Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1109)

JAN SAAMNA DESK

आसुस ने अल्ट्रा पॉवरफुल 11वीं जेनेरेशन के इंटेल® कोर™ प्रोसेसर्स के साथ अपने नये कंज्यूमर लैपटॉप लॉन्च किये 

नया लाइनअप जेन ज़ेड के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है!
• नई रेंज में वीवो बुक अल्ट्रा14/15 (X413/X513), वीवो बुक अल्ट्राK15 (K513), और ज़ेन बुक14 (UX425) शामिल हैं।
• नये डिवाइसेज में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन, विजुअल रूप से संतोषजनक एस्थेटिक, कस्टम इंटेलिजेंट कूलिंग सॉल्यूशंस, तेज रैम, एक्सपैंडेबल स्टोरेज, औरनैनोएज डिस्प्ले मौजूद हैं।
• काफी तेज चलने वाले ये लैपटॉप ऑप्टिमाइज्ड परफॉरमेंस, इमर्सिव विजुअल और बेजोड़ उत्कृष्टता प्रदान करते हैं।
JAN SAAMNA DESK: ताइवान की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, आसुस, ने हाल ही में अपने नये इंटेल संचालित लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की, जिनमें वीवोबुक अल्ट्रा 14/15 (X413/X513), वीवोबुक अल्ट्राK15 (K513), और ज़ेनबुक 14 (UX425)शामिल हैं। यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पर चलते हुए, आसुस उन सभी डिवाइसेज की एक पूरी रेंज लेकर आया है जो जेन ज़ेड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त इंजीनियरिंग का उपयोग करते हुए तैयार किया है। इनमें नये 11वीं जेनेरेशन के इंटेल® कोर™ प्रोसेसर्स लगे हैं, जो अल्ट्रास्लिमडिजाइन, विजुअल रूप से संतोषजनक एस्थेटिक, कस्टमइंटेलिजेंट कूलिंग सॉल्यूशंस, तेज रैम, एक्सपैंडेबल स्टोरेज, और नैनोएज डिस्प्ले के साथ हैं। काफी तेज चलने वाले ये लैपटॉप ऑप्टिमाइज्ड परफॉरमेंस, इमर्सिव विजुअल और बेजोड़ उत्कृष्टता प्रदान करते हैं।
लॉन्च के अवसर पर, अर्नोल्ड सु, बिज़नेस हेड, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी, सिस्टम बिज़नेस ग्रुप, आसुस इंडिया ने कहा कि “हम हर नई पेशकश के साथ बेहतर ऑफर देने का लक्ष्य रखते हैं, और नया लाइनअप भी हमारे इस लक्ष्य को पूरा करता है। वीवोबुक अल्ट्रा और ज़ेनबुक रेंज में नई पेशकश के साथ, हमारा इरादा सुपर-पावर्ड परफॉरमेंस, उत्साहवर्धक विजुअल्स देने, और हमारे यूजर्स के लिए मौजूदा सुविधाओं में कई अपग्रेड करने का है। सुपीरियर पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किये गये टॉप-टियर हार्डवेयर से लेकर आप्टिमाइज्ड प्रोसेसिंग पॉवर तक, ये डिवाइसेज अच्छा काम करते हैं, और जितनी आसानी से साधारण कार्य करते हैं, कठिन काम भी उसी आसानी से कर लेते हैं। दोनों सीरीज़ भारत के कार्यबल में प्रमुख हिस्सा बन चुके, जेनरेशन ज़ेड को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। अपने आसुस प्रॉडक्ट के साथ, वे अपने पर्सनलके साथ-साथ प्रोफेशनल कार्य भी आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Read More »

मित्रों टीवी ने “मेड इन इंडिया” ऐप्स पर जोर देने के लिए आत्मनिर्भर ऐप्स(Atmanirbhar Apps) किया लॉन्च  

