Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1117)

JAN SAAMNA DESK

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवाओं को बना रही है आत्मनिर्भर

राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवकों की बेरोजगारी की समस्या दूर करने और प्रदेश के हुनरमंद व कर्मठ युवाओं को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इस योजना का मुख्य उदद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना उद्योग शुरू कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 25 लाख रूपये तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। इसमें राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान लाभार्थी को उपलब्ध कराया जाता है, जो कि उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 6.20 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु रु0 2.50 लाख तक देय होता है। जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जाता है।
प्रदेश में बहुत से ऐसे युवा है जो शिक्षित और किसी न किसी ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना खुद का कोई उद्योग, स्वरोजगार शुरू नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री जी का ध्येय है कि राज्य के ऐसे युवा इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करें और अपना रोजगार शुरू करे, इसके लिए सरकार उनकी आर्थिक सहायता करेगी। प्रदेश के युवाओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभान्वित कराते हुए उनको आत्मनिर्भर एवं सशक्त तथा आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए सरकार बड़ी तेजी से कार्य कर रही है।

Read More »

डाॅ0 शिप्रा श्रीवास्तव को शिक्षक सम्मान से नवाजा गया

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। दि इंटरनेशनल एसोसिएशन आॅफ लाॅयन्स क्लब, कानपुर अलंकृत, मण्डल 321-बी 2 के द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह (5 सितम्बर 2020) आयोजित किया गया। इस मौके पर क्राइस्ट चर्च डिग्री कालेज की प्रोफेसर डाॅ0 शिप्रा श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये ला. राजीव शुक्ला के करकमलों द्वारा अंगवस्त्र व सम्मानपत्र भेंट कर शिक्षक सम्मान से क्राइस्ट चर्च कालेज परिसर में नवाजा गया। बताया गया कि कोविड-19 जैसी प्रतिकूल परिस्थिति होने के चलते आयोजकों के द्वारा अन्य कई शिक्षकों को उनके घर पर ही सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के राजीव शुक्ला, डाॅ0 नलिन श्रीवास्तव, डाॅ0 संगीता, डाॅ0 सूफिया सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। 

Read More »

कोविड संक्रमण से बचाव एवं उसके रोकथाम हेतु बैठक में हुई चर्चा

कानपुर। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा उ0प्र0 शासन रजनीश दुबे की अध्यक्षता में तथा अपर मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आलोक कुमार प्रथम, डाॅ आर0 के0 सिंह की उपस्थिति में तीन सदस्यीय टीम की कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में कोविड संक्रमण बचाव एवं उसके रोकथाम हेतु बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा ने जनपद में बनाये गये कन्टेनमेन्ट जोन को व्यवस्थित रुप से करते हुये लोगों को मास्क लगाये जाने सहित कोविड प्रोटोकाल का पालन कड़ाई से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कन्टेनमेन्ट जोन में सेनेटाइजेशन घर-घर कराये जाने के निर्देश अपर नगर आयुक्त को दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड मरीजो बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराये जाने हेतु एल-2 के प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सकों, संसाधनों को बढ़ाते हुये बेहतर व्यवस्था करायी जाये। उन्होंने प्राइवेट नान कोविड अस्पतालों में फ्लू कार्नर में भर्ती मरीजों को ट्रैक करते हुये जिनमें कोविड-19 से संबंधित लक्षण पाये जाते हैं तो उन मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराये जाने के निर्देश दिये तथा अस्पतालों का निरीक्षण कराये जाने हेतु भीे निर्देशित किया।

Read More »

आजीवन शिक्षा को समर्पित रहे डा0 राधाकृष्णन

कोरोनाकाल में त्योहार और धार्मिक-सामाजिक आयोजन मर्यादित लोगों की उपस्थिति में आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में लगता यही है कि इस साल शिक्षक दिवस भी शायद बंद स्कूलों और कालेजों के माहौल में विद्यार्थियों की प्रत्यक्ष उपस्थिति के बिना ही मनाया जाएगा। पर इससे गुरु-शिष्य के परस्पर के प्रेम और आदर में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जिनके जन्मदिन पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, उन डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वैसे तो लोग देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में जानते हैं। परंतु उनकी असली पहचान अद्वितीय और आजीवन शिक्षक के रूप में है। जब वह देश के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए तो 1962 में उनके विद्यार्थी उनके जन्मदिन को मनाने का निवेदन ले कर उनके पास आए। तब डा0 राधाकृष्णन ने उनसे कहा कि अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाओगे तो मुझे विशेष खुशी होगी और तभी से राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर देश के शिक्षकों के लिए समर्पित दिन बन गया।
5 सितंबर, 1888 के तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै से 40 किलोमीटर दूर गांव तिरुतानी में डा0 राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। पूर्वजों का गांव सर्वपल्ली था, जो उनका कुलनाम बना रहा। निम्न ब्राह्मण परिवार के इस बच्चे के तहसीलदार पिता पढ़ाने के बजाय उसे मंदिर का पुजारी बनाना चाहते थे। पर वह पढ़-लिख कर हिंदू दर्शनशास्त्र के महान विद्वान और उच्चकोटि के दार्शनिक बन गए। डा0 राधाकृष्णन की लगभग समस्त शिक्षा क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल-कालेज में हुई। शायद यही वजह थी कि बाद में उन्होंने ‘द हिंदू व्यू आफ लाइफ’ जैसे ग्रंथ की रचना की, जिसमें क्रिश्चियन मिशनरी शिक्षण संस्थाओं के मुक्त वातावरएा का बखान किया गया है। वैसे मिशनरी स्कूलों में हिंदू धर्म को निम्न धर्म के रूप में पढ़ाया जाता था। किशोर-युवा राधाकृष्णन के मन पर इसका गहरा असर पड़ा। इसलिउ उन्होंने ‘द हिंदू व्यू आफ लाइफ की रचना की थी।
1904 से 1908 के दौरान उन्होंने मद्रास यूनीवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद दर्शनशास्त्र के महापंडित के रूप में प्रख्यात हुए राधाकृष्णन कालेज समय से ही दर्शनशास्त्र विषय की ओर आकर्षित हुए थे। उनका एक चचेरा भाई दर्शनशास्त्र से स्नातक था। छुट्टियों में उसकी किताबें राधाकृष्णन को मिलीं तो परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रख कर मुफ्रत में मिली किताबों की वजह से उन्होंने दर्शनशास्त्र को ही उच्च शिक्षा का विषय बनाया। एमए की डिग्री के लिए उन्होंने ‘वेदांत का नीतिशास्त्र’ पर शोध निबंध लिखा था।

