Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1070)

JAN SAAMNA DESK

योगी के शपथ ग्रहण पर झूमे भाजपाई, शहनाई बजी और छूटी आतिशबाजी

हाथरस। आज भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में जिले से हजारों कार्यकर्ता ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए लखनऊ रवाना हुए एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने पर योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि भाजपा शहर कैम्प कार्यालय व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के कैम्प कार्यालय पर मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर शहनाई वादन और आतिशवाजी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आपस में मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि यह जनता की जीत है, यह सुशासन की जीत है और भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र की जीत है। जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उ.प्र. में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ पर जो विश्वास दिखाया है। वह नए भारत के नए उ.प्र. की परिकल्पना को चरितार्थ करेंगे। यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम एवं आमजन के भरपूर सहयोग से मिली है तथा जनपद के अनेक कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र स्तर पर मंदिरों में जाकर लोक कल्याण हेतु पूजा अर्चना की है।

Read More »

आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों की सीसीटीवी कैमरे चोरी

सादाबाद, हाथरस। थाना क्षेत्र के कस्बा बिसावर के मेन बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को विगत रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी हो जाने का मामला संज्ञान में आया है जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बिसावर विगत बुधवार की रात को लगभग दर्जन दुकानों से अज्ञात चोर द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चोरी करने में सफल हो गया उक्त घटना की जानकारी दुकानदार सौरभ पुत्र जगदीश प्रसाद को हुई तो अपने नजदीकी दुकानदारों की सीसीटीवी कैमरों की चोरी होने की जानकारी मिली कैमरे चोरी होने वाले दुकानदार भानु प्रताप पुत्र ओमप्रकाश जय प्रकाश पुत्र महावीर प्रसाद कृष्ण कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह अंकित अग्रवाल पुत्र कैलाश अग्रवाल रमेश चंद्र पुत्र जयपाल बघेल नरेश कुमार पुत्र दाऊ दयाल मुकेश खान पुत्र रघु खान हेम कुमार पुत्र सतीश चंद्र पिंटू शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा आप दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरा चोरी हो जाने की अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 397 आईपीसी के अंतर्गत थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

Read More »

लेखपाल ने पुलिस बल के साथ जाकर उजाड़ दिया गरीब का आशियाना

⇒लेखापाल ने पैसे भी लिए और ढहा दिया आशियाना
⇒सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हल्का लेखपाल, अब गरीबों के घर पर चलने लगे बुलडोजर
पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल का कारनामा उजागर हुआ है। उसने एक गरीब की आवंटित भूमि पर बने घर को गिराने की धमकी देकर पचास हजार रुपया भी ले लिया और गरीब का आशियाना भी ढहा दिया है।
मामला क्षेत्र के शुकुरुल्लापुर गांव का है। गांव के अभिषेक पाल का कहना है कि उसके दो मकान है। एक मकान पुराना है जबकि गांव से बाहर उसने अपनी आवंटित भूमि पर नया मकान कुछ वर्ष पूर्व बनाया था। उसी भूमि पर गांव के अन्य लोगों के भी मकान बने है। उसका आरोप है कि कुछ दिन पूर्व हल्का लेखपाल उसके पास आया था और लेखपाल ने कहा कि तुम्हारा मकान गलत बना हुआ है। यदि पचास हजार दो तो तुम्हारा मकान बच सकता है अन्यथा मकान गिरा दिया जायेगा। पीड़ित का कहना है कि वह लेखापाल की बात में फंसकर उधार रुपए लेकर लेखापाल को दे दिया। उसके बावजूद एक दिन लेखापाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और उसने पूरा घर ढहा दिया है।

Read More »

शाम ढलते ही ऊंचाहार क्षेत्र के रेस्टोरेंट में छलकने लगते हैं जाम

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में मनुष्य तो अंधा हो ही जाता है परंतु जब यही लालच बड़े स्तर के लोगों के मन में उत्पन्न होने लगे तो वह कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं।
बताते चलें कि रायबरेली जनपद का ऊंचाहार क्षेत्र खानपान के मामले में बखूबी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर कई ऐसे रेस्टोरेंट खुल गए हैं जिनका स्वाद जिले के साथ साथ दूर दराज से आने वाले लोगों ने भी चखा है और वह जब भी राजमार्ग से यहां की सीमा में प्रवेश करते हैं तो एक बार ऊंचाहार क्षेत्र के इन रेस्टोरेंट पर एक बार जरूर रुकते हैं। अब तो एक दूसरे की होड़ में शामिल होते हुए ऊंचाहार में अन्य कई रिस्टोरेंट भी खुल गए हैं लेकिन इस बीच देखा गया है कि क्षेत्र में कई रेस्टोरेंट खुल जाने पर भी यहां की भीड़ में कमी नहीं आई है। अभी कुछ महीने पूर्व ही ऊंचाहार क्षेत्र में एक और रेस्टोरेंट खुला जिसका उद्घाटन भी एक मंत्री ने किया था।

Read More »

टेंट हाउस व्यवसाई के साथ हुई धोखाधड़ी

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। टेंट हाउस की दुकान से फर्जी नाम पर टेंट सामग्री बुक कराकर समान उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। क्षेत्र के गांव गंगेहरा गुलाल गंज निवासी राजेश कुमार पाल की पटेरवा चौराहा पर टेंट की दुकान है। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से एक व्यक्ति टेंट का सामान बुक कराकर पिकप से उठा ले गया। उसने दुकान पर अपना नाम दिनेश यादव निवासी सरेनी गांव लिखाया था। कई दिन बाद जब सामान वापस नही आया तो दुकानदार गांव पहुंचा ।

