Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1126)

JAN SAAMNA DESK

शातिर अपराधी सूरज कसेरा गिरफ्तार

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मीरजापुर के दिशा निर्देशन में गठित टीम प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना कोतवाली कटरा मय हमराह उ0 नि0 अनिल विश्वकर्मा, का0 कौशल कुमार यादव, का0 दारा सिंह यादव, का0 उमेश कुमार यादव के साथ गश्त चेकिंग में मामूर थे, इस दौरान अभियुक्त सूरज कसेरा पुत्र देवी प्रसाद निवासी इमलहा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को आज समय 11.05 बजे बरौधा रेलवे ओवर ब्रिज से 20 कदम पर रोड के पूर्वी पटरी से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त सूरज कसेरा के पास से उक्त बरमादगी के आधार पर थाना कोतवाली कटरा पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना जीआरपी जनपद प्रयागराज व थाना कोतवाली कटरा लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। इसकी गिरफ्तारी से समाज में भय एवं आतंक में प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी ।

Read More »

अभियुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.08.2020 को उ0नि0 लव सिंह चैकी प्रभारी बरौधा थाना लालगंज मयहमराह का0 राजाराम राय के साथ गश्त चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त मोवीन अन्सारी पुत्र स्व0 जवाहर निवासी नौगढ़ थाना हलिया मीरजापुर को 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ लायन तिराहा के पास से समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Read More »

युवक पोखरी में डूबा

मीरजापुर। आज सायं थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहन ब्रह्मा बाबा स्थान ग्राम धनावल के पोखरे में ग्राम पिपरी थाना सराय ममरेज प्रयागराज से आए श्रद्धालु शुभम उम्र 22 वर्ष की पोखरी में नहाते समय डूबकर मृत्यु हो गई है, उनके माता-पिता भी साथ आए थे, थाना प्रभारी लालगंज मयहमराह के मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और आवश्यक कार्यवाही की गई।

Read More »

पेशेवर गो-तस्कर गिरोह के सरगना की गिरोहबन्द अधिनियम के अंतर्गत अपराध से अर्जित सम्पति की गयी जब्त

मीरजापुर। अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व शातिर अपराधियों पर कार्यवाही के क्रम में आज पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह के सरगना शेरु कुरैशी पुत्र गभडू कुरैशी निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर की 03 लाख 25 हजार की सम्पति जब्त की गयी, शेरु कुरैशी एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का लीडर है, शेरु अपने व गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराधिक व समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त है। इस प्रकार विधिसम्मत प्रकिया से भिन्न प्रकिया अपनाकर उसके परिणाम स्वरुप अवैध सम्पति अर्जित की गयी है, उसके पास अन्य कोई ज्ञात व वैध आय के श्रोत नहीं है, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के अनुमोदन के उपरान्त जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द

Read More »

झुलसने से युवती की मौत

मीरजापुर। कल दिनांक 26.8.2020 को समय 20ः00 बजे के करीब थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र अंतर्गत छोटा मीरजापुर निवासिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी सुमेंदर उर्फ सीपू उम्र 24 वर्ष खाना बनाते समय झुलस गई परिजनों द्वारा इलाज हेतु मंडलीय चिकित्सालय मीरजापुर लाया गया जहां इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना कोतवाली कटरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की गई, मृतका की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं पुत्री लाडो 3 वर्ष व प्रियांशु 2 वर्ष। मृतका के मायके वाले मौके पर मौजूद हैं।

Read More »

शास्त्री सेतु के मरम्मत हेतु शासन ने पहली किस्त की जारी

मीरजापुर। कल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा भेजा गया पत्र मीरजापुर प्रशासन को प्राप्त हुआ। जिसमें दुद्धी लुंबिनी मार्ग पर स्थित मीरजापुर जिले में गंगा नदी पर बने शास्त्री सेतु की रिपेयरिंग के लिए 3 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके रिपेयरिंग में कुल लगभग 8 करोड़ रुपए के खर्च आने का अनुमान है। जल्दी ही रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा यह समाचार पाकर नगर की जनता काफी खुश है साथ ही साथ ट्रांसपोर्ट और बढ़ेगा बड़ी गाड़ियां का आवागमन चालू हो सकेगा ट्रांसपोर्ट व्यापार से जुड़े हुए व्यापारी लाभ ले सकेंगे।

