Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1094)

JAN SAAMNA DESK

आईएएस सूर्यपाल गंगवार होंगे फिरोजाबाद के डीएम व एसएसपी आशीष तिवारी

फिरोजाबाद। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई अधिकारियों के ट्रांसर्फर किये। जिसमें फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को हटाकर उनकी जगह आईएएस सूर्यपाल गंगवार को भेजा है। अब जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी आईएएस सूर्यपाल गंगवार होंगे। वहीं एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल की जगह आशीष तिवारी को फिरोजाबाद का एसएसपी बनाया गया है।

Read More »

विस चुनाव 2022 को लेकर सुभाष तिराहे पर चला संघन चेकिंग अभियान

पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में सीओ सिटी ने करायी सैकडों वाहनों की जांच
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एसएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में जगह-जगह पुलिस टीमों का चेकिंग अभियान जारी रहा। वहीं गाड़ियों में लगे हूटर को भी हटवाया गया।
शनिवार को शहर के सुभाष तिराहे पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों को गंभीरता से चेक किया गया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि विस चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह हमारा चेकिंग अभियान जारी है।

Read More »

भाजपाईयों ने सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड का सुभाष तिराहे पर किया प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को प्रत्येक विधानसभा में प्रमुख चौराहों पर सरकार की उपलब्धियों के प्ले कार्ड लेकर जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी महानगर के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर व्याख्यान किया गया।
जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर राकेश शंखवार ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसे जनता तक सरकार की समस्त उपलब्धियां पहुंचाने का काम बड़े ही सुंदर तरीके से हो रहा है। युवा मोर्चा एक ऐसा संगठन है जो अनुशासन के साथ कोविड-19 व आचार संहिता का पालन कर इस कार्यक्रम द्वारा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा। जिलाध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी ने कहा कि आगे प्रत्येक दिन यह कार्यक्रम दो घंटे विधानसभा के प्रमुख पांच स्थानों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चलाया जाएगा।

Read More »

जनपद में 118 निकले संक्रमित मरीज

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता देखा जा रहा है। जिसमें लोगों की लापरवाही साफ उजागर होती दिख रही है। लोग बढ़ते केसों के बाद भी गंभीर नजर नहीं आ रहे है।
शनिवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 118 पर पहुंचा। फिरोजाबाद में सक्रिय केसों की संख्या 614 हो गई है। वही कुल सक्रिय केसों की संख्या 620 पर पहुंच गई है। होम आइसोलेशन की बात की जाये तो 616 में से 613 जिले एवं तीन अन्य शहरों में है। वही अन्य शहरों में एक्टिव केस छह में से तीन केस होम आइसोलेशन में है। साथ ही होम आइसोलेशन से शनिवार 118 को डिस्चार्ज किया है। साथ ही 4434 की रिपोर्ट अभी आना बाकी ह।

Read More »

आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ का आयोजन किया जायेः जिलाधिकारी

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी 2022 को ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी आगामी 24 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन प्रदेश के समस्त जनपदों में वर्तमान समय में लागू आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाना है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला सूचना अधिकारी आदि को निर्देश देतेे हुए कहा है कि इस अवसर उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ‘ आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर किया जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए कराये जाने वाले कार्यक्रमों में वन्दे मात्रम का गायन एवं पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन आदि को भी सम्मिलित किया जाये। एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद का अपना एक पारम्परिक विशिष्ट उत्पाद है, जिसके अनेक शिल्पी / कर्मकार कार्य करते हैं ऐसे शिल्पियों की कला का प्रदर्शन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तथा यू0पी० के स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर किये जाने का प्रयास किया जाये।

Read More »

यात्रा के दौरान बीमार महिला यात्री की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जीआरपी टूण्डला क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गयी। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विगत रात्रि में थाना जीआरपी टूंडला क्षेत्र बरहन के समीप रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने गोरखपुर क्षेत्र खसूरी शनि चौक निवासी 60 वर्षीय रामसुख गुप्ता पुत्र विधिराम के रूप में की गयी है। वही दूसरी घटना में रेलगाडी में सवार होकर यात्रा कर रही एक महिला 71 वर्षीय चंद्रवती पत्नी श्याम लाल निवासी बाग विरहगंज हसरतगंज बनारस की बीमारी के चलते टूंडला के समीप मौत हो गयी। मृतक महिला यात्री को रेलगाडी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहॉ उसकी पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी। जीआरपी ने बताया कि मृतका अपने परिजनों के साथ कानपुर की ओर यात्रा कर रही थी।

