Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1114)

JAN SAAMNA DESK

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे मॉडलों ने किया कैटवाक

राठ/हमीरपुर। नगर में चल रहे वर्चुअल जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन बाल दिवस मनाते हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक परिधानों में कैट वाक करते हुए वीडियो क्लिप भेजे। कार्यक्रम निर्देशक जेसी प्रमोद सर्राफ ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 3 से 6 साल और सीनियर वर्ग में 7 से 10 साल के बीच आयोजित की गई। जिसमें भूमि, कनक, हिमांशी राजपूत, माही, गौर्यांश, संभव गुप्ता, प्रमुन गुप्ता, नम्रता गुप्ता सिद्धी, कनिष्का सहित 16 बच्चों ने वीडियो क्लिप भेजे। बच्चों के वीडियो निर्णायक मंडल में शामिल योजना विभाग लखनऊ के मुख्य आर्टिस्ट शिवशंकर यादव व अरविंद सिंह को भेज दिए गए हैं।

Read More »

विनोबा भावे जी का चिंतन दिल, दिमाग और हृदय परिवर्तन करने वालाः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

⇒भूदान एवं ‘ग्राम दान’ आंदोलनों के अग्रज विनोबा भावे जी की देशभक्ति को नमन
⇒शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द जी का अद्भुत उद्बोधन
⇒स्वामी विवेकानन्द जी भारतीय संस्कृति को विश्व की धरती पर ले जाने वाले अग्रदूत
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि आज का दिन वास्तव में अद्भुत और अविस्मणीय है। आज के दिन, 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद जी ने वहाँ एकत्रित हुए 5000 प्रतिनिधियों को ’मेरे अमेरिकी भाइयो एवं बहनो’ शब्दों से सम्बोधित कर सभी का अभिवादन कर अपने उद्बोधन के द्वारा भारतीय संस्कृति, संस्कार और अध्यात्म की गंगा बहायी थी। 100 साल बाद मुझे उसी मंच पर आज के ही दिन सम्बोधित करने का अवसर मिला। वह स्थल भी अपने आप में प्रेरणा का प्रतीक बन गया है।
स्वतंत्रता के पश्चात भूदान और ग्राम दान आंदोलनों के माध्यम से देश के दरिद्र नारायणों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिये राष्ट्र व्यापी आन्दोलन चलाने वाले विनोबा भावे जी का जन्म दिवस भी है। दोनों महापुरूषों ने मानवता, राष्ट्रीयता और भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिये अद्भुत योगदान दिया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत माता के अनुपम लाल, भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं मूल्यों को समर्पित, अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम आदरणीय संत श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें। माँ गंगा एवं ईश्वर उन्हें दीर्घायु, दिव्यायु और स्वस्थ रखे ताकि वे भारत माता की सेवा करते हुये भारतीय युवाओं का मार्गदर्शन करते रहें।

Read More »

जिमी लाइरू जिनसे चीन की सरकार डरती है

विश्व में सुपरपावर बनने की चाह रखने वाले चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता हकीकत में एक डरपोक व्यक्तित्व वाले लोग हैं। चीन की सीमा लगभग 20 अलग-अलग देशों से लगी है। इन तमाम देशों से चीन का सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। चीन की सरकार अपनी जनता से भी हमेशा डरी रहती है। अपने लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए चीन की सरकार ने अपने देश में सीसीटीवी कैमरे का एक विशाल नेटवर्क स्थापित कर रखा है। चीन की विशाल जनसंख्या के हर आदमी के एक-एक मिनट की जानकारी ये कैमरे लेते रहते हैं। चीन की जनता आनी सरकार से नाराज है। चीन अपने देश के अल्पसंख्यकों उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है और उन्हें परेशान करने के लिए कैंपों में धकेल रही है। चीन ऐसा ही व्यवहार तिब्बत की जनता के साथ भी कर रही है। तिब्बत पर कब्जा करने के बाद चीन की सरकार ने उनके धर्म और संस्कृति की रक्षा करने की बात कही थी। पर अब तिब्बत की धर्म-संस्कृति को नष्ट करने के लिए चीन की सरकार उन पर जोर-जुल्म कर रही है।
इन सभी घटनाओं में चीन का डरपोक स्वभाव साफ दिखाई दे रहा है। चीन पड़ोसियों से डर रहा है। चीन अपनी जनता से डर रहा है। हद तो तब हो गई, जब चीन हांगकांग के 73 साल के बूढ़े व्यक्ति जिमी लाइ से भी डर रहा है। जिमी लाइ एक अखबार के मालिक हैं और चीन की सरकार के अत्याचारी कारनामों के खिलाफ निर्भीकता से आवाज उठाते हैं। परिणामस्वरूप चीन की सरकार समय-समय पर उन्हें गिरफ्रतार करती रही है। परंतु जिमी लाइ चीन सरकार के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। हकीकत यह है कि चीन की सरकार अपने सामने आंख उठाने वाले हर किसी से डर रही है और अपनी ताकत दिखा कर उसे डराने की कोशिश कर रही है। जबकि जिमी लाइ अकेले चीन की सरकार से दो-दो हाथ कर रहे हैं।
अखबार के मालिक जिमी लाइ की कहानी भी जानने लायक है। हांगकांग के उत्तर-पश्चिम मेें मेनलैंड चीन का एक शहर है ग्वानचो। इसी शहर में सन 1948 में जिमी लाइ का जन्म हुआ था। जिमी लाइ का परिवार काफी अमीर था, पर 1949 में जब चीन में कम्युनिस्टों ने सत्ता संभाली तो जिमी के परिवार की तमाम संपत्ति जब्त कर ली गई। 1960 में चीन की सरकार से त्रस्त होकर जिमी का परिवार एक नाव में सवार होकर हांगकांग भाग गया। उस समय जिमी की उम्र 12 साल थी। हांगकांग में परिवार की मदद के लिए जिमी को जहां काम मिला, वहीं मजदूरी की। कुछ दिनों बाद उन्हें एक कपड़े की फैक्ट्री में काम मिल गया।