• यह भारतीय ऐप्स को सलाम करने और इन्हें एक साथ लाने के लिए अपनी तरह का अनूठा डिस्कहवरी प्ले टफॉर्म है 
• बेहतरीन ढंग से खोज में सक्षम बनाने के लिए भारतीय डेवलपर्स और सूक्ष्म उद्यमियों के लिए एक अनूठी पहल 
• राष्ट्रीय एकता दिवस पर लॉन्च आत्मनिर्भर ऐप्स के अलावा, मित्रों टीवी ने #AtmanirbharPledge कैंपेन का भी अनावरण किया 
जन सामना समाचार डेस्क : प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भर भारत की पहल को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप मित्रों टीवी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपनी तरह का अनोखा डिस्कवरी प्लेटफॉर्म आत्मनिर्भर ऐप्स लॉन्च किया। आत्मनिर्भर ऐप्स की लॉन्चिंग के साथ मित्रों टीवी लोगों से वोकल फॉर लोकल बनने की अपील करना चाहता है और अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में लॉन्च किए गए भारतीय ऐप्स को स्पॉटलाइट में लाना चाहता है।
ऐप के फाउंडर्स के वीडियो का लिंक-
https://twitter.com/Mitron_Tv/status/1322421536351907840?s=20
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत में लौहपुरुष के नाम से लोकप्रिय हैं । उन्होंने राजघरानों, रजवाड़ों और रियासतों का भारत में विलय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मित्रों टीवी द्वारा लॉन्च आत्मनिर्भर ऐप्स भारत के लौह पुरुष और भारतीय ऐप्स के डेवलपर्स के प्रयासों को सलाम करता है। इस ऐप का विजन घरेलू टेक्नोलॉजी  को बड़े पैमाने पर मजबूत बनाना है, जिससे यूजर्स के लिए  अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए भारतीय ऐप्स को पहचाना आसान हो जाए। इस समय यह प्लेटफॉर्म 100 से ज्यादा ऐप्स की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ष के अंत तक इस प्लेटफॉर्म की 500 ऐप्स को एक साथ लाने की योजना है। यह प्लेटफॉर्म विशाल पैमाने पर अलग-अलग श्रेणियों, जैसे ई-गवर्नेंस, यूटिलिटी, कृषि, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ई-लर्निंग समेत कई अन्य क्षेत्रों  की ऐप्स को होस्ट करता है। इनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं, किफायत, ग्रोसिट, जैन ठेला, होम शॉपी, योर कोट, वृद्धि स्टोर्स, एक्सप्लोरी एआई कीबोर्ड, एम परिवहन आदि। प्लेस्टोर पर आत्मनिर्भर ऐप्स को एक्सेस करने के लिए क्लिक करें – http://bit.ly/AtmaNirbhar
आत्मनिर्भर ऐप्स (Atmanirbhar Apps) की लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए मित्रों के सी.ई.ओ और सह-संस्थापक शिवांक अग्रवाल ने कहा, “राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारतीय उपयोक्ताईओं के लिए आत्मनिर्भर ऐप्स को लॉन्च कर मुझे काफी गर्व हो रहा है और बेहद खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से इस वर्ष मई में पूरे भारत को आत्मनिर्भर बनने के आह्वान और मेड इन इंडिया इकोसिस्टम  पर अपना ध्यान केंद्रित करने की अपील के बाद हमने इस दिशा में कदम बढ़ाया। हमने सोचा कि  यह बहुत जरूरी है कि हमारे यूजर्स महत्वपूर्ण भारतीय ऐप्स को खोज सकें, जो भारत को निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में असाधारण काम कर रही है। यह आत्मनिर्भरता का जश्न मनाने और घरेलू बिजनेस को बढ़ावा देने का मित्रों टीवी का एक छोटा सा प्रयास है।”

Read More »

बालिका सुरक्षा अभियान के तहत नौ-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की

