फिरोजाबाद। महापौर ने बुधवार को गांधी पार्क में लगभग 22 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं 21 लाख के दो जगह सार्वजनिक शुलभ शौचालय का लोकार्पण कर शुभारम्भ किया गया।
महापौर नूतन राठौर सबसे पहले एस.एन.एम. जिला चिकित्सालय के सामने सर्विस रोड के किनारे स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 10.87 लाख रूपए से निर्मित सार्वजनिक शुलभ शौचालय एवं वार्ड नं. 16 के मौहल्ला हनुमानगढ़ स्थित मौ. दुली चैराहा पर स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 10.87 लाख रूपए से निर्मित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के अलावा पार्षदगण मौजूद रहे। महापौर ने बताया कि उक्त सार्वजनिक शुुलभ शौचालय का निर्माण सुलभ इण्टरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन नामक कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया है। इसका संचालन कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। इसके बाद महापौर ने वार्ड नं. 37 गांधी पार्क में 22 लाख 85 हजार रूपए से निर्मित होने वाले फुटपाथ पर रंगीन टाइल्स लगाने के कार्य का हवन-पूजन का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने सम्बन्धित ठेकेदार को निर्धारित मानकोें के अनुरूप तथा नियत समय सीमा के अन्तर्गत निर्माण कार्य को सम्पन्न कराने के सख्त निर्देश दिए।
JAN SAAMNA DESK
एनसीवीटी की परीक्षाये आॅफलाइन कराने की मांग
फिरोजाबाद। आईटीआई की एनसीवीटी के परीक्षाये आॅनलाइन न कराने के संबध में आईटीआई के छात्र-छात्राओं के द्वारा जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें उन्होने एनसीवीटी परीक्षाये आॅफलाइन कराने की मांग की है।
बुधवार को आईटीआई के छात्र-छात्राऐं जिलाधिकारी कार्यालय पर पहंुचे। जहाॅ उन्होंने एनसीवीटी की परीक्षाओं को आॅनलाइन न कराये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें उन्होने बताया कि हम सभी छात्र-छात्रायें एनसीवीटी के अंर्तगत भिन्न-भिन्न पाठ्यक्रमों से आईटीआई का प्रशिक्षण कार्य अपनी संस्थाओं में उपस्थित होकर करते है। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण प्रशिक्षण कार्य शुरू नही हो सका।
सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल
फिरोजाबाद। सर्दी के मौसम को देखते हुए सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों, साधु संतों एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये गये।
बुधवार को लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा भार्गव पैलेस में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद 300 सौ लोगों को कम्बल वितरित किये गय। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा लक्ष्मी सिकरवार व रोहित सिकरवार ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किए। वहीं जमीअत ऊल हिंद द्वारा चिश्ती ट्रांसपोर्ट पर जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये गये। कार्यक्रम में सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि जमीअत द्वारा सर्दी में ठिठुरते हुए लोगों को कंबल देकर उनको राहत प्रदान करने का काम किया है। जो बहुत ही सराहानीय है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष व करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कहा कि जमीयत की तरफ से इस पुण्य के कार्य को हर 26 जनवरी को किया जाता है। जिसमें उलेमा यह पैगाम देते हैं कि हमारे देश के सभी हिंदू व मुसलमान लोगों ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी थी। साथ ही कहा कि हम सब प्यार मोहब्बत और एकता से रहते आए हैं और हमेशा देश के की उन्नति के लिए खिदमत करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक जीशान खान, जुबेर, जाहिद कारी इमामुद्दीन, अनस, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
डीएम ने 23 छात्र-छात्राओं को बांटे छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र
फिरोजाबाद। गांधी पार्क मैदान मं आयोजित तीन दिवसीय उ.प्र. दिवस के अंतिम दिन विधायक सदर मनीष असीजा, विधायक शिकोहाबाद डा. मुकेश वर्मा, विधायक टूण्डला प्रेमपाल सिंह धनगर की गरिमामयी उपस्थिति में छात्रवृत्ति योजना के 23 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ के द्वारा छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किये गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अनु.जाति व सामान्य वर्ग के 425 छात्रों को धनराशि 13.40 लाख, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2554 छात्रों को धनराशि 46.66 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 166 छात्रों को धनराशि 05.23 लाख से लाभान्वित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाऐं संचालित की जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर स्वंय भी लाभान्वित हो एवं अपने आस-पास के लोगों को लाभान्वित करें। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञा शंकर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र सिंह एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
72 वें गणतंत्र दिवस पर डीएम ने फहराया राष्ट्र ध्वज
कलैक्ट्रेट अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गणतंत्र दिवस पर शपथ
फिरोजाबाद। 72 वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कलैक्ट्रेट कार्यालय पर ध्वजारोहण फहराकर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। साथ ही कलैक्ट्रेट अधिकारी व कर्मचारी को गणतंत्र दिवस पर संविधान की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि हमारे देश के महापुरूषों केे कडे़ संघर्षाें एवं बलिदानों के बाद गुलामी की जंजीरों से मुक्ति पायी थी। आज ही के दिन भारत एक पूर्ण गणतंत्र राज्य बना था। उन्होने संविधान के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि संविधान में हर व्यक्ति को समानता का अधिकारी प्राप्त है। हमें संविधान के मूल कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करना चाहिए। जिस तरह हमारे सम्मिलित प्रयासों से हमने कोरोना महामारी पर विजय हासिल की है। उसी प्रकार हमें इसी जज्बे के साथ अपने कार्याें को अंजाम देना है, जो भी व्यक्ति समस्या लेकर हमारे पास आता है, हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और इमानदारी से करते हुए निराश्रितों, दिव्यांगों महिलाओं एवं जरूररतमंदों का पूर्ण सहयोग प्रदान कर उनकी सहायता करें। इसके बाद कलैक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
शिविर में दिव्यांगजनों को भरवाएं गए योजनाओं के फार्म
फिरोजाबाद। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकास खंड नारखी में एक दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित दिव्यांग पेंशन, निशुल्क सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु पात्र दिव्यांगों के द्वारा 25 ट्राईसाइकिल, 16 कृत्रिम अंग, दो दिव्यांग पेंशन हेतु आवेदन भरे गए। वहीं शिविर में मौके पर उपस्थित चिकित्सा टीम द्वारा 18 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में राजीव कुमार वरिष्ठ सहायक दिव्यांग कल्याण विभाग, डॉक्टर एमके माथुर डिप्टी सीएमओ, डॉ वरुण शर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, देवेंद्र चैहान एडीओ, सचिन सक्सेना, शिवम सक्सेना, चतुर सिंह आदि मौजूद रहे।
Read More »लापरवाही उजागर करने पर पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर
-जिला प्रशासन ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिये पत्रकारों पर लिखवा दिया मुकदमा
-कार्यक्रम में बिना मास्क लगाये आलाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा या जुर्माना क्यों नहीं?
