Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1116)

JAN SAAMNA DESK

राष्ट्रीय युवा वाहिनी की बैठक में हुआ संगठन का विस्तार

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी की एक बैठक प्रमुख समाजसेवी मुकेश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में जैन नगर में आयेाजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अटल शर्मा को बृजक्षेत्र प्रभारी, शुभम मिश्रा को आगरा मण्डल का प्रभारी एवं अनन्त शास्त्री को आगरा मण्डल का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मुकेश गुप्ता, प्रदीप ओझा, विनोद वर्मा, धर्मवीर सिंह, प्रशांत, रंजीत स्वामी, धर्मवीर तोमर, श्यामवीर सिंह यादव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

रॉयल कृष्णा स्टूडेंट क्लब की कार्यकारिणी गठित

शिकोहाबाद। रॉयल कृष्णा ग्रुप सामाजिक संगठन की शाखा स्टूडेंट क्लब की बैठक संगठन के कार्यालय पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्टूडेंट क्लब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कमलेश आर्य ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से नवनियुक्त कार्यकारिणी में नगर संयोजक शिवम यादव, नगर सह संयोजक दिव्यांशु यादव, नगर संगठन मंत्री शिवम कुमार, नगर सह संगठन मंत्री कमल, मीडिया प्रमुख अरुण यादव, सह मीडिया प्रमुख रिषभ कुमार, छात्र प्रवक्ता राहुल शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल यादव, सह सोशल मीडिया प्रमुख आशीष को नियुक्त किया गया है। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। इस मौके पर रॉयल कृष्णा ग्रुप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव राजा ने बताया कि स्टूडेंट क्लब शहर को पुनः शिक्षा का गढ़ बनाने के लिए कार्य करेगा।

Read More »

अलग-अलग सड़क हादसों में कई घायल

फिरोजाबाद। अलग-अलग सडक हादसों में पच्छिम बंगाल के दो युवको सहित कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टिगढ़ चैराहा के समीप आज दोपहर एक कार से टैम्पों टकरा गया। जिससे टैम्पों में सवार पच्छिम बंगाल के नदिया क्षेत्र राधा नगर नाकाशीपाडा निवासी 20 वर्षीय सरना बेबरी पुत्र उबजीत बेबडी, 31 वर्षीय सरजीत व्यापारी पुत्र सोवरनी व्यापारी घायल हो गये। घायल युवकों ने बताया कि वह टैम्पों लेकर बंगाल से हरियाण के सिकन्दरपुर जा रहे थे। जहा वह टैम्पों चलाने का कार्य करते थे। लाॅकडाउन में अपने घर वापस लोट आये थे।

Read More »

युवा गुर्जर महासभा ने मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

फिरोजाबाद। युवा गुर्जर महासभा द्वारा राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का 43 वां जन्मदिन केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर अजयपाल सिंह, बलबान सिंह, रवीन्द्र सिंह, श्यामवीर सिंह, सोनू गुर्जर प्रधान जलालपुर, महीपत सिंह, कुलदीप सिंह, लल्ला सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, जनार्दन सिंह, चन्द्रपाल सिंह गुर्जर, रविन्द्र पाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Read More »

अनिल के टैनिस संघ के अध्यक्ष बनने पर हर्ष

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद निवासी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन को अखिल भारतीय टेनिस संघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है । अनिल के अध्यक्ष बनने पर हर्ष वक्त करते हुऐ बीजेपी जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता कहा कि डॉ. जैन के कार्यकाल में भारत टेनिस में नई ऊंचाई छुएगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से जसराना चैयरमैन अवनीश गुप्ता, सिरसागंज पालिकाध्यक्ष संत कुमार उर्फ सोनी शिवहरे, मनीष अग्रवाल, विकास पालीवाल, आनन्द अग्रवाल, रीतेश आर्य, दीपक राठौर, कमल दिवाकर, हेमंत गुप्ता, सूरज वाजपेयी, कमल अग्रवाल, नीतेश अग्रवाल, विशाल मोहन यादव आदि रहे।

Read More »

सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का हुआ विमोचन

जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती ने वीडियो कांफ्रेसिंग से किया विमोचन
फिरोजाबाद। उ.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने भाजपा जनपद फिरोजाबाद की सेवा ही संगठन नामक ई-बुक का विमोचन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती ने कहा कि कोविड़-19 जैसी वैश्विक महामारी में भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी और अपने परिवार की परवाह न करते हुए समाज के निर्धन व जरूरतमंद लोगों तक मद्द पहुँचाने का कार्य निःस्वार्थ भाव से किया गया। जनपद के देवतुल्य कार्यकर्ताओ के सेवा के कार्यो को इस ई-बुक में दर्शाया गया है। जो अपने आप मे अतुलनीय और सरहानीय है। कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भाजपा की ओर से किये गए सेवा कार्यो पर आधारित ई-बुक सेवा ही संगठन अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगी। जब विपक्ष इस वैश्विक महामारी में झूठी और खोखली राजनीति कर रहा था तब उस समय भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की बिना परवाह किए बिना सेवा कार्य में जुटे हुए थे।

Read More »

