फिरोजाबाद। पं0 हर्ष कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर बुधवार को पं0 हर्ष तिवारी मंच ने यमुना किनारे स्थित महादेव मंदिर हनुमान टीला पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पं0 हर्ष कुमार तिवारी की पुण्यतिथि पर हनुमान टीला मंदिर पर परिवारीजनों ने वृक्षारोपण किया। मंच के सदस्यों ने पं0 हर्ष कुमार तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशांत तिवारी, हरिशंकर तिवारी, अश्रु शर्मा, अशोक शर्मा, हर्षित तिवारी, केशव तिवारी, राघव तिवारी, शिवांश तिवारी, अनु शर्मा, सर्वेश शर्मा, पंडित अजय शास्त्री, पंकज शर्मा भूतनाथ बाबा, राकेश तिवारी, राजनारायण मुन्ना, सुभाष यादव, मुन्नालाल यादव, अमित उपाध्याय, उमाशंकर मिश्रा, रामनिवास यादव,
JAN SAAMNA DESK
श्री राधाष्टमी पर कराए छप्पन भोग दर्शन
सासनी। कोरोना वायरस को लेकर कस्बा में श्री राधारानी मंदिर परिषर में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया। महिला हरि संकीर्तनमंडल की पदाधिकारियों ने घर में रहकर ही श्री राधारानी के भजन कीर्तन आदि से पूजा अर्चना की। श्री राधाष्टमी को मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंस के साथ छप्पन भोग फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन एवं महिला हरि संकीर्तन मंडल की चित्रा वाष्र्णेय ने बताया कि श्री राधाष्टमी का कार्यक्रम गत कई वर्षों से श्री राधारानी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाता रहा हैं। मगर कोरोना वायरस के चलते मंदिर परिसर में कोई कार्यक्रम नहीं किया गया हैं। सभी महिलाओं ने श्री राधारानी का भजन और कीर्तन अपने-अपने घरों में ही पूजा अर्चना की और कोरोना वायरस की समूल समाप्ति की प्रार्थना की।
किसानों के हित में कांग्रेसियों ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञाप
सासनी। ब्लाक कांगे्रस कमेटी सासनी के बैनरतले कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम ब्लाक अध्यक्ष धीरेष दीक्षित के नेतृत्व में सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि समूचे उत्तर प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत है, यह स्थिति उस समय उत्पन्न हुई है जब धान के लिए यूरिया की सर्वाधिक आवश्यकता है, अगर धान की फसल के लिए जल्द यूरिया न मिला तो धान की फसल चैपट हो जाएगी। सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए। ज्ञापन में कहा है कि ग्रामीणों के लिए रूदायन रोड पर बनाया गया आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय जो कभी 25 शैय्या का सुसज्जित हुआ करता था, आज जीर्णषीर्ण स्थिति में पड़ा है। यहां शराब और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। इससे यहां आने वाले मरीज काफी भयभीत है। इस चिकित्सालय की मरम्मत कराकर सौंदर्यीकरण कराया जाए। इसके अलावा नगर पंचायत की जलापूर्ति दयनीय है, जगह-जगह टूटी पाइप लाइन के कारण पीने का पानी दूषित है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में जलभराव के कारण बीमारी के साथ विषैले कीटाणुओं का भी यहां अपने वाले किसानों और आढतियों को भय बना रहता है।
Read More »एबीवीपी ने नायब तहसीलदर को दिया ज्ञापन
सासनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार रामगोपाल यादव को एक ज्ञापन के माध्यम से शुल्क वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि कोरोना काल में किसी भी तरह की शैक्षणिक शुल्क वृद्धि का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विरोध करती है। प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों तक जहां भी इस सत्र हेतु शुल्क वृद्धि की गई है वह पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे छात्रों तथा उनके परिवारजनों के लिए बेहद अमानवीय है। ज्ञापन में ट्यूशन फीस में छूट तय करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सीमित गठित कर शुल्क को शीघ्र तय किया जाये और छूट के साथ निर्धारित शुल्क को जमा करने के लिए सरल पद्धति अपनाते हुए उन्हे किस्तों में जमा करने की मांग की।
डिस्पोजल आॅफ बायोमेडिकल वेस्ट विषयक वेबिनार का आयोजन किया
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। क्राइस्टचर्च महाविद्यालय, कानपुर के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा बुधवार को गूगल मीट प्लेटफाॅर्म पर “डिस्पोजल आॅफ बायोमेडिकल वेस्ट” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का आरम्भ करते हुए डाॅ. सबीना बोदरा (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग) ने ईश-आराधना द्वारा कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जोजेफ डेनियल ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढाया। इस वेबिनार की संयोजक डाॅ. श्वेताचंद (एसोसिएटप्रोफेसर, रसायनशास्त्र विभाग) ने आज के कोरोना महामारी के काल में बायोमेडिकल कचरे के उचित निस्तारण का महत्व बताया।
वेबिनार की मुख्य वक्ता डाॅ. चित्रा श्रीवास्तव, साइंटिफिक आॅफिसर, यू. पी. पोल्यूशनकंट्रोल बोर्ड, कानपुर, का औपचारिक परिचय डाॅ. सुधीर गुप्ता (एसोसिएट प्रो. एवं विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र विभाग) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
