ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित लॉन में समाजसेवी संस्था द्वारा तीन निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया जायेगा। ये जानकारी संस्था के संरक्षक द्वारा दी गई है।
मंगलवार को बाबूगंज स्थित जायसवाल लॉन में सत्यमेव सेवा संस्थान द्वारा तीन निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां साज सज्जा से लेकर विवाह में हर तरह की तैयारियों की व्यवस्था की गई है।
संस्था के संरक्षक अजय गुप्ता ने बताया कि हमारे बाजार के कुछ व्यापारियों द्वारा समाज सेवा की भावना से सत्यमेव सेवा संस्थान संस्था का संचालन किया जा रहा है और इसी संस्था के सहयोग से सलोन तहसील क्षेत्र के पूरे उदयराज मजरे पारी व ऊँचाहार क्षेत्र के कमोली व छिपिया गांव की तीन निर्धन कन्याओं का विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें आम तौर पर होने वाली शादियों की तरह ही सारी व्यवस्था की गई है।
JAN SAAMNA DESK
निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ संपन्न
ऊंचाहार, रायबरेली। नगर स्थित सुंदारा देवी फार्मेसी कालेज में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें 456 मरीजों की जांच के बाद दवाएं वितरित की गई। आयोजक डॉ. आरपी मौर्या ने बताया कि इस पद्धति से जटिल से जटिल रोगों का इलाज संभव है। जिसमें किसी भी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। शिविर में आर्थ्राइटिस, पैरालिसिस, ट्यूमर, एक्जिमा, सोरायसिस सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 456 मरीजों की जांच की गई, तथा सभी को निःशुल्क दवाएं दी गई हैं। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव, डॉ सुनील त्रिवेदी, डॉ श्रवण कुमार, डॉ प्रखर अवस्थी, डॉ सरिता मौर्या, द ऐश्वर्य शंकर तिवारी आदि की टीम ने मरीजों का उपचार किया।
Read More »मेरा भोला है भंडारी….करे नंदी की सवारी….
कानपुर। भूतों की लेके टोली, शिवजी चले हैं बारात, बैल पर होकर सवार, सज रहे भोलेबाबा निराले दुल्हे में….महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को गोविंद नगर की सड़कों से जब शिव बारात निकली तो लोगों के मुंह से न केवल भोलेनाथ की जय बल्कि भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे। शिव बारात का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री गणपति बप्पा नवयुवक कमेटी गोविंद नगर के बैनर तले शिव बरात पूजा अर्चना के बाद ओमकारेश्वर मंदिर ब्लाक 10 गोविंद नगर से निकली। नंदी पर सवार होकर भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकले तो भक्ति और आस्था की भावना हिलोरें मारने लगी। शिव बारात में भूत -पिशाच और देवता भी मगन होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शिव के गणो का अद्भुत नृत्य लोगों को लुभा रहा था।शिव जी की बारात में कई देवताओं और ऋषि-मुनियों के स्वरूप भी शामिल हुए । शिव की मोहक छवि देख कई निहाल तो कई श्रद्धालु भावुक हो गए।शिव बारात धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थी। हवा में लहराती केसरिया पताकाए अद्भुत सा नजारा पेश कर रही थी। भक्ति गीतों पर युवा व बच्चे जमकर थिरके। शिव बारात में भोले नाथ की जय, जय श्रीराम के जोरदार नारे बुलंद किए गए। शिव बारात में लगभग एक दर्जन झाकियों मे राम दरबार, गोपिकाओं संग नृत्य करते कृष्ण, चन्द्रशेखर आजाद एवं फोजियों की वेशभूषा में बच्चों की झाकियां विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहीं। जगह-जगह भोले भंडारी का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। व्यापारिक एवं समाजिक संस्थाओं की ओर से स्टाल भी लगाए गए ।
पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
ऊँचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
क्षेत्र ब्राह्मणों का नदौरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार 35 वर्ष मंगलवार की सुबह अपनी माँ मालती देवी 75 वर्ष, पत्नी सीमा देवी 30 वर्ष व भाई शिवेंद्र 25 वर्ष व अनुराग 14 वर्ष को कार से लेकर महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतापगढ़ जनपद के हौदेश्वर नाथ धाम जा रहा था। तभी तिवारीपुर मोड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मंदिरों में किया जलाभिषेक
गंगा घाट और क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर के परिसर में लगे मेले का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
रायबरेली। दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और श्रद्धालुओं ने गंगा जी से जल भर कर गोकना घाट सहित क्षेत्र के बूढ़े बाबा मंदिर, मिर्जापुर एहारी, गौरी शंकर बाबा हमीरपुर बड़ागांव सहित क्षेत्र के तमाम मंदिरों में जलाभिषेक किया और मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगेश्वर बाबा गरीबदास मंदिर पर रुद्राभिषेक, महाआरती, दीप दान कर मां गंगा व बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवार के कल्याण व सुख समृद्धि की कामना की।घाट पर लगी हटिया के मेले में जलेबी और चाट के लोगों ने मजे लिए। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वारा लोगों को मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने तथा जल संरक्षण करनेऔर कोरोना के नियमों का पालन करने,मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील माइक द्वारा लगातार किया गया। संस्था के सचिव पंडित जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि आज की महाशिवरात्रि 30 वर्षों बाद पड़ी है।