Read More »

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना मक्खनपुर पुलिस ने विगत रात्रि मे चैकिंग के दौरान रूपसपुर कट के समीप से अनिल पुत्र होतीलाल राजपूत निवासी मोहिनीपुर शिकोहाबाद को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था। दूसरी घटना में थाना एका पुलिस ने भी विगत रात्रि मे चैकिंग के दौरान एका क्षेत्र गांव कोडरा निवासी संतोष कुमार पुत्र वीरपाल, सिकन्दरपुर निवासी सत्यदेव पुत्र दुषाशन आदित्य कुमार पुत्र सत्यदेव को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने अवैध तमंचे कारतूस भी बरामद किये है। थानाध्यक्ष एका नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्तों पर पूर्व से अभियोग थाने में दर्ज थे।

Read More »

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन हेतु कक्ष निर्धारित

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु जनपद कानपुर देहात में समाविष्ट 205-रसूलाबाद(अ0जा0), 206-अकबरपुर रनिया, 207 सिकन्दरा एवं 208- भोगनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 25-01-20022 से प्रारम्भ हो जाएगा। उक्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नाम- निर्देशन पत्र दाखिला, नाम निर्देशन पत्रों की जाँच व वापिसी का कार्य अकबरपुर माती मुख्यालय स्थित निम्नलिखित कक्षों में प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक होगा।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 205 रसूलाबाद (अ0जा0) का कक्ष संख्या 103 न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), 206 अकबरपुर रनियां का कक्ष संख्या 102 न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेªट कानपुर देहात, 207 सिकन्दरा का कक्ष संख्या 104 न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर देहात, 208 भोगनीपुर का कक्ष संख्या 106 न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात में किया जायेगा।

Read More »

साइबर अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है ऊंचाहार क्षेत्र !

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । क्षेत्र में इस समय साइबर ठगों का मानो एक जाल ही बिछा हुआ है क्षेत्र में हर दिन कोई न कोई ऐसी साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं होती हैं जिनमें लोग पढ़े लिखे और समझदार होने के बावजूद अज्ञात साइबर ठगों के झांसे में आ जाते हैं और किसी ना किसी तरीके से ठगी का शिकार होते हैं। अभी पिछले दिनों ही ऊंचाहार क्षेत्र के एनटीपीसी आवासीय परिसर में एक कर्मचारी के खाते से 12 घंटे के अंदर 8 बार में लगभग कुल 21 लाख रुपए साइबर ठगों द्वारा उनके खाते से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे जिसके बारे में कर्मचारी द्वारा कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उसके बाद भी क्षेत्र में साइबर अपराधियों द्वारा क्षेत्र के एक व्यक्ति से साइबर ठगी करने की कोशिश की गई परंतु वह पहले ही सतर्क हो गया और ठगी का शिकार होने से बच गया। फिर भी ठगी करने वाले के खिलाफ उसने ट्विटर पर संबंधित विभाग को शिकायत भी की।

Read More »

ऊंचाहार में यूरिया संकटः महीने भर बाद आई यूरिया तो टूट पड़े किसान

(भीड़ के बीच कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, प्रशासन अब सजग नहीं)
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। तकरीबन एक महीने से यूरिया के लिए परेशान किसानों को कृषक केंद्र में यूरिया आने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर उमड़ पड़े। जिसके कारण भारी अव्यवस्था फैल गई। कोरोना गाइडलाइन को भी तार-तार कर दिया गया, किन्तु अधिकांश किसान बिना खाद के ही वापस हुए।
ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित आईएफएफडीसी केंद्र पर यूरिया आयी थी। इसकी जानकारी क्षेत्र में फैलते ही सैकड़ों किसान केंद्र पर जमा हो गए। केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ जमा होने के कारण खाद का वितरण भी बाधित हो गया। एक ट्रक यूरिया का लोड आया था, किन्तु किसानों की संख्या काफी अधिक थी।

Read More »