Read More »

जिलाधिकारी ने कोविड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर दिये निर्देश

कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा प्राइवेट कोविड फैसिलिटी आवास विकास कल्याणपुर स्थित एस आई एस का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निदेश दिए गए। प्राइवेट कोविड फैसिलिटी में बेहतर इलाज किया जाये। सीसीटीवी फुटेज विजवल रहे। आईसीयू में लगे कैमरों की निगरानी स्टैटिक मजिस्ट्रेट देखते रहे।
साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट को यह भी देखना है कि रोस्टर के अनुसार डाक्टर आ रहे हैं या नहीं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ओवर बिलिंग पर भी निगरानी रखें।मरीजों के परिजनों को उनकी स्थिति भी लगातार बताई जाती रहे।
प्राइवेट हॉस्पिटल की मनमानी को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट सभी कोविड फैसिलिटी में नियुक्त किया है। जिनके द्वारा लगातार यह निगरानी रखी जायेगी की मरीजो को बेहतर इलाज मिले, रोस्टर के अनुसार सभी डाक्टर आए और उनके द्वारा भ्रमण भी होता रहे, इसको सुनिश्चित कराने के लिए इन स्टैटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया हैं।

Read More »

मेयर ने स्वास्थ्य विभाग व निर्माण विभाग अधिकारियों के संग की बैठक

फिरोजाबाद। मेयर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार ने स्वास्थ्य विभाग व निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें डोर-टू-डोर कूडा संग्रह की व्यवस्था को और प्रभावी ढंग से करने एवं बसूली प्रभावी तौर पर जमा कराने के निर्देश दिए। शहर के सभी वार्डो में फोगिग, सफाई एवं सैनेटाइजेशन कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक अभियंता निर्माण अमरेन्द्र गौतम को प्रत्येक र्वाड में एक बोर्ड लगवाएं जाने जिसमें क्षेत्रिय पार्षद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षण, अवर अभियंता, क्षेत्रिय सफाई नायक का मोबाइल नम्बर अंकित कराने के निर्देश दिए।

Read More »

प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने कुम्भज किशोर

फिरोजाबाद। प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से प्रसपा युवजन सभा का कुम्भज किशोर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। कुम्भज किशोकर के प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में बृज यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, ललित यादव जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा, अनज वर्मा जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मोहित शर्मा, मीना राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख नीरज यादव जिला महासचिव प्रसपा आदि रहे।

Read More »

भारतीय जीवन बीमा निगम की 64 वीं वर्षगांठ पर अभिकर्ताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय जीवन बीमा निगम की फिरोजाबाद की शाखा सुहाग नगर में 64 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में अभिकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मयंक श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने सभी अभिकर्ता भाईयो को तिलक लगाकर और भगवा पट्टा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सह शाखा प्रबंधक मयंक भटनागर ने किया। इस दौरान अपूर्व शर्मा, अभिकर्ता सतीश चन्द्र गोला (राजा भईया), संजय पाठक, रवि शंकर, ललित कुमार, नव रतन प्रजापति, सुनीता जैन, योगेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, राकेश कुमार कुशवाह, विनोद कुमार वघेल, सुरेश त्यागी, अर्जुन सिंह राठौर, राहुल कुमार, सर्वेश सविता, रघुराज सिंह, डा राजेन्द्र कुलश्रेष्ठ, राम कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

बुलेट सवारों को बस ने मारी टक्कर, गंभीर

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म के समीप रोडवेज बस ने आज शुक्रवार को सुबह बुलेट बाइक सवार मामा एवं भांजी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को घायलावस्था में उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से आगरा रैफर कर दिया गया। बताते चलें कि कासगंज में एसआई के पद पर तैनात 40 वर्षीय रामकुमार अपनी 16 वर्षीय भांजी प्रीति को लेकर बुलेट बाइक से अपने घर गुढ़ा सलेमपुर, नसीरपुर आ रहे थे। इसी दौरान थाना जसराना क्षेत्र पाढम के समीप रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। डयूटी पर तैनात डा. राहुल जैन ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, स्थिति गंभीर होने पर आगरा रैफर किया गया है ।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में लाइनमैन की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

शिकोहाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
विजय सिंह (38) पुत्र गीतम सिंह निवासी नौशहरा संविदा पर नौशहरा फीडर पर तैनात था। वह बिजली का कार्य करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रात्रि में ड्यूटी करने के बाद सुबह 9 बजे के करीब अपने घर नौशहरा लौट रहा था। तभी घर से कुछ दूरी से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को बिजली घर फीडर पर रखकर मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पुलिस को कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।

Read More »