Read More »तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, वितरित किए गए प्रमाण पत्र
कानपुर देहात। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश के अधीन कार्यरत राजकीय फल संरक्षण केंद्र रनिया कानपुर देहात द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम (दिनांक 26 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक) का आज दिनांक 28 फरवरी 2022 को ग्राम प्रधान बरगवां के विनोद सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरण कर किया गया। कार्यक्रम में पर उपस्थित चंद्रशेखर द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद को समूह के महिलाओं को उत्थान के लिए बिक्री में मदद करने इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई, इस मौके पर प्रभारी नरेश सचान द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से खाद्य पदार्थों को उत्पादन के समय आने वालों कठिनाइयों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई तथा समूहो को आमदनी बढ़ाने के बारे में भी जानकारी विस्तार से दी गई।
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यों की 4 मार्च को होगी समीक्षा
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 04.03.2022 (शुक्रवार) को पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन सभागार में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 विकास कार्यक्रमों तथा रू0 50.00 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माणपरक कार्यों की अद्यतन प्रगति की माह फरवरी, 2022 तक की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। यह जानकारी अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी शीश कुमार ने दी है।
Read More »3 मार्च को मनाया जायेगा विश्व श्रवण दिवस
कानपुर देहात। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 जी सी मिश्रा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फ़ोर्स की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एनसीडी के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रम जैसे – राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, बीपी, एवं लकवा रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम, बुजुर्गों की देखभाल हेतु कार्यक्रम आदि के रिपोर्टिंग के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं मासिक, त्रैमासिक रिपोर्ट भेजने हेतु नोडल अधिकारी एनसीडी कार्यक्रम डॉ एस एल वर्मा द्वारा सभी ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया स इसके साथ साथ मूक बधिर कार्यक्रम के अंतर्गत शेष ब्लॉकों को आशाओं, स्टाफ नर्स एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा यह भी निर्देशित किया गया कि एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत आवंटित किए गए गतिविधियों को संचालित कराते हुए संबंधित एफएमआर कोड में धनराशि बुक कराएं, राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मूक बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक “03 मार्च 2022 को विश्व श्रवण दिवस“ मनाया जाना प्रस्तावित है।
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई समारोह में किया सम्मानित
रायबरेली। आज क्षेत्राधिकारी लाइन अमित सिंह व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन अजमेर सिंह द्वारा पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को रिजर्व पुलिस लाइन में फूल माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गणों तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
एक सप्ताह के अंदर अंशदान ना जमा करने पर टेनरियों की पानी व बिजली काटी जायेगी: DM
कानपुर। एनजीटी के 13 जुलाई 2017 के निर्णय के क्रम में, एनएमसीजी ने गंगा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जाजमऊ में 20 एमएलडी सीईटीपी के निर्माण को मंजूरी दी। मिली जानकारी के अनुसार 42 ऐसी टेनरियां है जिनके द्वारा अभी तक उक्त सीईटीपी के निर्माण में अपना अंशदान नही किया गया। 42 टेनरियों को एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। उक्त टेनरियों द्वारा एक सप्ताह के अंदर अपना अंश नही दिया गया तो उक्त सभी 42 टेनरियों की Poluter Pays Principle के तहत बिजली तथा पानी की आपूर्ति बंद कर दी जायेगी, जिससे National clean Ganga Mission कार्यक्रम की प्रगति अवरूद्व हो रही है। ऐसा ना करने पर की जाने वाली कार्यवाही की जिम्मेदारी समस्त 42 इकाइयों की होगी।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा दिये गये कि समस्त सदस्य टेनरी इकाइयों को जाजमऊ स्थित निर्माणाधीन 20 एमएलडी सीईटीपी के निर्माण हेतु पूंजीगत व्यय के रूप में 25 करोड़ रुपये अपने अपने अंश दान के रूप में दिया जाना था। उक्त अंशदान को 7 किस्तों में विभाजित किया गया था। लेकिन अभी तक 380 सदस्य टेनरी इकाइयों में से 42 इकाइयों द्वारा अभी तक अपने अंशदान की एक भी किश्त नहीं जमा की गयी है।
Jansaamna