कानपुर। 10 मार्च को होनी वाली मतगणना की समस्त तैयारी युद्ध स्तर पर पूर्ण की जाए। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल समस्त चबूतरों तक ईवीएम को लाने ले जाने हेतु बैरिकेडिंग की जाए। 10 मार्च को बिना पास के किसी भी व्यक्ति की इंट्री नही होगी। मतगणना वाले दिन यातायात व्यवस्था सुगम रहे, इसके लिए प्लांनिग कर ली जाए। 24 घण्टे 3 लेयर में पुलिस, पीएसी तथा सीआईएसएफ के जवानों द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच 64 सीसीटीवी कैमरो से भी 10 विधानसभाओ के स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने नौबस्ता गल्ला मंडी की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना की तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश दिये। उन्होंने सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर तीन लेयर से कड़ी सुरक्षा की जा रही थी। पहले पुलिस , दूसरे पीएसी तथा तीसरे लेयर में सी पी एम एफ के जवानों द्वारा सुरक्षा की जा रही थी। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम के समस्त 64 सीसीटीवी कैमरो से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रशासन द्वारा जारी पास से ही मंडी में प्रवेश दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुगम यातायात के लिए प्लांनिग करने के निर्देश दिये।
JAN SAAMNA DESK
शिक्षक के घर लाखों की चोरी
ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव निवासी अध्यापक के घर से अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
उक्त गांव निवासी छोटेलाल ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया है कि कुछ समय से सवैया धनी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मकान बनाकर परिवार समेत निवास कर रहा है। गांव वाले मकान में घर का कोई ना कोई व्यक्ति जाकर साफ सफाई का कार्य कर वापस लौट आता है। सोमवार की सुबह सफाई करने के उद्देश से जब उसकी पत्नी घर गई तो, घर के मुख्य द्वार का दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए। आरोप है कि पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो लोहे की अलमारी भी खुली हुई पड़ी थी। जिसमें गले का हार, कान के बाला, पायल, बिछुआ आदि रखे सोने चांदी के आभूषण तथा चालीस हजार रुपए नकदी गायब थे।
चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ऊंचाहार, रायबरेली। रविवार की देर शाम को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जिसके बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
करीब एक महीने पूर्व जमुनापुर गांव में प्रधान रावेंद्र सिंह की तेरहवीं संस्कार था। निमंत्रण में आए हुए किशुनदासपुर गांव निवासी हिमांशु त्रिपाठी की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाइक चोरी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस एनटीपीसी रोड स्थित छोटी रेलवे क्रॉसिंग के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पूरे तुला मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव निवासी नागेंद्र कुमार की बाइक के कागजात की जांच की गई।
स्थापना दिवस पर एम्प्लॉयीज़ को मिली सफलता तथा गुणवत्ता को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी
जन सामना डेस्क। भारत की अग्रणी पीआर संस्था, पीआर 24×7 संबंधित उद्योग में इस माह 16 वर्षों का लम्बा सफर तय कर चुकी है। 27 फरवरी को स्थापना दिवस के मौके पर कंपनी के वरिष्ठ सदस्यों ने नए सदस्यों के मनोबल को बढ़ाते हुए अपने अनुभव साझा किए। एकता और एकजुटता की अवधारणा को सर्वाेपरि रखते हुए, पीआर 24×7 ने अपने स्थापना दिवस पर टीम के निष्ठा भाव को बरकरार रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया। इसके साथ ही सीएसआर गतिविधि के चलते वृद्धजनों के लिए तम्बोला आदि खेलों का आयोजन किया तथा कई उपहार दिए। देश के अन्य राज्यों में कार्यरत सदस्यों ने भी वर्चुअल रूप से जुड़कर अपने अनुभव साझा किए। टीम के अहम् सदस्य और प्रोडक्शन मैनेजर, वीडियो; आसिफ पटेल को स्टैंड आउट परफॉर्मर के रूप में पुरस्कृत किया गया।