कानपुरः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर क्राइस्ट चर्च डिग्री काॅलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘‘बालिका सुरक्षा अभियान’’ के अंतर्गत नौ दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला बिगत 17 से 25 अक्तूबर तक आयोजित की गई। कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को शारीरिक, मानसिक, आत्मिक और व्यावहारिक रूप से सबल व सुदृढ़ बनने की ओर प्रयास किया गया।
कार्यशाला का आरंभ ईश्वर की आराधना के साथ शुरू किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जोजेफ डेनियल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उद्घाटन किया। वहीं महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डाॅ. शिप्रा श्रीवास्तव (एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य संकाय, क्राइस्ट चर्च काॅलेज) ने प्रतिभागियों को इस कार्यशाला के उद्देश्य से परिचित कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नव-दुर्गा के शक्ति-उपासना के नौ दिनों के समानांतर चलने वाली इस कार्यशाला का ध्येय सभी बालिकाओं में आतंरिक शक्ति एवं बाह्य दृढ़ता का संचार करना ही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला का लाभ सभी छात्राओं को उनके सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य के निर्माण हेतु मिलेगा।
इसके बाद ‘‘सशक्त नारी सशक्त भारत’’ विषय पर डाॅ. अर्चना पाण्डेय (एसोसिएट प्रोफेसर, बी.एन.डी. काॅलेज) द्वारा व्याख्यान दिया गया और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
नौ दिवसीय कार्यशाला में प्रयाग सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को ताइक्वानडो और मार्शल आर्ट्सकी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक दी। गौरतलब हो कि श्री सिंह कानपुर ताइक्वानडो एसोसिएशन के सह-सचिव हैं और राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर भी हैं। उनके साथ सुश्री यशी सिंह ने आत्म-सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रेशर पाॅइंट अटैक को समझाया और सिखाया।

Read More »

अमेज़न इंडिया ने लखनऊ में दूसरे फुलफिलमेंट सेंटर के शुभारंभ के साथ अपना ऑपरेशन नेटवर्क बढ़ाया

उत्तर प्रदेश में स्टोरेज स्पेस दोगुना किया जो 70,000 से अधिक सेलर्स को सपोर्ट करता है

फेस्टिव सीजन से पहले सेलर्स को एक बड़े कस्टमर बेस तक पहुंचने और हजारों लोकल जॉब पैदा करने में मददगार

लखनऊ : अमेजन इंडिया ने आज राज्य में अपने दूसरे फुलफिलमेंट सेंटर (एफसी) और मौजूदा एफसी के विस्तार की घोषणा की। 6 लाख क्यूबिक फीट से अधिक की स्टोरेज क्षमता के साथ, ये दोनों फुलफिलमेंट सेंटर 70,000 से अधिक सेलर्स को बड़े ग्राहक आधार तक पहुंच बनाने में मदद करेंगे। अमेज़न इंडिया ने उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में कस्टमर्स के आदेशों की तेज और भरोसेमंद डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा सॉर्ट सेंटर की क्षमता का विस्तार किया है। यह विस्तारित फुलफिलमेंट नेटवर्क उत्तर प्रदेश में कस्टमर्स के लिए एक सुखद खरीदारी अनुभव प्रदान करते हुए रोजगार के हजारों अवसर पैदा करेगा।

 प्रकाश कुमार दत्ता, डायरेक्टर, फुलफिलमेंट सेंटर्स एंड सप्लाई चेन, अमेज़न इंडिया ने कहा कि “हमारा फुलफिलमेंट नेटवर्क ई-कॉमर्स ऑफरिंग्स के लिए उपभोक्ता की मांग के लिए मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और छोटे तथा मध्यम व्यवसायों की बाजार तक पहुंच को मजबूत करने में मदद करता है। यह विस्तार राज्य में निवेश करने और ई-कॉमर्स व्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुसार है। नेटवर्क विस्तार से नौकरी के हजारों अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कस्टमर्स को अपने घरों के सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रहते हुए खरीदारी का शानदार अनुभव मिले।”

Read More »

उत्तर प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट एवं एस्मा प्रभावी हैः मुख्य सचिव

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रदेश व्यापी प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत एक आवश्यक बैठक मुख्य सचिव कार्यालय सभागार में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाये रखने तथा विद्युत प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श किया गया। गुरूवार को अपने संबोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट एवं एस्मा प्रभावी है, जिसके तहत किसी प्रकार की हड़ताल, आंदोलन आदि पूर्णतया निषिद्ध हैं। इसके बावजूद भी यदि विद्युत कर्मी हड़ताल पर जाते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु सभी जरूरी इंतजाम समय से सुनिश्चित किये जाएं।