रामलीला महोत्सव आयोजन कराने हेतु अधिकारियों को भेजा पत्र

फिरोजाबाद। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के सचिव रामप्रकाश बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव का आयोजन 10 अक्टूबर से होगा। वहीं 14 अक्टूबर को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बारात निकाली जायेगी। जिसके लिए कोविड-19 के चलते आॅनलाॅक प्रक्रिया-5 के अंतर्गत नवीनतम दिशा निर्देश की प्राप्ति हेतु भारत सरकार सहित प्रादेशिक व जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
संस्था अध्यक्ष राकेश कुशवाह बाबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रामलीला परिसर व आयोजन से संबंधित साज-सज्जा के सामान रथों आदि की रंगाई, पुताई, साफ-सफाई, मरम्मत आदि शुरू कराने, स्वरूपों के रूप सज्जों के सामान को व्यवस्थित करने सहित नगर निगम प्रशासन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

Read More »

पंचायत चुनाव की तैयारी में लगें कार्यकर्ताः अनुप्रिया पटेल

कानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पूरी ताकत से लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाएं व सभी जिलापंचायत क्षेत्रों से प्रत्याशियों का चयन शुरू कर के नेतृत्व को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को दुरुस्त कर लिया जाए ताकि चुनावों में प्रत्याशियों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। यह बात उन्होंने वर्चुअल माध्यम से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कही।

Read More »

अवैध बस्तियों को राजनैतिक संरक्षण

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली व उसके आस-पास के इलाकों में रेल लाइनों के किनारे बस चुकीं झुग्गी बस्तियों को हटाने का आदेश बिगत दिनों दिया है। ऐसा ही आदेश पूरे देश के लिये लागू किया जाये तो अच्छा रहेगा। यह सिर्फ दिल्ली का ही मामला नहीं है ऐसे नजारे कई राज्यों में देखने को मिल रहे हैं और खास बात यह है कि ऐसी बस्तियों में गंदगी का बोलबाला तो रहता ही है साथ ही तमाम शातिर अपराधियों की शरणस्थली भी साबित हो रहीं हैं ऐसी ही बस्तियां। इन बस्तियों के बसने के समय से लेकर ही क्षेत्रीय नेताओं के स्वार्थ के लिये नौकरशाही भी अनेदेखी करने में अपनी भलाई समझती है। नतीजा यह होता है कि धीरे धीरे ये बस्तियां बड़ा रूप ले लेती हैं और सभ्रान्त बस्तियों के लिये कष्टकारक साबित होने लगतीं हैं, उनकी परेशानी बढ़ा देतीं हैं।
हालांकि दिल्ली-एनसीआर में रेलवे का यह मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय इस लिये पहुंचाया गया क्योंकि रेल पटरियों के दोनों ओर काफी संख्या में झुग्गी बस्तियां बस गई हैं और ये बस्तियां गंदगी का गढ़ बनकर प्रदूषण फैलाने का कारण बन गईं हैं।
बताते चलें कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने वर्ष 2018 में ही ऐसी झुग्गी बस्तियों को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका कारण कुछ भी रहा।
हालांकि किस कारणों से राष्ट्रीय हरित प्राधिकरणा आदेश के बाद भी ये झुग्गी बस्तियां नहीं हटायीं गई थीं शायद उसका संकेत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में छुपा है। क्योंकि अपने फैसले के क्रियान्वयन में स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले को किसी भी न्यायालय में नहीं सुना जाना चाहिए। इतना ही नहीं यह टिप्पणी भी विचारणीय है कि इस आदेश में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। यह एक तथ्य है कि दिल्ली ही नहीं देश के कई राज्यों में लागू हो रही है और रेल पटरियों के किनारे सैकड़ों बस्तियां बस चुकीं हैं और इन बस्तियों को क्षेत्रीय नेताओं का संरक्षण मिलता है। लेकिन ऐसी बस्तियों को रोकना आवश्यक है। कुछ भी हो रेल लाइनों के किनारे बसी झुग्गी बस्तियों को हटना ही चाहिये।

Read More »

‘‘हिमालयीजैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र संबंधी सेवाएँ’’ विषयक चर्चा की

कानपुर। क्राइस्ट चर्च काॅलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग तथा आई सी आई एम ओडी, नेपाल (इंटर्नेशनल सेंटर फाॅर इंटीग्रेटेड माउन्टेन डेवेलपमेंट) और इंडियन थिंकर्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में “हिमालयीजैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र संबंधी सेवाएँ” विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस का उद्देश्य था हिमालय भारत और आस-पास के क्षेत्रों के लिए न केवल भौगोलिक संरक्षण प्रदान करता है, अपितु उसकी विस्तीर्ण जैव विविधता और वृहदपारिस्थितिकी तंत्र बहुत बड़े भू-भाग में जीवन संरक्षित किए है। वेबिनार का आरम्भ करते हुए आयोजन सचिव डाॅ. मीतकमल द्विवेदी (एसोसिएटप्रोफेसर, रसायनशास्त्र विभाग) ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना करने हेतु डाॅ श्वेताचंद (एसोसिएट प्रोफेसर, रसायनशास्त्र विभाग) ने ईश-आराधना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जोजेफ डेनियल ने सभी अतिथियों और मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए इस वेबिनार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समसामयिक स्थितियों में जैव विविधता के संरक्षण और पुनरुज्जीवनकी महत्ता पर चर्चा की।

Read More »