कानपुर: जन सामना डेस्क। लखीमपुर खीरी कांड में भाजपाइयों व किसानों के टकराव के दौरान हुई कई किसानों की मौत के विरोध में पार्षद अर्पित यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज (4 अक्टूबर 2021) अपराह्न 12 बजे से बर्रा स्थित सचान गेस्ट हाउस चौराहा (पटेल चौक) में किसानों के समर्थन में धरना देंगे।
बताया गया है कि इस मौके पर गृह राज्य मंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा। उनके बेटे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे।
इस मौके पर सपा के अनेक कार्यकर्ता जुटने की उम्मीद है।
JAN SAAMNA DESK
एनटीपीसी अधिकारियों की अनदेखी पानी की टंकियां बनी शोपीस
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार,रायबरेली। ग्राम पंचायत बभनपुर बिकई में एनटीपीसी द्वारा घर घर टोंटी तो लगाया गया,परंतु उसमें पानी 6 माह से नहीं आ रहा है। मुश्किल से 1 या 2 सप्ताह ही पानी आया होगा कि उसके बाद से गांव वाले सिर्फ़ टोंटी ही देख रहे हैं पानी के लिए जनता परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का मोटर एनटीपीसी अधिकारी नहीं सही करा सकते तो उसे उखाड़कर लेते जाएं गांव वालों को झूठी दिलासा देना बंद करें।
बतातें चलें कि एनटीपीसी की परियोजना के प्रदूषण जैसा घातक जहर उगलने से जहां आम जन जीवन प्रभावित है वहीं एनटीपीसी से सटे गांवों में पानी की समस्या से दिन विकराल रूप धारण कर रही है। प्रधान प्रतिनिधि एवम ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के सीएसआर से संबंधित अधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
एनटीपीसी द्वारा बिकई, बभनपुर गांव में लगाई गई पानी की टंकियां केवल शोपीस बनी हुई हैं।जगह-२ लगी पानी की टोंटियां भी मात्र दिखावा है उसमें लगभग छः महीने से पानी नहीं मिल पा रहा है।इस प्रकार से परियोजना के द्वारा ग्रामीणों को सुविधाएं देने के नाम पर अधिकारियों की कार्यशैली शून्य है सिर्फ कागजों पर योजनाओं का दिखावा और पानी की टंकियों के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाने मात्र के लिए ही है सारी ग्रामीण योजना।जानवरों से बात करने पर यह अंदेशा लगा है कि एनटीपीसी सीएसआर के अधिकारियों से संतोष जनक जवाब ना मिल पाने से गांव की जनता आक्रोशित है पानी की मोटर सही न कराये जाने पर एवम ग्राम पंचायत बभनपुर के सभी गाँव में टोटी न लग पाने की स्थित में ग्रामीण धरना देने को विवश होंगे। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि पूर्व में कई बार एनटीपीसी प्रबंधन को लिखे गए पत्र में एनटीपीसी द्वारा गांव में लगाई गई पानी की मोटर को ठीक कराने के लिए ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन हर बार अधिकारियों द्वारा आजकल का बहाना करके महीनों बिता दिए गए और ग्रामीण पेयजल की समस्या से निरंतर जूझ रहे हैं।
इस बाबत जब एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त विषय में पानी की मोटर ठीक कराए जाने के लिए ठेकेदार से बात चल रही है जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। गौरतलब यह है कि ठीक ऐसे ही जवाब पूर्व ग्रामीणों और प्रधानों को भी दिए गए लेकिन समस्या हल नहीं हुई।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिशिक्षु समिति की हुई बैठक
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। 28 सितंबर 2021 को विकास भवन रायबरेली में दोपहर 1 बजे मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय शिशिक्षु समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक का मुख्य एजेंडा इस योजना से आच्छादित सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी अधिष्ठान, निजी उद्योग जिसमें 4 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं उनको अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए शिशिक्षु पद सृजित करना तथा सृजित पद पर प्रशिक्षित युवाओं को नियोजित करना।साथ ही मुख्यमंत्री शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 1000 सभी नियुक्तियों को तथा राष्ट्रीय शिशिक्षु प्रोत्साहन योजना के तहत भारत सरकार के द्वारा 1500 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने के विषय में उद्योगों के संचालकों बताना तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना साथ ही प्रशिक्षण के दौरान ऑन जॉब ट्रेनिंग/ड्यूल सिस्टम आर्ट ट्रेनिंग योजना से युवाओ को इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों को अवगत कराना तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इससे जोड़ते हुए लाभ दिलाये जाना है।
बाल चित्रकार के रूप में करियर की शुरुआत कर रहे अंबिकेश
⇒बाल चित्रकार ने जन सामना के संपादक का छाया चित्र बनाकर अनोखे रूप में दी बधाई
