Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1122)

JAN SAAMNA DESK

बेटा ही निकला पिता का हत्यारा

मीरजापुर। बिगत शनिवार को थाना अहरौरा के खाजगीपुर गांव में रामवृक्ष पटेल 55 वर्ष की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके संबंध में मृतक की पत्नी बिन्दो देवी की तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर 2 अज्ञात अभियुक्तगणों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। विवेचना व भौतिक साक्ष्यों व पतारसी सुरागरसी से यह ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में परिवार के किसी सदस्य का आपराधिक कृत्य है, साक्ष्यों के प्रमाणित होने पर कि मृतक के पुत्र जयहिन्द पटेल उर्फ दादा ने ही अपने साथी अजीत कुमार मौर्या के साथ मिलकर पिता
की हत्या, पैतृक सम्पति में हिस्सा न पाने की रंजीश की वजह से ही की है। सोमवार को अभियुक्त जयहिन्द पटेल व अजीत कुमार मौर्य को आनन्दीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जयहिन्द की निशानदेही पर घर के कमरे में से ही लकड़ी के पाटन के ऊपर छुपा कर रखे गये आलाकत्ल लोहे के रम्मे को बरामद किया गया।

Read More »

नवोउज्ज्वल फाउडेशन ने विद्यालय में किया पौधा रोपण

शिकोहाबाद। सोमवार को नवोउज्ज्वल फाउंडेशन द्वारा संचालित यूथ फर इंडिया के तत्वाधान में सोमवार को पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहनीपुर गांव में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोजाबाद जिला संयोजक प्रोफेसर रविंद्र यादव ने की। इस दौरान जिला इकाई के नगर संयोजक तापस जादौन एवं मीडिया प्रभारी अंशुमान सिंह ने जिला फिरोजाबाद ने अपनी टीम सहित विद्यालय में पौधा रोपण किया। इस दौरान औषधीय, फलदार, छायादार पौधों को रोपित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि पौधों की हम सभी को मिलकर देखभाल करनी है जब तक पौधे बडे नही हो जाते हैं। हमें इन पौधों को बच्चों की भांति पालना होगा।

Read More »

विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को दी जानकारी

फिरोजाबाद। संजीव फौजदार अध्यक्ष/जिला जज जिला विधिक प्रधिकरण के निर्देशानुसार एवं सीमा कुमारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीडी) की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में महिलाओं हेतु विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
नामिका अधिवक्ता शाहाना सिरासी एडवोकेट के बताया कि समाज के निर्धन एवं निर्बल वर्ग को कार्यालय द्वारा निःशुल्क विधिक सेवा की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत उन्हें मुकदमा लडने के लिए निःशुल्क अधिवक्ता व अन्य वाद व्यय प्राप्त होते है। आरिफ खान एड. ने कहा कि इस कार्यालय द्वारा पीडित क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत क्षतिपूर्ति का भी भुगतान किया जाता है। विधवा, विकलंाग विभिन्न अक्षमताओं से ग्रस्त व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों से सबंधित कानूनों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Read More »

मेरी बेटी मेरा अभिमान मदर डॉटर सेल्फी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम रही प्रीती

⇒राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई आॅनलाइन प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति की राष्ट्रीय मंत्री महिला प्रकोष्ठ बिंदिया गुप्ता द्वारा ऑनलाइन मेरी बेटी मेरा अभिमान मदर डॉटर सेल्फी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान के तहत अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। कोरोना के संक्रमण काल को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों के लिए घर पर रहकर ऑनलाइन मेरी बेटी मेरा अभिमान मदर डॉटर सेल्फी कॉन्टेस्ट का आयोजन कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया आज हमारी बेटियां हमारा स्वभिमान हैं जो हर क्षेत्र में सफलता के नित नये आयाम बना रही हैं। स्पेशल केटिग्री में मंडल प्रभारी उर्मिला गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष मधु पांडे, रूबी बघेल, निर्मला गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, पूजा गुप्ता, आरती सूरी आदि ने पुरस्कार जीते।

Read More »

महापौर ने नाला सफाई अभियान का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। महापौर एवं नगर आयुक्त के निर्देश पर बरसात को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा नालों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में डाक बंगला के सामने रोड के दूसरी साइड में बच्चा जेल के सामने से रसूलपुर तक विशेष सफाई अभियान चला गया।
सोमवार को मेयर नूतन राठौर ने नगर निगम अधिकारियों संग रसूलपुर पर चल रहे नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्य होते मिला। उन्होंने स्वयं अपने सामने खड़े होकर सफाई कराई। जोनल सेनेटरी आॅफीसर दलवीर सिंह ने बताया कि कुल 75 सफाई कर्मचारियों की गैंग लगाकर सफाई कराई जा रही। साथ ही सिल्ट भी उठाई जा रही है। मेयर ने जोनल सैनेटरी आफीसर से कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए।  उनको कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक उपकरण प्रदान किये जाए।

Read More »

पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च

मीरजापुर। आज सायं जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के बनाये रखने व कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराये जाने एवं असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिको में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिको में सुरक्षित वातावरण व संदिग्धों की निगरानी व अभिसूचना संकलन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च का प्रारंभ डंकीनगंज से शुरु कर सम्पूर्ण शहर क्षेत्र में किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय मे फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील भी की गयी, उक्त पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध वाहनोंध् व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।

Read More »

