लखनऊ। समाज सेवी संस्था श्री कृष्णा फाउंडेशन ने लोगों को लगातार जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाव के उपाय बताने के साथ ही लोगों मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया। वीकेंड कर्फ्यू में भी बिना मतलब निकलने वाले लोगों को समझाया एवं उनको मास्क पहनाया। अलग अलग स्थानों पर लोगो को मास्क देने के साथ ही जरुरत मंदों को राशन वितरित किया। पवन कुमार सोनी ने लोगों को मास्क देते हुए कहा कि इतनी भयंकर महामारी के दौर में जो लोग अभी भी मास्क एवं दस्ताने का इस्तेमाल नहीं कर रहे है वह कब करेंगे? हाॅस्पिटल में आक्सीजन एवं बेड की बहुत किल्लत है और शमशान घाट में लंबी कतारें हैं। इस महामारी में जरुरत के समय ही घर से निकलें एवं सावधानी बरतें एवं आमजन मानस से अपील करते हुए कहा कि जो लोग ठीक हो चुके है और उनके पास यदि आक्सीजन सिलेंडर, बीपी मसीन, आॅक्सीमीटर आदि है तो दूसरों की मदद करें जिससे किसी की जान बच सके।
JAN SAAMNA DESK
ओडिशा के जनजातीय लोगों की आजीविका को लाभांवित करती वन धन योजना
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (ट्राइफेड) की मुहिम संकल्प से सिद्धि- गाँव और डिजिटल कनेक्ट के तहत कई टीमों (जिनमें ट्राइफेड के अधिकारी और राज्य कार्यान्वयन एजेंसियां / परामर्श एजेंसियां / भागीदार शामिल हैं) ने वन धन विकास केंद्रों को सक्रिय करने और ग्रामीणों को इसके बारे में समझाने के लिए गाँवों की यात्राएं की हैं। यह यात्रा पूरे देश में हो रही है और इससे ट्राइफेड की टीम को वन धन विकास केंद्रों के जमीनी स्तर के क्रियान्वयन की देखरेख करने में मदद मिली है।
एक राज्य जहां वन धन योजना का कार्यान्वयन तेजी से हो रहा है, वह है ओडिशा। राज्य में 660 वन धन विकास केंद्रों के साथ, 22 वन धन विकास केंद्र समूहों में, 6300 से अधिक आदिवासियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया जा रहा है।
पिछले कुछ महीनों में, इन समूहों में प्रसंस्करण, ब्रैंडिंग और पैकेजिंग के लिए आवश्यक मशीनरी की खरीद और प्रशिक्षण जारी है, जो पूरे राज्य में मयूरभंज, क्योंझर, रायगढ़, सुंदरगढ़ और कोरापुट में फैले हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में आदिवासियों द्वारा कच्चे माल का उत्पादन और प्रसंस्करण भी शुरू किया गया है।
मयूरभंज जिले में आदिवासी लाभार्थियों के तीन समूह- लुगुबुरु वन धन विकास केंद्र क्लस्टर, मां धरित्री क्लस्टर और भीमाकुंड क्लस्टर- साल पत्तियों, साल बीज, कुसुम बीज और जंगली शहद के उत्पादन के लिए साल पत्तियों की प्लेट और कप, कुसम तेल और प्रोसेस्ड शहद पर काम करेंगे।
योग से महामारी की पीड़ा दूर होती है
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। आयुष मंत्रालय और युवा मामलों तथा खेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के हवाले से योग को रोजमर्रा के जीवन में अपनाने के लिये आमजन को प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया है, ताकि आम लोगों की सेहत बेहतर हो सके। दोनों मंत्रालयों ने मिलकर दो मई, 2021 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाई थी। ध्यान रहे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अब 50 दिन रह गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 आज से दो महीने के भीतर आयोजित होगा।
कार्यक्रम में एक रिकॉर्डेड साक्षात्कार भी दिखाया गया, जिसमें खेल मंत्री किरेन रिजिजू खिलाड़ियों के लिये योग की उपयोगिता पर पुल्लेला गोपीचंद से बात कर रहे थे। प्रसिद्ध एथलीट अंजू बॉबी का भी योग पर संदेश दिखाया गया।
कार्यक्रम को आयुष मंत्रालय और युवा मामलों तथा खेल मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी स्ट्रीम किया गया, जिसे पांच हजार से ज्यादा लोगों ने देखा। कोविड-19 के मामलों में तेजी के मद्देनजर, यह जरूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के जरिये गतिविधियों में लोगों की भीड़ न जमा हो। लिहाजा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की सभी प्रोत्साहन सम्बंधी गतिविधियां डिजिटल, वर्चुअल और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्मों के जरिये हो रही हैं, ताकि सभी लोग घर बैठे इसमें भागीदारी कर सकें। आयुष मंत्रालय इस सम्बंध में“घर में लोग, घर में योग” का संदेश दे रहा है।
