JAN SAAMNA DESK
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
हाथरस। आगरा रोड कैंप कार्यालय पर युवा कांग्रेसी नेता आदित्य शर्मा और अंकित पाराशर ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में भारत की सशक्तिकरण की यात्रा के विषय पर द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 13, 14 सितम्बर को होने जा रहा है। प्रतियोगिता में 16 से 22 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए युवा नेता आदित्य शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागी ूूूण्लनअंरवेीण्पद पर रजिस्ट्रेशन करें। प्रतियोगिता 30 मिनट में 60 सवाल होंगे। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम लैपटॉप, द्वितीय मोबाइल, तृतीय पुरस्कार टेबलेट के साथ ही सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे।
पकड़े गये गैस सिलेण्डरों में गैस निकली कम
हाथरस। नवागत एसडीएम सदर एवं आईएएस अधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा द्वारा आज सुबह गैस सिलेंडरों से भरे एक टेंपो को पकड़ लिया और उसमें लदे गैस सिलेंडरों की जांच व वजन कराया गया तो उन सभी सिलेंडरों में काफी मात्रा में गैस कम पाई गई। जिसे लेकर एसडीएम सदर ने गैस होकरों एवं गैस एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एसडीएम सदर एवं आईएएस प्रेम प्रकाश मीणा को आज सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि भारत गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर टेंपो जा रहा है और गैस सिलेंडरों में गैस सिलेंडर का वजन कम कर सप्लाई दी जा रही है। जिस पर वह तत्काल अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क के पास पहुंच गये और उन्होंने भारत गैस एजेंसी के सिलेंडर से भरे टेंपो को पकड़ लिया और सिलेंडरों की जांच कराई तथा उनका वजन कराया गया तो गैस सिलेंडरों में एक से लेकर 2 किलो तक गैस कम पाई गई। जिसको एसडीएम सदर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीएसओ व आपूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर उसके खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस दौरान एसडीएम सदर के साथ लेखपाल मदन मोहन शर्मा व टीम थी।
कमला हेरिसः जिन्होंने उड़ा दी है ट्रम्प की नींद
अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को के काउंटी अल्मेडा की अदालत के कटघरे में एक 14 साल की लड़की खड़ी थी। उसके फेस पर गहरा मेकअप था। अदालत की ज्यूरी सहित सभी उसे विचित्र नजरों से देख रहे थे। तभी उस लड़की के वकील के रूप में डिस्ट्रिक्ट एटार्नी कमला हेरिस ने ज्यूरी की ओर देख कर कहा कि ‘कटघरे में खड़ी यह लड़की गैंगरेप का शिकार बनी है। मैं जानती हूं कि आप लोग नहीं चाहते कि यह लड़की आप लोगों के बच्चों के साथ खेले। परंतु इस देश का कानून मात्र गोरे लोगों को बचाने के लिए नहीं बना है। कटघरे में खड़ी यह लड़की अभी मासूम है और इसे उन लोगों से सुरक्षा चाहिए, जो इसे जंगली जानवारों की तरह नोच खाने की ताक में बैठे हैं।’’
असिस्टेंट एटार्नी के रूप में अदालत में जब कमला हेरिस कटघरे में खड़ी लड़की की ओर अंगुली से इशारा कर के ज्यूरी की आंख से आंख मिला कर बात कर रही थीं, तब उनकी कही एक-एक बात ज्यूरी के दिल में उतरती जा रही थी। इस केस को कमला हेरिस जीत गई थीं। लड़की के साथ रेप करने वाले अपराधी ठहराए गए थे। परंतु अदालत से निकलने के बाद वह लड़की गायब हो गई थी। डिस्ट्रिक्ट एटार्नी कमला हेरिस और पुलिस ने उस लड़की की बहुत खोज की, पर उसका कहीं पता नहीं चला। वकील के रूप में कैरियर बना चुकी कमला हेरिस सदैव दमन का शिकार बनी युवतियों के लिए लड़ती रहीं। वकील के रूप में उनका एटेंशन हमेशा टीनएज प्रोटक्शन पर रहा।
लाखों की लागत से बनाया गया बारातघर बदहाली का शिकार
प्रयागराजः वी.डी. पाण्डेय। सरकार आम जनमानस के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं को समय-समय पर क्रियान्वित करती रहती है और उन योजनाओं में जनता का ही पैसा पानी की तरह बहा जाता है लेकिन उस योजना का लाभ आम जनमानस को ना मिले और वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए तब यह प्रश्न लाजमी हो जाता है कि इसका जिम्मेदार कौन है?