सटरिंग हटाते समय छज्जे के साथ नीचे गिरा मजदूर, मौत

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कटरा मीरा में एक मकान की सटरिंग खोलते वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की जान चली गयी। घटना की सूचना पर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सोमवार को मोहल्ला कटरा मीरा में हजीरों वाली रोड पर स्थित एक मकान के छत की सटरिंग खोलने का काम चल रहा था, जिसमे थाना मक्खनपुर गांव नगला बाजदार निवासी शिवम उर्फ छोटेलाल 30 पुत्र गोवर्धन मजदूर काम कर रहे था। वह द्वितीय मजिंल कि छत पर छज्जे कि सटरिंग को खेाल रहा था सुबह 11 बजे के करीब अचानक छज्जा टूट गया और मजदूर छज्जे के साथ नीचे आकर गिर पडा जिससे कि मजदूर के उपर लोहे कि सटरिंग गिर पडी और उसकी मौके पर ही मौत ही गई। हादसे के बाद वहा काम कर रहे मजदूरो मे हडकंप मच गया। तो वही मकान स्वामी वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने मलवे को हटाने का काम किया तथा नीचे दबे मजदूर को निकाला। इधर लोगो ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम देवेन्द्र कुमार ओर सीओ बल्देव सिंह खनेडा सहित शिकोहाबाद थाने का फोर्स पहुंच गया।

Read More »

विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिला और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें साजिशन कार्यवाही करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव एवं पूर्व विधायक रमेश चंचल के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम पहुंचा। जहाॅ उन्होंने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आसफाबाद के पास बम्बा पर दीवाल को घटिया मानते हुए तुड़वा दिया गया। शहर में जगह-जगह निर्माण कार्य किये जा रहे है। सभी निर्माण कार्यो की जांच कराकर कार्यवाही की जाएं। अन्यथा यहाॅ माना जायेगा कि सपा से जुड़ा व्यक्ति कोई भी ठेकेदारी करता हैं तो उसका जानबूझकर उत्पीड़न किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल ने छारबाग स्वर्ग आश्रम, जलेसर रोड मरघटी के निर्माण कार्यो की जांच एवं मथुरा नगर में बृजराज सिंह स्कूल से यादव नगर की सड़क व नगला भाऊ में सड़क का टेंडर पास होने के बाद भी नही बनाई गई।

Read More »

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ः 4 दबोचे

हाथरस। पुलिस कप्तान विक्रम वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हसायन पुलिस द्वारा बीती रात्रि को पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 15 मोटर साइकिलें, नगदी व तमंचा कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। उक्त बदमाशों द्वारा पुलिस पर कई राउंड फायरिंग भी की गई।
उक्त घटना का आज पुलिस कार्यालय पर खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि को थाना हसायन प्रभारी मृदुल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग व आरोपियों की तलाश में थे और गढोला स्कूल के पास रामपुर तिराहा जलेसर रोड की तरफ चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिलों पर कुछ युवक आते हुए दिखाई दिए और उक्त लोग पुलिस को देख कर सकपका कर पीछे की ओर लौट कर भागने लगे। उक्त लोगों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए गए लेकिन पुलिस टीम ने पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सिखाए गए तरीकों से जान बचाते हुए गढ़ोला स्कूल के पास से उक्त चारों शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम देवेश पुत्र इंद्रपाल निवासी नवलगढ़ी, थाना हाथरस जंक्शन, प्रताप पुत्र वीरेंद्र सिंह अहरिया निवासी गांव सलेमपुर, रजी मोहम्मद पुत्र निजामुद्दीन निवासी गांव हैथा रघुनाथपुर, रामखिलाड़ी पुत्र विजयसिंह अहरिया निवासी नगला अहीर बताये हैं। जबकि उक्त घटना में शामिल दिनेश कुमार पुत्र रामभरोसे जाटव निवासी गांव बरवाना मौके से भाग जाने में सफल रहा।

Read More »

यूरिया लेने के लिये उमड़ी किसानों की भीड़

सासनी, हाथरस। खेतों में खाद लगाने के लिए सरकारी सहकारी समिति केन्द्र पर किसानों को खाद न मिल पाने के कारण किसानों की भीड जुट गईं शाम तक जुटी भीड़ में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि काफी समय से सहकारी समिति केन्द्र पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जब किसानांे को खाद के आने की खबर हुई तो सहकारी समिति में किसानेां की भीड जुट गई। बता दें कि जनपद में 1904 मीट्रिक टन यूरिया व 10210 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार के अनुसार पूरे जनपद हाथरस में 1597 मीट्रिक टन इफको यूरिया इतावर को प्राप्त हुआ है जिसको सभी सहकारी समितियों पर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त यूपीएग्रो, आईएफएफडीसी, पीसीएफ तथा एग्रीजंक्शन के बिक्री केन्द्रों पर भी भेजा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को यूरिया प्राप्त हो सके। इसकी बिक्री के लिए स्पष्ट करना है कि डीएपी सरकार से अनियंत्रित उर्वरक की श्रेणी में आता है, जिसकी कीमत डीएपी की कम्पनियाँ तय करती हैं। डीएपी का कोई सरकारी मूल्य नहीं है। डीएपी की अधिकतम खुदरा कीमत रू 1250 है, जिसको विक्रेताओं द्वारा 1200 में बेचा जा रहा है इफको तथा कृभको की डीएपी, जो सहकारी समितियों पर उपलब्ध है, का किसानों में विक्रय दर रू 1150 है और इसी दर पर बेचा जा रहा है।

Read More »