 18 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान हुआ। जिस पर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सम्बन्धित अधिकारी सभी मतदान केन्द्रों पर भ्रमण शील रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। जनपद में कुल 99.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

Read More »

सड़क किनारे पड़ी बालू में बाइक फिसलने से हुये हादसे में महिला घायल

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। क्षेत्र में राख लेकर निकल रहे ट्रक और डंफरों से मार्ग में धूल ही धूल उड़ती रहती है यहां तक कि इन वाहनों के ऊपर लदे राख को ठीक से ढंका भी नहीं जाता है। उसके बावजूद इन राख से भरे ट्रकों के चालक राजमार्ग पर ही कहीं भी अपने मनमाने तरीके से वाहन को खाली भी कर देते हैं और हवा चलने पर वही धूल उड़ती रहती है। इसके साथ क्षेत्र में जामो गैस एजेंसी से थोड़ी दूर पर ही खुले धर्मकांटे पर वजन कराते समय भी सड़क पर ही कुछ राख गिराकर वजन को घटाते बढ़ात रहते हैं जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहनों से हवा लगने पर वह धूल सड़क पर ही उड़ती है और लोग हादसे का शिकार होते हैं और जिसका डर था आज वही हुआ।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जामो गैस एजेंसी के सामने एक बाइक फिसलने से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Read More »

सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस द्वारा विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में आज ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा निखरकर सामने आई, जिन्होंने आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साइन्स प्रोजेक्ट, गीत-संगीत, इंग्लिश स्पीकिंग, खेलकूद, कम्प्यूटर आदि विभिन्न विधाओं में अपनी बौद्धिक प्रतिभा का परचम लहराया तथापि छात्रों की सृजनात्मक क्षमता व रचनात्मकता प्रतिभा को देख अभिभावक गद्गद हो गये। इस अवसर पर अभिभावकों ने बड़ी दिलचस्पी से सी.एम.एस. की टीचिंग एवं लर्निंग व्यवस्था को नजदीक से देखा और विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षा पद्धति से रूबरू हुए। इस अवसर पर सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
‘ओपेन डे समारोह’ का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शांति प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त वादन, गायन, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों में भी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी।

Read More »

बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारों से सुसज्जित प्रदेश में स्कूल चलो अभियान प्रारम्भ

कानपुरः अखिलेश सिंह। सब पढ़े, सब बढ़े, शिक्षा विकास की कुंजी है। कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, घर-घर दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, पढ़ेंगे पढ़ायेंगे उन्नत देश बनायेंगे, एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा छूटा, पढ़ी लिखी नारी घर की उजियारी, आदि नारों से सुसज्जित उ0प्र0 में स्कूल चलो अभियान उ0प्र0 सरकार का बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकरण कराकर शिक्षा देने का बड़ा कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। इस अभियान के तहत प्राइमरी/बेसिक शिक्षा के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाता है। शिक्षा मनुष्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। जीवन में शिक्षा रूपी उपकरण का प्रयोग कर कुछ भी अच्छा प्राप्त किया जा सकता है।

Read More »

परिवहन विभाग की रोडवेज बसों में चल रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। भाजपा की सरकार दुबारा बन गई और मंत्री भी बदल गए लेकिन सरकारी विभाग के कर्मचारियों का रवैया वही दशकों पुराना है। सरकारी बसों में यात्रियों को होने वाली असुविधाएं पिछली ही सरकार की याद दिलाती हैं। यात्री मजबूर होकर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों में सफर कर रहा है यहां तक कि रोडवेज की कुछ बसों में की जाने वाली अवैध वसूली से भी परेशान होने के बावजूद यात्रियों की मजबूरी है कि इन बसों में वह सफर करे।
बताते हैं कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों का किराया तो बढ़ा दिया गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। सुविधाहीन पुरानी खटारा बसों में ही सफर करना यात्रियों की मजबूरी बन चुका है। यहां तक कि रोडवेज की बसों में परिचालकों द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है हम इसे अवैध वसूली इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यात्रियों को दी जाने वाली किराए की रसीद में यात्रियों से किराए के अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है और उसे पर्ची पर पेन से लिख कर दे दिया जाता है।

Read More »