टीम को संबोधित करते हुए, पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा, मैं अपनी टीम के सभी सदस्यों को उनके निरंतर समर्थन और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद् और बधाई देना चाहता हूँ। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि यह मेरी टीम के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि पीआर 24×7 ने रीजनल पीआर में ऊँची उड़ान भरी है। साथ ही सभी क्लाइंट्स को भी धन्यवाद् देना चाहता हूँ, क्योंकि एक कमरे के ऑफिस से कंपनी की नींव रखकर पीआर 24×7 को आज देश की रीजनल पीआर की चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाने में क्लाइंट्स का प्रत्यक्ष रूप से बहुत बड़ा योगदान रहा है। 16 वर्षों की यह बेहद सुंदर और साहसिक यात्रा रही है, भविष्य में भी क्लाइंट्स के साथ की कामना करता हूँ।
कंपनी के विस्तार के बारे में बात करते हुए, पीआर 24×7 की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नेहा गौर ने कहा, एक दशक से अधिक समय से अपने क्लाइंट्स के भरोसे को कायम रखने में समर्थ रहे हैं। हमारा आदर्श हमेशा से एक ही रहा है- हमारे क्लाइंट्स को सर्वाेत्तम सेवा प्रदान करना। अपनी ब्रांड कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी की प्रभावशीलता को आगे बढ़ाते हुए, रीजनल मार्केट्स में अपनी साख बनाने के साथ ही अब हम डिजिटल और प्रिंट दोनों क्षेत्रों में महानगरों में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं।
एनटीपीसी ऊंचाहार में संचार विषयक कार्यशाला में शंकाओं का किया समाधान
रायबरेली। प्रभावी संवाद किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था के लिए वह सबसे बड़ा हथियार है जो व्यक्ति को अथवा संस्था की कार्य-प्रणाली को न केवल सशक्त करता है बल्कि उसकी प्रतिष्ठा में और अधिक वृद्धि करता है क्योंकि प्रभावी संवाद से परस्पर आदर और विश्वास की भावना प्रबल होती है, जो कि संबंधों को नई संजीवनी प्रदान करती है। उक्त विचार एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) मृगांक शेखर दास भट्टमिश्र ने परियोजना में आयोजित संचार कार्यशाला के वर्चुअल उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार के मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने कहा कि ऊंचाहार परियोजना में आयोजित यह कार्यशाला संचार प्रणाली को और सशक्त करेगी। जिससे अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ इस दिशा में भी यह परियोजना बेहतर कार्य करने तथा अनुकूल परिणाम देने में सक्षम बन सकेगी।
KANPUR: छेड़छाड़ के आरोपियों ने युवती के घर में लगाई आग
-आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बछड़ा की मौत
-आरोपियों ने दी पीड़िता के परिवार को तबाह करने की धमकी
-पीड़िता ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में स्थानीय पुलिस के लचर रवैये के चलते आरोपियों के हौंसले इतने बुलन्द दिखे कि उन्होंने छेड़छाड़ की शिकार हुई पीड़िता के घर में आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि अगली बार गोली-बारूद का नजारा जल्द दिखेगा।
थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर कच्ची बस्ती की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने थाना में तहरीर देते हुए मामला दर्ज करवाया कि उसके साथ बर्रा क्षेत्र के रहने वाले पिन्टू ठाकुर, मोहित ठाकुर, नंगा ठाकुर, नमन और विकास गौतम ने बिगत 24 फरवरी 2022 को मेरे साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मेरे भाई को पीटा। इसी बीच मेरे भाई की मोटर साइकिल तोड़ दी।
मामला दर्ज होने के बाद थाना पुलिस के लचर रवैये के चलते आरोपियों के हौंसले इतने बुलन्द हो गये कि उन्होंने 27/28 फरवरी की रात्रि को लगभग 2 बजे पीड़िता के घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की चपेट में दो गायें और एक बछड़ा आ गया। आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बछड़ा की मौत हो गई।
ओवर रेटिंग पाये जाने पर प्रतिष्ठानों पर होगी कड़ी कार्यवाईः जिलाधिकारी
कानपुर। रूस एवं यूक्रेन के मध्य चल रहे विवाद के दृष्टिगत जनपद के कतिपय थोक विक्रेताओं द्वारा रिफाइंड तेल के मूल्य में वृद्धि किए जाने की शिकायत जनपद के नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शिकायत प्राप्त हुई, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा तत्काल सूचना का संज्ञान लेते हुए जनपद कानपुर नगर में 7 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा शनिवार को 39 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में कही भी ओवर रेटिंग की शिकायत नहीं मिली। उक्त टीमों द्वारा लगातार जांच की जाती रहेगी।