जी हां, विकासखंड भगवतपुर की ग्राम पंचायत खटागी में एक सामुदायिक क्रिया घर या बारात घर का निर्माण कराया गया था जिसके निर्माण को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके निर्माण के लिए सरकार के खाते से कई लाख रुपए खर्च किए गए होंगे। सामुदायिक भवन में लगी शीशे की खिड़कियां ,दर्जनों की संख्या में लटकते पंखे ,परिसर में लगा हैंडपंप, एक बड़ा गेट यह सब चीख चीख कर बता रहे हैं कि किस तरह यहां भ्रष्टाचार को दफनाया गया है। जिससे किसी को पता ही ना चल सके यहां कभी कोई भवन भी था। खटंगी न्याय पंचायत खटानी ग्राम सभा की जनता का कहना है कि इस भवन को बना तो दिया गया लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। मतलब साफ है बरात घर का निर्माण करा कर उससे अपनी जेबें तो भरी गई लेकिन आम जनमानस को उसका लाभ मिलेगा या नहीं इस पर जिम्मेदारों ने विचार नहीं किया।
प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार योजना के अन्तर्गत जानकारी दी
कानपुर। प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार योजना के अन्तर्गत क्षेत्रीय अध्यक्ष आन्नद वर्मा के आदेशानुसार छावनी के क्षेत्र संजय नगर रेलवे पटरी के किनारे की बस्ती में जिलामंत्री राजाराम कनौजिया, जिलामंत्री जय प्रकाश ने जाकर प्रचार प्रसार योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सभी के आधार कार्ड का राशन कार्ड के बारे में भी लोगो को बताया की अगर आप लोगो के पास सभी प्रकार के कागजात होगे तभी आप लोगो को योजनाओं का फायदा मिल पायेगा। जिन लोगो के पास कागजात नही है पहले सभी लोग अपने अपने कागजात तैयार कर लें। अगर कोई दिक्कत हो तो हमें जानकारी दे हमारी टीम आपके साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपको प्रधानमंत्री प्रचार प्रसार योजनाओं का लाभ दिलायेगें। इस मौके पर बबली वाल्मीकि, अशोक कटियार, पप्पू, शन्नी, बाबा, राजू क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट-नूतन राठौर
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने निमार्ण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने वाले ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले ठेकेदरों को काली सूची में डाला जायेगा।
आसफबाद नाले पर बन रहे पैरापिट बाॅल निर्माण के ध्वस्तीकरण को लेकर मेयर नूतन राठौर ने कहा कि उन्होंने निर्माण कार्य का दो बार स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें उनको काफी खामियां नजर आई। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में सीमेंट के नाम पर केवल बालू का प्रयोग किया जा रहा था। वहीं अब्बल ईट के स्थान पर दोयम दर्जे की ईट इस्तेमाल की गई है। नाले के ईद-गिर्द बनाई जा रही दीवार को कोई बच्चा भी तोड़ सकता है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार पर 20 हजार रूपए का आर्थिक दंड लगाया था। चेतावनी के बाद भी ठेकेदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मेयर ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने वाले ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से ऐसा किया तो उसे काली सूची मे डाल दिया जाएगा।
नमामि गंगे परिजना में भूमि खरीद मुनाफाखोरी में सात लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज
⇒भाजपा के दो पूर्व महानगर अध्यक्ष की कलह के कारण खुला राज
फिरोजाबाद। नमामि गंगे परिजना के लिए खरीदी गई भूमि में करीब दो करोड का मुनाफाखोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ थाना दक्षिण में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस उक्त मामले में जाॅच कर रही है।
बताते चले कि थाना विगत पाॅच अक्टूबर 2019 को जलकल महाप्रबंधक ने सीवर पंपिग स्टेशन के निर्माण के लिए 941 वर्ग फीटर जमीन दो करोड़ 27 लाख रूपयें में खरीदी गयी थी। इस मामले में जमीन की बिक्री करने की शिकायत भाजपा नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्व्ता ने भी की थी। जिसको लेकर मामला न्यायालय में पहुंच गया। भूमि विवाद में एक बार दोनो ही महानगर अध्यक्ष आमने-सामने आ गये थे। विगत दिन न्यायालय के आदेश पर थाना दक्षिण में पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, आगरा गेट निवासी पुलकित अग्रवाल पुत्र मनोज अग्रवाल, मुस्ताबाद प्रेमपुरा रैपुरा निवासी सतीशचन्द्र पुत्र चिरंजीलाल, थाना दक्षिण जोशियाना निवासी शैलेन्द्र वर्मा पुत्र काशीराम, देवेन्द्र पुत्र बाबूराम, श्रीचन्द्र पुत्र बाबूराम, चन्द्रवार गेट निवासी संजय पुत्र भूपत सिंह के खिलाफ 420, 467, 468 एंव 471 में अभियोग दर्ज हुआ है।
शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन व शहीदान-ए-करबला की याद में किया गया वृक्षारोपण
फिरोजाबाद। मुहर्रम की दसवीं तारीख के मौके पर प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर में शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन व शहीदान-ए-करबला की याद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर रही।
शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने बताया कि कोरोना के महामारी के चलते मुहर्रम की दसवीं तारीख पर सुबह आठ बजे यौम-ए-अशूरा (शोक सभा) व फातिहा का आयोजन कर शाही बड़ा इमामबाड़ा के ताजिये को परिसर में ही स्थित हुजरे में रखवाकर कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। दसवीं मुहर्रम पर ताजियो के जुलूस के स्थान पर प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा परिसर में शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन व शहीदान-ए-करबला की याद में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर द्वारा पौधरोपण करके किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता एवं शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली के साथ वृक्षारोपण कर हजरत इमाम हुसैन को नजराना-ए-अकीदत पेश किया। कार्यक्रम में मुहर्रम इन्तजामिया कमेटी के संयोजक दिलशाद अली राजू, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख विकास पालीवाल ने भी शहर काजी के साथ वृक्षारोपण किया।
बाल्मीकि समाज के लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक शिकोहाबाद के कटरा मीरा मोहल्ला स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अमित सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लगभग 50 लोगों ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। सभी लोगों का जिलाध्यक्ष और उनकी टीम ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि आज उनकी घर वापसी हुई है कांग्रेस पार्टी उनकी पुरानी पार्टी है उनके बुजुर्ग लोगों द्वारा सदैव कांग्रेस पार्टी के हित के लिए कार्य किए गए हैं और कांग्रेस पार्टी सदैव उनके समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रही है। बैठक का संचालन शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ द्वारा किया गया।
Jansaamna