Read More »

बिजली के करंट से युवक झुलसा

ऊंचाहार, रायबरेली। समर सेबिल की मोटर ठीक करते समय अचानक बिजली के करेंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया है।
मामला नगर के वार्ड नंबर पांच का है। इस मुहल्ले में रहने वाले नाजिम पुत्र कल्लू बिजली के मोटर मैकेनिक है। गुरुवार की सुबह वह समर सेबिल की मोटर ठीक कर रहे थे। तभी अचानक वह बिजली के प्रवाह संचालित तार के संपर्क में आ गए । जिससे वह झुलस गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है ।

Read More »

वरिष्ठ चिकित्सक डा. शमीम अख्तर अंसारी का निधन

ऊँचाहार, रायबरेली। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. शमीम अख्तर अंसारी का गुरुवार को निधन हो गया है। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के परियावां कस्बा निवासी डा. अंसारी राजकीय यूनानी चिकित्सालय में चिकित्सक थे। वो रायबरेली समेत कई जिलों में यूनानी विभाग के जिला चिकित्सा अधिकारी भी रहे है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, उनके आवास पर लोगों का श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा हुआ है।
वहीं इस दुःख की घड़ी में डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी, रोहनियाँ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एम. के. शर्मा, डॉ. महमूद अख्तर, डॉ. शिव त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्षा शाहीन सुल्तान, वरिष्ठ पत्रकार मनमाना मिश्रा समेत अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Read More »

हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन सम्पन्न कराने पर जोर

कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। जैसा कि आप सभी जानते ही है कि प्रदेश में आज से हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ हो गयी है, जो निरन्तर संचालित रहते हुए दिनांक 12-04-2022 को समाप्त होंगी। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इन परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शांतिपूर्णढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन पूर्णरूप से कटिबद्ध है।
जमीनी स्थिति का आंकलन करने के लिए आयुक्त ने परीक्षा केन्द्र सेण्ट फ्रासिंस जेवियर्स इण्टर कालेज, अशोक नगर, कानपुर नगर एवं ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज, जवाहर नगर, कानपुर नगर में स्थापित जनपदीय ऑनलाइन कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सतीश कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम आयुक्त ने परीक्षा केन्द्र सेण्ट फ्रासिंस जेवियर्स इण्टर कालेज, अशोक नगर, कानपुर नगर में द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही इण्टरमीडिएट (हिन्दी) परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।

Read More »

गंगा में गिर रहे दूषित पानी को रोकने के लिये नालों को ओवर फ्लो ना होने देने के निर्देश

कानपुरः प्रभात गुप्ता। गंगा में गिर रहे दूषित पानी के सम्बन्ध में विगत कुछ दिनों विभिन्न स्तरों से सूचनाएं/शिकायते प्राप्त हो रही थी, इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एक सप्ताह पूर्व गंगा में गिर रहे दूषित पानी को तत्काल ठीक कराने के सम्बन्ध में महाप्रबन्धक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व कार्यदायी संस्था कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्रा0 लि0 (के0आर0एम0पी0एल0) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कमियों को दूर कर उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु एक सप्ताह व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी स्थिति में कोई सकारात्मक सुधार नहीं पाया गया।
अतएव आज आयुक्त ने जमीनी स्थिति को देखने, कमियों, कारणों का पता करने और उनका बेहतर और तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराये जाने हेतु टैफ्को पम्पिंग स्टेशन व सीसामऊ नाले का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान सूर्यकान्त त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त अरविन्द कुमार यादव प्रभागीय वनाधिकारी, अनिल माथुर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण इकाई यासिन खान अधिशाषी अभियंता (सिंचाई), ज्ञानेन्द्र चौधरी परियोजना प्रबन्धक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई-4 व महाप्रबन्धक गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एवं कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्रा0 लि0 (के0आर0एम0पी0एल0) के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More »

राहगीरों के लिये परेशानी बनने लगे आवारा गौवंश

कानपुर। उप्र सरकार के लाख प्रयासों केे बावजूद राहगीरों के लिये आवारा गौवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। चुनावी माहौल के दौरान जरूर कुछ ऐसा लगने लगा था कि आवारा जानवरों अथवा गौवशों से मुक्ति मिल जायेगी लेकिन चुनाव खत्म हुए और परिणाम आ गया लेकिन आवारा जानवरों (गौवंशों) के झुण्ड फिर से सड़कों पर दिखने लगे। आवारा जानवरों के झुण्डों को देखकर ऐसा लगता है कि गौशालायें फिर से पुराने ढर्रो पर आ गईं है और आवारा गौवंशों के छुट्टा छोड़ देने लगीं हैं।
बर्रा क्षेत्र के गुजैनी पुलिस चौकी के सामने सड़क पर ऐसा ही नजारा दिखा और आवारा गौवंशों के झुण्ड को देखकर लगा कि आवारा जानवरों से छुटकारा दिलाने का वादा सिर्फ हवा हवाई था।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार, अस्थाई गौशालाओं की स्थापना होने के कारण शायद गौवंशों के अवारा घूमने पर कुछ कमी आई थी और अब शायद उन्हीं से आवारा जानवरों को छोड़ा जा रहा है।

Read More »