कोविड-19 की दूसरी लहर के हवाले से लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर महामारी के दुष्प्रभाव के बारे में बहुत चिंता है। परीक्षा की इस घड़ी में योग के ढेरों लाभ हैं और उनसे लोगों को बहुत मदद मिल रही है। योग सिर्फ कसरत नहीं है। उससे स्वास्थ्य को बहुत फायदा होता है और रोज उसका अभ्यास करने से तनाव भी दूर होता है। योग के इन्हीं गुणों और रोजाना उसका अभ्यास करने से हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राकृतिक रूप से बढ़ती है। इसका निरंतर अभ्यास करने से चयापचय में सुधार होता है, खून का प्रवाह सही तरीके से होता है और सांस, हृदय, मधुमेह आदि बीमारियों से बचाव होता है। योग से मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त होता है। साथ में संवेदनशीलता संतुलित होती है और व्यक्ति को भय, चिंता, तनाव, उकताहट, अवसाद और कुण्ठा से निजात मिलती है। आजकल के कठिन समय में ये बीमारियां बहुत आम हो गई हैं। यही वजह है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 एक ऐसा अवसर है, जब हम योग के गुणों को उजागर करके उसे आम आदमी के जीवन में शामिल कर सकते हैं।
रामनरेश ने संभाली मधवापुर गांव के विकास की कमान
औरैयाः जन सामना ब्यूरो। ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत मधवापुर अघारा ब्लॉक सहार से रामनरेश उर्फ मुन्नू ने प्रधान पद के लिए जीत हासिल की है।
बताते चलें ग्राम पंचायत के चुनाव विगत दिनों संपन्न हुआ था जिसमें मतगणना के दौरान ग्राम पंचायत मधवापुर अघारा ब्लॉक सहार से रामनरेश उर्फ मुन्नू प्रधान पद के दावेदार थे। रामनरेश ने 222 वोटों से प्रधान पद पर जीत हासिल की है। ग्राम पंचायत में कुल 2798 मतदाताओं ने मतदान किया जहां इन्हें कुल 503 वोट मिले हैं। वही इनका पीछा कर रहे हैं दुर्गेश को मात्र 281 वोट ही मिले। 222 वोटों से बढ़त बनाते हुए रामनरेश भारी बहुमत से विजई हुए हैं। सभी ग्राम वासियों ने प्रधान पद की बागडोर संभालने वाले नवनिर्वाचित रामनरेश को ढेरों बधाइयां दी और विश्वास जताया कि अब गांव का विकास होगा।
मंत्री सतीश महाना के प्रयासों से जल्द शुरू होगा प्रयागराज का बीपीसीएल का प्लांट
ऑक्सीजन की कमी होगी दूर, प्रकाश शर्मा ने मंत्री को कराया था अवगत
कानपुर। कोरोना महामारी के दौर में तमाम नकारात्मक खबरो का चर्चा में रहना आम बात है लेकिन उन्ही खबरो के बीच कुछ सकारात्मक प्रयास जो सुखद समाचार का रूप ले रहे है। इसकी बानगी पेश हुई कानपुर में जब हिंदूवादी नेता प्रकाश शर्मा और मंत्री सतीश महाना के प्रयास से प्रयागराज का बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू होने की कगार पर है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द इस प्लांट से लगभग 4000 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदेश को मिलने लगेगे।
डीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी प्रभारी सहित आधा दर्जन डाक्टर व कर्मचारी मिले नदारद
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह मैथा तहसील क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवली में एमओआईसी सहित कई डाक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, इन डाक्टरों में विभान्शू त्रिवेदी, नरेन्द्र कुमार, शीला शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, नन्द किशोर, रितू जायसवार आदि अनुपस्थिति पाये गये तथा इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए एमओआईसी बृजेश कुमार के निलम्बन के निर्देश दिये, अनुपस्थित डाक्टरों व कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिये, साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल की अव्यवस्था पर खासी नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल के बारे में जानकारी ली तथा वहां पर साफ सफाई, दवा की उपलब्धता, कोविड-19 टीकाकरण का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 व पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर कोई भी चिकित्सक मेरे अनुमति के बिना जनपद से बाहर नही जायेगा।