Read More »

कैंसर पीड़ित व्यक्ति को 5 लाख मुआवजा दिलाने की मांग

हाथरस। गत 10 जून को मानवाधिकार आयोग के स्तर पर कार्यवाही व कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु पर 5 लाख का मुआवजा दिलाया जाए।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय द्वारा अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को रिमाइंडर भेजकर आयोग से कार्यवाही के लिए लिखते हुए कहा है कि मेरे द्वारा एक शिकायत आयोग में 21 मई को कैंसर पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा गलत एफ आई आर दर्ज करने पर स्वास्थ्य विभाग हाथरस व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर के खिलाफ की गई थी।
उक्त शिकायत के सापेक्ष में आयोग द्वारा केस 10 जून को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार को कार्यवाही के लिए निर्देश दिया था जिसमें आज तक कोई भी कार्यवाही प्रमुख सचिव द्वारा व अन्य स्तर से नहीं की गई है। इस बीच जिस कैंसर पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी वह कैंसर पीड़ित व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा दर्ज रिपोर्ट की दहशत से कोरोना नेगेटिव होने के बाद भी अपना कैंसर का इलाज कराने के लिए अन्य कहीं पर नहीं गया और उस कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु 30 जुलाई को कैंसर का इलाज न होने के कारण हो गई। पूरा परिवार स्वास्थ्य विभाग की तानाशाही, हठधर्मिता की दहशत में जी रहा है।

Read More »

फोटो ग्राफरों की हुई बैठक समस्याओं पर किया विचार

सासनी, हाथरस। कस्बा में कन्हैया फोटो स्टूडियो पर अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन रजिस्टर्ड की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें फोटो ग्राफरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर सरकार से समस्याओं के समाधान के अपनी बात सरकार तक पहुंचान के लिए मन बनाया गया।
गुरूवार को आहूत बैठक में तहसील स्तर पर एबीपी ऐप की कमेटी बनाने पर भी चर्चा हुई जिससे फोटोग्राफर की गिरती हुई स्थिति को सुधारा जा सके। सभी फोटोग्राफर भाइयों ने अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन में अपनी आस्था व्यक्त की तथा फाउंडेशन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय दीक्षित के साथ महासचिव सचिन शर्मा, उपाध्यक्ष साजन गुप्ता, सह सचिव राजकुमार, सासनी नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार तथा गोपाल वाष्र्णेेय संजय श्रोती सुनील शर्मा विजय श्रोती सतेंद्र गुप्ता इसके अलावा वहां पर केके स्टूडियो सासनी वह राणा जी आदि मौजूद थे।

Read More »

लाइनलाॅस 15 प्रतिशत से नीचे लायें-ऊर्जा मंत्री

लखनऊ। आगरा, अलीगढ़, औरैया, बांदा, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, हाथरस जिलों के हाई लाइनलॉस फीडर्स वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रों की समीक्षा करते हुये ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों के हाई लाइन लॉस वाले शहरी व ग्रामीण उपकेंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने हाई लॉस वाले उपकेंद्रों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने और सस्ती व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर जवाबदेही तय की जाये। यूपीपीसीएल चेयरमैन इस लक्ष्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।
ऊर्जा मंत्री ने आगरा के बांगुरी, अलीगढ़ के साधु आश्रम व बला-ए-किला, औरैया के कंचैसी व औरैया-प्रथम, बांदा के ओरान व पीली कोठी, चित्रकूट के गनिवा व गंगाजी रोड, एटा के अचलपुर व यूपीएसआईडीसी, इटावा के भरतिया कोठी व कलीवहां, फर्रुखाबाद के भतासा व पंचाल घाट, हमीरपुर के इमलिया व मौदाहा-प्रथम, हाथरस के नानऊ व कोटा रोड उपकेंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने हाई लाइनलॉस फीडर्स वाले विद्युत उपकेंद्रों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने और सस्ती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Read More »