डाॅ. चित्रा श्रीवास्तव ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य द्वारा इस बात पर बल दिया कि बायोमेडिकल कचरे का निस्तारण सावधानीपूर्वक करना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा वह आस-पास के पर्यावरण को खतरनाक रूप से संक्रमित कर सकता है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के बायोमेडिकलवेस्ट के विषय में बताते हुए उनके सही निस्तारण के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। डाॅ. चित्रा के विचार से इस कचरे का सुरक्षित निस्तारण हम सबकी नैतिक और विधिक जिम्मेदारी है। कचरे के निस्तारण का मूल मंत्र है दृउसका सही विभाजन करना और कम-से-कम कचरा निकालना। यह विभाजन (कचरे का) अस्पताल के भंडारण कक्ष में रखे अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में होना चाहिए। पीले रंग के डस्टबिन में संक्रमित कचरा, रोगी का कचरा, प्रयोगशालाओं का कचरा आदि डाला जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगे वाईफाई बने सफेद हाथी
-अफसरों की लापरवाही और उदासीनता आ रही गांव डिजिटल गांव बनने में आडे़भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पार्क में स्थापित कराने की मांग
⇒अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक ज्ञापन महापौर नूतन राठौर को उनके आवास कार्यालय पर सौंपा गया है। जिसमें प्रतिनिधि मंडल ने दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पार्क में लगाने की मांग की है।
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति (राजा भईया) ने महापौर नूतन राठौर को अवगत कराते हुए कहा कि प्रजापति समाज के अराध्य ब्रहमा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा करीब 12 साल से नगर निगम के वाटर वक्र्स में धूल फाक रही है। जिसे आज तक फिरोजाबाद के किसी भी पार्क में स्थान नही मिला। उन्होने महापौर से जल्द ही प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। वहीं निगम पार्षद सुभाष चन्द्र गोला ने आश्वासन देते हुए कहा कि हम बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव पारित करा कर प्रतिमा को उचित स्थान पर लगाने का कार्य करायेंगे। जिसमें महापौर ने भी पूरा सहयोग करने का बादा किया है।
बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ भाव से की गई सेवा हमेशा फलीभूत होती है-सरिता दीदी
फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कैलादेवी सेंटर पर मंगलवार को पूर्व मुख्य प्रशासिका दिवंगत राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि के सम्मान में 13 वें स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाकर भाव भीनी पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
इस मौके पर सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि ईश्वरीय सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए। बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ भाव से की गई सेवा फलीभूत होती है और जीवन में पुण्य अर्जित होता है। दादी प्रकाशमणि का संस्मरण अनोखा है। दादी मानव समुदाय को सदैव यही शिक्षा देती थी कि वे हर परिस्थिति में संयमित जीवनशैली अपनाकर बुराइयों का त्याग करें। कार्यक्रम में खुशी बहन, इनाम सिंह, सीए राकेश गोयल तथा ध्रुव कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।
दो माह से गायब युवक का नहीं लगा अब तक सुराग
परिजनों ने डीएम-एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र, जल्द ही युवक का पता लगाने की मांग
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला राजा का ताल से दो माह से गायब युवक को आज तक सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिजन युवक की तलाश में दर-दर भटक रहे है।
थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी मानिक चन्द्र कुशवाह पुत्र स्व. कन्हैयालाल ने बताया कि उसका भतीजा उपेन्द्र कुशवाह पुत्र दीवान सिंह 29 जुलाई 2020 को अचानक गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदी 30 जुलाई 2020 को थाना टूण्डला में दर्ज करायी थी। जिसका आज तक कोई पता नही चल सका है।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। जिसमें मंडल कमीशन की सभी संस्तुतियों को अविलंब लागू किए जाने की मांग की है।
अखिल भारतीय महासभा के जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने बीपी मंडल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु मंडल आयोग की अब तक ना लागू की गई संस्तुतियों को अविलंब लागू करने के साथ-साथ निम्न मांगों पर भी विचार करते हुए उन्हे भी लागू करने की मांग की गई है। जिसमें अन्य पिछडे वर्ग की उनकी आबादी के अनुपात में सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में पर्याप्त प्रतिनिधित्च सुनिश्चित किया जाए। देश में बढ़ रहे सरकारी संस्थानों के निजीकरण को तत्काल रोके जाने, सरकारी संस्थानों मं आउटसोसिंग से होने वालद भर्ती पर सभी श्रेणियों के आरक्षण को अनिवार्य रूप से लागू करने, अनुसूचित जाति/जनजाति की भांति अन्य पिछडे वर्ग का संसद एवं देश की विधानसभा में आबादी के अनुपात में पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किये जाने, देश में एक बोर्ड के साथ सामान शिक्षा नीति को अनिवार्य रूप से अविलंब लागू किये जाने आदि मांगे रही।
Jansaamna