Read More »

शर्मा मोड़ अदलहाट के मेन हाइवे रोड पर ठेला लगाने से दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

मीरजापुरः सच्चिदानन्द सिंह। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत अदलहाट बाजार स्थित शर्मा मोड़ पर व्यस्तम तिराहा है जहाँ मेन हाइवे से शेरवाँ होते हुए चकिया चन्दौली तक बसों, चार चक्का वाहन, ट्रक एवं अन्य वाहनों का आवागमन होता रहता है। वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर शर्मा मोड़ त्रिमुहानी से होते हुए सोनभद्र से वाराणसी तक बसों, ट्रकों, चार चक्का वाहनों एवं अन्य वाहनों का तेज गति से आवागमन होता रहता है। ऐसी स्थिति में शर्मा मोड़ के पास प्रायः दुर्घटना होती रहती है। अदलहाट बाजार में एक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट, नवज्योति इण्टर कालेज गरौडी, इस्लामियाँ इण्टर कालेज गरौडी एवं इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, बड़ौदा बैंक एवं अन्य बैंक है जिसमें दूरदराज से छात्र – छात्राओं, बैंक में जाने वालों लोग शर्मा मोड़ से होते हुए ही जाते हैं।

Read More »

गो.तस्करी करने वाले शातिर किस्म के अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर

मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली कटरा पर कल 03 शातिर गिरोहबन्द अपराधियों 1. एकराम अहमद पुत्र मो0 इलियाश 2. युसूफ शाह पुत्र मुराद शाह 3. परवेज पुत्र मुन्ना अंसारी समस्त निवासीगण सिकन्दरपुर थाना चयनपुर जिला भभुआ बिहार तथा आज 02 शातिर गिरोहबन्द अपराधियों 1. पिन्टू यादव पुत्र घुरहू यादव निवासी हलुआ मडई थाना सैयदराजा जनपद चन्दौलीए 2. शंकर शाह पुत्र स्व0 लल्लू शाह निवासी शिवरामपुर थाना चांद जनपद भभुआ बिहार जो संगठित गैंग बनाकर अपने एअपने गिरोह व परिवार के आर्थिक व दुनियावी लाभ के लिए गो.तस्करी एवं अन्य गम्भीर प्रवृति के अपराध करनें के अभ्यस्त हैं तथा जनमानस में इनका इतना आतंक एवं भय व्याप्त है कि इनके विरूद्ध कोई भी जनता का व्यक्ति मुकदमा या गवाही करने की हिम्मत नही करता ।

Read More »

गलियों का निरीक्षण कर साफ सफज्ञई का दिया निर्देश

फिरोजाबाद। शहर के वार्ड नं0 64 मौ0 शीशग्रान में विगत लगभग 35 वर्ष से पेयजल की गम्भीर समस्या बनी हुई थी। उक्त समस्या के निराकरण हेतु वार्ड की विभिन्न गलियों में उ0प्र0 जल निगम, फिरोजाबाद द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है। उक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए आज महापौर नगर निगम नूतन राठौर द्वारा वार्ड नं0 64 शीशग्रान की विभिन्न गलियों का निरीक्षण उ0प्र0 जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार, महाप्रबन्धक (जल) रामबाबू, सहायक अभियंता (जल) शिवराज वर्मा व अवर अभियंता उ0प्र0 जल निगम फिरोजाबाद अनीश तथा सफाई निरीक्षक संजीव चैरसिया के साथ भ्रमण किया गया। भ्रमण के समय महापौर द्वारा उ0प्र0 जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार को निर्देश दिए गये कि उक्त वार्ड की विभिन्न गलियों के निवासियों की पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु उक्त वार्ड की विभिन्न गलियों में अविलम्ब गुणवत्तापरक पाइप लाइन बिछाते हुए क्षेत्रीय निवासियों को अविलम्ब पेयजल के कनैक्शन करवाना सुनिश्चित करें। उक्त पाइप लाइन बिछवाने एवं पेयजल के कनैक्शन होने के उपरान्त विगत वर्षों से चली आ रही पेयजल की गम्भीर समस्या का निराकरण हो जाएगा।