जानकारी मिली कि टीम 1 द्वारा 5 प्रतिष्ठानों में, टीम 2 द्वारा 4 प्रतिष्ठानों में, टीम 3 द्वारा 4 प्रतिष्ठानों में, टीम 4 द्वारा 5 प्रतिष्ठानों में, टीम 5 द्वारा 11 प्रतिष्ठानों में, टीम -6 द्वारा, 5 प्रतिष्ठानों में तथा टीम 7 द्वारा 5 प्रतिष्ठानों में ओवर रेटिंग की जांच की गई। कुल 39 प्रतिष्ठानों में ओवर रेटिंग की जांच की गई जिसमें एक भी शिकायत नहीं मिली।
युद्ध धर्म नहीं, शांति कामना धर्म है
आजकल देश और दुनिया में एक ही बात की चर्चा हो रही है कि क्या अब रूस दुनिया का नया शहंशाह बनने वाला है, क्या अब अमेरिका और यूरोप की बादशाहत खत्म होने वाली है? एक भविष्यवाणी के अनुसार पुतिन अब यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बनने वाले हैं, और रूस दुनिया पर राज करेगा। पर किसीने सोचा है की इस बादशाहत उनको किस कीमत पर मिलेगी। कितने परिवारों को अनाथ करके, कितने लोगों को तबाह करके और कितने खून और आँसूओं की नदियाँ बहेगी तब युद्ध ख़त्म होगा, फिर कितने सारे मकबरों पर पुतिन अपनी बादशाहत का महल खड़ा करेंगे।
क्यूँ इतना वैमनस्य पालना है दो गज ज़मीं की जरूरत है आख़री अंजाम की ख़ातिर हर इंसान को, फिर क्यूँ अहंकार को अपना अस्तित्व समझकर पूरे देश को खतरे में ड़ालना है।
अंग्रेजी में कहावत है everything is fair in love and war अर्थात प्यार और युद्ध में सब जायज़ है। जायज़ तब होता जब राजा प्रजा के हितों को और देश की उन्नति को ध्यान में रखकर युद्ध का ब्यूगुल बजाता, युद्ध करने वाले न आगाज़ सोचते है न अंजाम। पर जब युद्ध का ऐलान होता है तब मानवता को नुकसान पहुंचता है। आम इंसान की हालत खस्ता होती है, देश दस साल पीछे चला जाता है और आर्थिक स्थिति डावाँडोल हो जाती है। युद्ध की परिस्थिति बड़ी विचलित करने वाली होती है, युद्ध में शहीद होने वाले सिपाहियों के परिवारों की आहें, सिसकियाँ, बम धमाके और गोला बारूद की गूँज से क्षत-विक्षत इंसान, वीभत्स द्रश्यों से मानसिक हालत अवसाद ग्रस्त हो जाती है। दूसरे देशों से काम या पढ़ाई के सिलसिले में आए लोगों की मनोदशा असहनीय होती है। जब युद्ध होते है तब युद्ध में अस्त्रों शस्त्रों के प्रयोग से मानवता नष्ट होकर प्रलय की स्थिति तक आ सकती है। दुनिया के बड़े देशों के पास ऐसे अस्त्रों का भण्डार पड़ा है, जिसका उपयोग हुआ तो तबाही के ऐसे मंज़र दिखेंगे की कभी किसीने सोचा नहीं होगा। अच्छा है इस मामले में सब एक-दूसरे से डरते हैं। उनके बीच समझौता ही संसार को बचा सकता है।
योग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार छात्र शेख मोहम्मद लुबाबा को
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र शेख मोहम्मद लुबाबा ने अन्तर-विद्यालयी योग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं इक्कीस सौ रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को योग करने की सलाह दी है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने दमखम का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया।
यूक्रेन में फंसे लोगों की हेल्प के लिये टोल फ्री नंबर जारी
रायबरेली। जनपद रायबरेली के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने-जाने के लिए सभी कमर्शियल फ्लाइट बंद है। यूक्रेन का एयरस्पेस भी बंद है, भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (विद्यार्थी व अन्य लोग) को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन संचालित किया गया है। हेल्पलाइन नम्बर +911123012113, +911123014104, +911123017905 एवं कन्ट्रोल रूम नं0-1800118797 (नई दिल्ली) ईमेल आई0डी0 उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी/व्यक्ति जो यूक्रेन में मौजूद है, उन्हें स्वदेश लौटने की कार्यवाही के लिए राज्य स्तर पर कन्ट्रोल रूम संचालित है। राज्य कन्ट्रोल रूम का (24×7) टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 0522-1070 मो0नं0- 9454441081 ईमेल आई0डी0 rahat@nic.in है।
Jansaamna