Read More »

मकान गिरने से महिला की मृत्यु

मीरजापुर। आज समय करीब 17.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पटिहटा निवासिनी मंगरी देवी पत्नी स्व0 विश्वनाथ उम्र करीब-75 वर्ष, जो अपने कच्चे मकान में निवास करती थी बारिश के कारण मकान अचानक गिर गया, जिससे मंगरी देवी की दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर चैकी प्रभारी इमिलियाचट्टी मय पुलिस बल तथा नायब तहसीलदार चुनार मौके पर मौजूद रहे। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Read More »

दुकान खोलने का नया फरमान गले की हड्डी बना

मीरजापुर। नगर सहित विंध्याचल क्षेत्र में दुकान खोलने के नए नियम सुबह 9ः00 बजे से लेकर रात 9ः00 बजे तक जिला प्रशासन का नया फरमान आते ही विंध्याचल के दुकानदारों के लिए फजीहत बन गया। मां विंध्यवासिनी का मंदिर प्रातः काल 5ः00 बजे खुल जाता है जिसके कारण श्रद्धालु भक्तगण दर्शन करने के लिए मंदिर की तरफ रुख कर देते हैं वही दुकान खोलने का समय 9ः00 बजे सुबह होने के कारण श्रद्धालुओं को माता के प्रसाद चढ़ाने के लिए 9ः00 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा आज विंध्याचल में बहुत से दुकानदार सुबह ही दुकान खोल कर बैठ गए थे उन्हें पुलिस के जवान डांट और फटकार के बंद कराया और हिदायत दिया 9ः00 बजे से पहले दुकान नहीं खुलने चाहिए। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है पहले के नियम ही सही थे इस तरह से कोई भी दुकानदार कुछ कमाई नहीं कर पाएगा क्योंकि यात्री मंदिर खुलने के बाद ही दर्शन पूजा करना शुरू कर देते हैं दुकानदारों का कहना है जिला प्रशासन द्वारा इस समस्या पर जरूर ध्यान देंने की आवश्यकता है।

Read More »

गोरे रंग पर कैसे करें मेकअप

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। मगर मेकअप करना एक कला है और जरूरी नहीं कि हर कोई इस कला में माहिर हो। मेकअप अपने आप में काफी बड़ा क्षेत्र है। गोरे रंग पर मेकअप करने के तरीकों को बता रही है जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता
गोरे रंग पर मेकअप की ज्यादा परत अच्छी नहीं लगती। इसलिए जरूरी है कि इस तरह की स्किन टोन में हमेशा एक शेड डीप मेकअप ही किया जाए जिससे चेहरे पर मेकअप ओवर न लगे। गोरे रंग पर ज्यादा कंटूरिंग की जरूरत नहीं है। अगर कंटूरिंग करनी है तो हमेशा सॉफ्ट ब्राउन या सॉफ्ट ब्रोंज कलर्स के साथ करें। कंसीलर हमेशा आपकी स्किन टोन से मैच करता हुआ होना चाहिए। सिर्फ दाग-धब्बे होने की स्थिति में ही एक शेड ब्राइट कंसीलर का इस्तेमाल करें। कॉम्पैक्ट भी स्किन टोन से एक शेड डार्क ही रखें। अगर आपने आंखों पर ब्राइट कलर इस्तेमाल किये हैं तो आपके लिए न्यूड ब्राउन शेड और स्किन कलर की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। रेड कलर की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो आप आईशैडो में वॉर्म कलर जैसे ब्राउन, रेड, मैरून और गोल्ड जैसे कलर का ही प्रयोग करें।

Read More »

इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा असरा जलाली ने उच्च शिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ नाॅटिंघम, यूनिवर्सिटी आॅफ रीडिंग एवं यूनिवर्सिटी आॅफ सरे द्वारा उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। असरा ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है एवं अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 89 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

Read More »