पवन कुमार गुप्ता: ऊंचाहार, रायबरेली। देश में चल रहे कोरोना काल के दरम्यान बहुत से ऐसे प्रतिभावान बच्चे थे जिन्होंने अपनी प्रतिभा लॉकडाउन के दौरान और भी निखारी है। ऐसे ही कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के दौलतपुर गांव निवासी अंबिकेश त्रिपाठी जिसकी उम्र अभी केवल साढ़े 6 वर्ष है उसने अपने बचपन में ही अपनी चित्रकारी से सभी को आकर्षित कर लिया है। बच्चे ने कोरोना काल में समय का लगातार सदुपयोग करके कई पेंटिंग बनाई और अपनी चित्रकारी की कला को फेसबुक पर बिखेरी। आज उसकी चित्रकारी को सोशल मीडिया पर देखकर चारो ओर से कलाप्रेमियों द्वारा सोशल मीडिया के साथ-साथ फोन पर भी संपर्क करके आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी जा रही है। यह बालक अध्ययन के शुरुआती दौर से ही चित्रकारी के प्रति आकर्षित रहा और पेंसिल से तरह-तरह की कलाकृतियां बनाता रहा। साथ ही कविताएं लिखने में भी विशेष रुचि है। इनके पिता दीपक त्रिपाठी ग्रेजुएट और माता श्रीमती काव्या त्रिपाठी (ग्रेजुएट और गृहणी) है। आपको बता दें कि बालक के परिवार में कोई ऐसा नहीं है जिसकी रुचि चित्रकारी में हो फिर भी अंबिकेश त्रिपाठी चित्रकारी के क्षेत्र में ही आगे कुछ बड़ा काम और मुकाम हासिल करना चाहते हैं। अंबिकेश की अभी प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 3 में अध्ययनरत) ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस प्रयागराज में पूरी हो रही है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष का किया स्वागत
कानपुरः अखिलेश सिंह। महानगर दक्षिण में प्रथम आगमन पर कर्रही रोड पर गुलाबी बिल्डिंग में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान यात्रा के संयोजक गौरव सिंह मंडल उपाध्यक्ष (भाजयुमो) व अलोक मिश्रा द्वारा नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत सम्मान यात्रा की शुरुआत गुलाबी बिल्डिंग से की गई और पूरे कानपुर दक्षिण में भ्रमण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह माला पहनाकर सम्मान व स्वागत किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सदैव ही सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य करती आ रही है और आगे भी इसी तरह सबका साथ और सबका विकास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठनहित के लिए काम करें।
केबीसी में अपने सफ़र से कई लोगों की प्रेरणा बनी दृष्टिहीन महिला हिमानी बुंदेला
कानपुर। जीतने वाला कोई अलग काम नहीं करता, वो हर काम को अलग तरीके से करता है। ये शब्द थे आगरा की एक दृष्टिहीन प्रतियोगी हिमानी बुंदेला के जिन्होंने हॉट सीट पर अपनी केबीसी यात्रा शुरू की। उत्साही स्वभाव की हिमानी एक शिक्षिका हैं, जो प्राइमरी स्कूल के छात्रों के लिए गणित की क्लास को एक मजेदार क्लास बनाने में जुटी रहती हैं। वे अपने छात्रों की सबसे पसंदीदा शिक्षिका हैं, क्योंकि वो मेंटल मैथ्स को ‘मैथ्स मैजिक’ कहकर सीखने का अनुभव खास बना देती हैं। जैसे ही उनकी केबीसी यात्रा 30 और 31 अगस्त को शुरू होगी,
टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया
कानपुर। डीबीएस कॉलेज में कोविड-19 का टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व उनके परिवारजनों का टीकाकरण कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भेजी गई टीम के सदस्यों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों के विशेष सहयोग से टीकाकरण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सीएस प्रसाद द्वारा किया गया।
साइकिल पर बैठकर किया घर-घर संपर्क अभियान
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी गीता नगर मंडल के अंतर्गत प्रभात पब्लिक शक्ति केंद्र पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मंडल प्रभारी प्रदेश संयोजक नमामि गंगे विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि 2022 फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए बूथ का सत्यापन अभियान चल रहा है। बूथ जीतेंगे चुनाव जीतेंगे नारे के साथ पार्टी के पदाधिकारी घर घर जाकर काम कर रहे हैं। ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिससे लोग साइकिल पर बैठकर भी काम करने में पीछे नहीं रहते हैं। डॉ ज्योति सिंह ने कहा कि 2022 फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को करूंगा मजबूत- जितेंद्र कुमार
चन्दौली, शहाबगंज। समाजवादी पार्टी ब्लाक इकाई शहाबगंज के द्वारा ब्लाक अध्यक्ष सुनिल सिंह मुखिया के नेतृत्व में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार का जोरदार स्वागत सामरोह का आयोजन किया गया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार ने 7 अगस्त को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष प्रदेश कार्यालय पहुंच कर अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया था।
पसरा मौत का फीवर, 25 से ज्यादा लोगों की मौत, डीएम ने की 15 की पुष्टि
फ़िरोज़ाबाद। जनपद में बुखार और डेंगू से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक दिन में यहां सात मौतों से खलबली मच गई। इसे लेकर जिले में अब तक मौत का आंकड़ा 25 से भी अधिक हो गया है। जिला अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। जिलाधिकारी ने भी 15 मौतों की पुष्टि कर दी है।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन अब नींद से जाग गया है। सदर विधायक मनीष असीजा के साथ जिलाधिकारी, सीएमओ और नगर आयुक्त ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व नगर निगम को हिदायत दी कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए शहर में जलजमाव वाले स्थानों को जल्द से जल्द चिह्नित करें. वहां से जल निकासी करायी जाये।
Jansaamna