बस मेटाडोर में भिडंत टेंपो चालक हुआ घायल

सासनी, हाथरस। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित कन्या गुरुकुल और कंकाली मंदिर के बीच एक मेटाडोर और बस में भिडंत हो गई। जिसके बीच में आने से टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार एक रोडबेज बस हाथरस से अलीगढ की ओर जा रही थी। उधर एक मेटाडोर अलीगढ की ओर से हाथरस की ओर जा रही थी। इसके साथ टेंपो भी चल रहा था। बताते हैं कि जैसे ही दोनों वाहन कंकाली मंदिर के निकट आए तो ओवरटेक करने के प्रयास में मेटाडोर बस से भिड गई। जिसकी चपेट में टेंपो आ गया। टैंपों, बस तथा मेटाडोर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। टेंपो को चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर मेटाडोर चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। घटना के बाद राजमार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। तब जाकर राजमार्ग सुचारू हो सका। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। लोगों ने बताया कि टैंपो में कोई सवारी नहीं थी। यदि ऐसा होता तो कई जान जा सकती थीं।

Read More »

खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मांगे वोट

सासनी, हाथरस।। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उत्तर प्रददेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के युवा पेंशन विहीन जुझारू उम्मीदवार डा. भोजकुमार शर्मा ने सासनी के विद्यालयों में वोट मांगे। जहां उनका जोशीला स्वागत किया गया।
अपने चुनाव प्रचार और वोट मांगने के दौरान के एल जैन इंटर कालेज में शिक्षकों ने श्री शर्मा का जोशीला स्वागत किया। शिक्षकों ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया और साफा बांधकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि विधान परिषद में पुरानी पेंशन बहाली तक वित्तहीन शिक्षकों को मनादेय दिलाने एवं सेवा नियमावली बनाने तक प्रत्येक जिले में श्ज्ञिक्षक अतिथि ग्रह बनाने तथा प्रतिमाह श्ज्ञिक्षक समस्या निवारण दिवस का अयोजन किए जाने जैसी बातों को विशेष स्थान दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. दीपक जैन, शैलेश जैन, अखिलेश गौतम, सुनील शर्मा, पंकज जैन, ओमप्रकाश वर्मा व अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Read More »

छात्रों के समर्थन में मोमबत्तियां जलाईं

हाथरस। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर सपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रामनारायण काके ने कार्यकर्ताओं के साथ रात 9 बजकर 9 मिनट पर मोमबत्तियां जलाकर, थाली और तालियां बजाकर छात्रों पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी और छात्रों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्व अनुसूचित प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता पूर्व नगर उपाध्यक्ष, आजाद कुरैशी बार्ड अध्यक्ष, अशोक दिवाकर पूर्व नगर सचिव, प्रेमपाल दिवाकर, मोहित कश्यप एड., अब्दुल रहमान, अशरफ, फैजान सैफी, चांद खान, विकास, अवधेश, इक्वल, अपन खान, नंदकिशोर, मोनू, सुनील कुमार दिवाकर आदि मौजूद थे।

Read More »

टी-सीरीज का अगला सांग ‘कंधे का वो तिल’

टी-सीरीज का अगला सांग ‘कंधे का वो तिल’ लांच हुआ, इस सांग को सचेत टंडन ने आवाज दी है, इसमें सलमान यूसुफ खान और जारा यस्मिन नजर आएंगे
सचेत टंडन की आवाज में टी-सीरीज का अगला सांग ‘कंधे का वो तिल’ लांच हुआ, इसमें सलमान यूसुफ खान और जारा यस्मिन नजर आएंगे.
हिट सांग्स और हमेशा लोकप्रिय लव सांग्स देने के लिए मशहूर टी-सीरीज ने सिंगर सचेत टंडन के साथ अपने अगले सिंगल सांग को रिलीज किया. 2019 में कबीर सिंह के सांग बेखयाली की सफलता के बाद मनन भारद्वाज के कम्पोजीशन में और कुमार के लिरिक्स में सचेत का एक और इंटेंस और पैशनेट लव सांग श्कंधे का वो तिलश् आया है। रोमांटिक ट्रैक पर सलमान युसफ खान और जारा यसमिन का शानदार कंटेम्पररी डांस देखने को मिलेगा।
एक यंग, फ्रेश वाइब, आकर्षक धुन और यूनिक आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन के साथ, ‘कंधे का वो तिल’ एक ऐसा सांग है, जिसे हर कोई अपनी लव स्टोरी से कनेक्ट करेगा। इस सांग के वीडियो को शूट करने में बहुत सारा खून-पसीना बहा, और मेहनत लगी। सलमान और जायरा दोनों ने ही शूटिंग से पहले एक महीने तक कड़ी तैयारी की, इस दौरान कोरियोग्राफी में उन्हें मामूली चोटें भी आईं, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से प्रोफेशनल्स की तरह शूट करना जारी रखा।
गाने के बारे में बात करते हुए सचेत टंडन कहते हैं, ‘जब मैंने पहली बार गाना सुना तो मुझे लगा कि नई ऊर्जा इसमें डाल दी गई है। ‘कंधे का वो तिल’ एक भावुक, रोमांटिक ट्रैक है जिसमें एक अलग तरह की खुश्बू है।’

Read More »