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। उप्र के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिला प्रशासन की लापरवाही दिखाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के-न्यूज टीवी चैनल के पत्रकार मोहित कश्यप व अन्य दो पत्रकार अमित सिंह व यासीन अली ने जिले में उप्र के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को कड़ाके की ठंड के दौरान बिना स्वेटर खुले आसमान के नीचे देर तक खड़ा रखे जाने व बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की खबर दिखाई थी।
ज्ञात हो कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों को भीषण सर्दी में खुले आसमान के नीचे खड़ा किया गया था। इस दौरान बच्चे खुले आसमान के नीचे हाफ पैंट और शर्ट में थे। बच्चे बिना स्वेटर के ठिठुरते रहे। जबकि इस मौके पर कई आलाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी वहां पर मौजूद थे लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
इस कार्यक्रम को डीएम दिनेश चंद्र और बीएसए सुनील दत्त ने आयोजित करवाया था और इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, राज्यमंत्री अजीत पाल, विधायक विनोद कटियार, विधायक प्रतिभा शुक्ला और निर्मला संखवार मौजूद थीं। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कोरोना महामारी के दौरान कई नेता व अधिकारी बिना मास्क के दिखाई दिये लेकिन उनपर ना तो महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और ना उन पर जुर्माना लगाया गया, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के मिलने पर जुर्माना का प्रावधान है।
शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बच्चों ने देश भक्ति गीतो पर दी शानदार प्रस्तुती, दर्शक हुए भाव विभोर
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानो में 72 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार सांस्कृति प्रस्तुतियां दी। जिसे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
सुदिति ग्लोबल अकादमी में 72 वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चन्द्रवीर सिंह, स्कूल प्रबंधक कुसुमवीर सिंह, प्राचार्य अनुपम राजवंशी ने सरस्वती माॅं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सीमा, श्रुति, रोशनी, सुयश, प्रकाश, गीता, आरती, किरण, फैज, नितिन, विशाल, विकास एवं स्कूल की अध्यापक एवं अध्यापिकायें मौजूद रही। वहीं किड्स काॅर्नर हैप्पी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने ध्वजारोहरण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। तू सारे जहाॅ से अच्छा, मेरे भारत की बेटी आदि गीतो पर प्रस्तुती दी। इस दौरान स्कूल निर्देशक मंयक भटनागर, प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, मैनेजिंग डारेक्टर विख्यात भटनागर आदि मौजूद रहे।
सामाजिक संगठनों ने मनाया गणतंत्र दिवस
फिरोजाबाद। सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा 72 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया।
सविता समाज कल्याण समिति द्वारा 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समिति कार्यालय मदीना कोटला पंजाबा पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता सत्यदेव बाबा ने कहा कि 26 जनवरी के दिन भारतबासियों के मन में अपने वतन के लिए देश भक्ति और देश प्रेम का जज्बा हिलोरे भरता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. रमेश चन्द्र जर्राह एवं संचालन महेश कुमार सविता ने की। इस दौरान फूल सिंह, शिव कुमार सविता, सुभाष सविता, प्रकाश सविता, मनोज कश्यप, अशोक बघेल, सतीश चन्द्र परयी, डा. सुरेश चन्द्र, राहुल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं आगरा गेट सुभाष बाजार उद्योग व्यापर समिति के द्वारा समिति कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष परशुराम लालबानी ने ध्वजारोहण कर सभी पदधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस दौरान बाजार समिति के महामंत्री आर्जेश उपाध्याय, दीपक गुप्ता, दीपक लालवानी, प्रवीन उपाध्याय, विवेक कौशल, सुनील जैन, राोहित जैन, सचिन जैन, दीपक गुप्ता, मुकेश शर्मा, रतिराम गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वही भारतीय जन सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस अली,महासचिव शाकिर मंसूरी और उनकी टीम के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के मौके पर करबला चैराहे पर बूंदी एवं कम्ंबल वितरित किये गये।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित हुई परेड
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर दी शानदार सांस्कृति प्रस्तुतियां
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एसएपी अजय कुमार पांड के साथ ध्वजारोहरण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अजय कुमार पांडे ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद एसएसपी के साथ मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण गणतंत्र दिवस के रूप में शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र विजय एवं वरिष्ठ पुलिस द्वारा पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नटराज डांस अकेडमी, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, किडस काॅर्नर हैप्पी सी0सै0 स्कूल, मनीष राॅक डांस एकेडमी की कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
Jansaamna