डीएम-एसपी ने अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मद्देजन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने संयुक्त रूप से मैथा तहसील क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस के मतदान केन्द्रांे का भ्रमण किया।
जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम मैथा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भुजपुरा में बनाये गये अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र के बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता भी की। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि इस केन्द्र पर पिछले वर्ष निर्वाचन को लेकर विवाद हुआ था लेकिन इस वर्ष यहां पर अभी शांति है, जिलाधिकारी महोदय ने मतदाताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार का कोई असामाजिक कार्य न करे अन्यथा उन्हें इसका परिणाम भुगतना पडेघ्गा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि वे किसी के बहकाबे में या लालच में अपने मत का प्रयोग न करे अपितु निर्भीक और निडर होकर मतदान करे। उन्होंने कहा कि अगर मतदान के दिन कोई अराजकता फैलाता है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
रेप के आरोपी किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह
बिंदकी, फतेहपुर: जन सामना ब्यूरो। तीन दिन पहले गांव की एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने वाले किशोर के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया।जहां से उसको बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। बिंदकी कोतवाली के अंतर्गत एक गांव में तीन दिन पहले एक 6वर्ष की बच्ची के साथ गांव का ही एक किशोर ने रेप की घटना की थी।इस मामले में बच्ची के परिजनों द्वारा आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर कानूनी कार्यवाही की है। इसी के चलते रविवार को पुलिस ने आरोपी किशोर का सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया गया।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी कम उम्र का हैं। इसलिये उसे बाल अपचारी कहा जायेगा। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगया।। जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
उत्तराखंड अधिकार बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने बाल हितेषी कॉर्नर का किया निरीक्षण
हरिद्वारः मदन यादव। उत्तराखंड अधिकार बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी द्वारा कुंभ मेला 2021 में बालमित्र थाना बाल हितेषी कॉर्नर व खोया पाया केंद्र का निरीक्षण किया गया और सीसीआर का मेला कंट्रोल रूम हरिद्वार में विभागीय अधिकारी की मीटिंग ली।
मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग व पुलिस वन स्टॉप सेंटर जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चाइल्ड हेल्पलाइन हरिद्वार द्वारा अपनी योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कुंभ आई. जी. संजय गुंज्याल से वार्ता के दौरान यह सामने आया कि कुंभ में अन्य विभागों से अन्य जनपदों से तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इस क्रम में आईजी कुंभ द्वारा प्रशिक्षण के लिए आयोग व अन्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समय एवं दिनांक फाइनल करने का आश्वासन दिया गया।
शाॅर्टसर्किट से लगी आग, गृहस्थी जली
⇒25000 नकदी सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान नष्ट
कानपुरः जन सामना संवाददाता। बर्रा थाना क्षेत्र में एक किरायेदार के यहां शाॅर्टसर्किट के कारण आग लगने अन्दर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ोसियों को आग लगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादानगर स्थित फर्नीचर की दुकान में काम करने राजन सविता वरूण विहार के म0 न0 610 में अपनी पत्नी नीतू व बेटी अंजली के साथ किराये पर रहते हैं। राजन ने बताया कि 9/10 अप्रैल की रात्रि लगभग 8 बजे उनके घर में आग लग गई। इस समय वह घर पर नहीं था। पड़ोसियों ने ही आग लगने की सूचना दी और उन्होंने ही किसी तरह से आग को बुझाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। राजन ने बताया कि 25000 रुपये भी जल गये जो उसे कल ही मिले थे।
Jansaamna