Read More »

हसीना या करिश्मा, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ में कौन खुद को बेहतर एसएचओ साबित करेगी

अपने दिल को अपने हाथों में लेकर चलने वाली, सोनी सब के शो ‘मैडम सर’ की चार महिला पुलिस अधिकारी उनके पुलिसिंग करने के अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी भी असफल नहीं हुई हैं। अपने अनूठे अंदाज से कई मुश्किल मामलों को हल करने के बाद, करिश्मा सिंह (युक्ति कपूर) लखनऊ में महिला पुलिस थाने में एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) बन गई है, जो प्यारी हसीना मलिक (गुलकी जोशी) के साथ है। अब उस पुलिस स्टेशन में दो एसएचओ हो गए हैं, दोनों अपनी-अपनी अलग विचारधाराओं का उपयोग करके मामलों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि करिश्मा अस्थायी एसएचओ है, वह यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि उसके पुलिसिंग करने का तरीका हसीना से बेहतर हैं। पुलिस स्टेशन में आए नए केस के साथ, करिश्मा और हसीना दोनों को यह मौका मिला है कि वह इसे अपनी तरह से संभाल सकें। दो सोशल मीडिया हस्तियों ने एक-दूसरे पर उनकी चीजे चुराने का आरोप लगाया और अब सच्चाई का पता लगाना इन दोनों एसएचओ पर निर्भर है।
करिश्मा अपने तरीके से चोर को पकड़ने के लिए चोरों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करती है, लेकिन वह चोर को पकड़ने में नाकाम रहती है. अब हसीना यह काम अपने ऊपर लेती है। वह एक पार्टी का आयोजन करती है जहां असली चोर के आने की उम्मीद होती है, लेकिन वहां अचानक कुछ और ही हो जाता है।
क्या वह चोर को ढूंढ पाएंगे या उनके बीच का ये कॉम्पिटशन पुलिस स्टेशन के लिए समस्या पैदा कर देगा?

Read More »

ज्ञान डेयरी ने अध्यात्म नगरी बनारस में शुरू किया अपना नया प्लांट

हर सुबह बनारस के लोगों तक पहुंचेगा ताजा दूध
बनारस के लोग अब पा सकेंगे ताजा और स्वादिष्ट दूध का बेहतरीन अनुभव
बनारस। यूपी के सबसे पसंदीदा डेयरी ब्राण्ड ज्ञान ने बनारस शहर में अपने नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया। प्लांट का संचालन शुरू होने से बनारस में ही दूध की प्राप्ति, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग होगी, जिससे शहर के उपभोक्ता रोज सुबह ताजा और स्वादिष्ट दूध का आनंद उठा सकेंगे। ताजा दूध न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए, ज्ञान अपने इस नए प्लांट के माध्यम से शहर के उपभोक्ताओं को ताजा और स्वदिष्ट दूध उपलब्ध कराएगा।
अध्यात्म नगरी के नाम से विख्यात बनारस को इसकी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। बनारस के ज्यादातर व्यंजनों में दूध का इस्तेमाल होता है और यह बनारस के लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। लोगों की इसी जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए, ज्ञान बनारस के उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के डेयरी प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बनारस में स्थित यह नया और आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट उपभोक्ताओं के घर तक ताजे दूध की आपूर्ति को सुनिश्चित करेगा। शहर में प्लांट लगाए जाने से लोग पौष्टिक दूध एवं अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का लाभ उठा सकेंगे। दूध एवं अन्य सभी डेयरी प्रोडक्ट्स की प्राप्ति, प्रोसेसिंग एवं पैकिंग के दौरान सुरक्षा और हाइजीन का पूरा ध्यान रखा जाता है।

Read More »